मेरठ जेल से कैदी पैरोल पर जेल से बाहर नहीं जाना चाहता
कोरोना काल में जेलों में बंद कैदियों की संख्या को कम करने के लिए जेल में बंद कुछ बंदियों को 2 महीने की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है. कुछ कैदी पैरोल मिलते ही अपने घर लौटे लेकिन मेरठ के जिला कारागार में बंद एक कैदी पैरोल पर जेल से बाहर नहीं जाना चाहता. जेल के अधिकारियों का कहना है कि बंदी कह रहा है कि उसको जेल में ज्यादा सुरक्षा महसूस होती है, इसलिए वह पैरोल पर नहीं जाना चाहता. जेल से पैरोल के बावजूद कैदी ने जेल से निकलने से मना कर दिया है
