थाना गंगानगर पुलिस द्वारा ड़कैती की घटना में वांछित दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, तमंचा व कारतूस बरामद
अवगत
कराना है कि वादी ने सूचना दी कि दिनांक 14/15-11-2022 की रात्रि मे कुछ अज्ञात बदमाशो के द्वारा वादी एंव उसके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 336/2022 धारा 395/397 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के पर्यवेक्षण में टीमें गठित की गई थीं। जिसके क्रम मे दिनांक 15.12.22 को थाना गंगानगर व नगर अपराध टीम की संयुक्त कार्यवाही मे समय करीब प्रातः 05.10 बजे घटना मे प्रकाश मे आये अभियुक्त 1- अब्दुल पुत्र इकबाल निवासी मौहल्ला सैनीनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर व 2- जुबैर पुत्र शौकीन निवासी नानऊ थाना सरधना जनपद मेरठ, को दौराने पुलिस मुठभेड मे घायल तथा घटना व रैकी मै प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर मय 3 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये गये । अभियुक्तग के विरूद्ध थाना गंगानगर पर मु0अ0सं0 360/22 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) व धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु मेडिकल कालेज मेरठ भेजा गया है।
