ईख के खेत में मिले गौ हत्या के अवशेष, बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
उत्तर प्रदेश में भले ही योगी सरकार गौ तस्करों के खिवाफ कड़ी कार्रवाई करने में लगी हुई है। लेकिन हकीकत कुछ और ही बताती है। ताजा मामला मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां रिठानी चौकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में बड़ी मात्रा में गो तस्करों के द्वारा गौ हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गौ हत्या के अवशेष ईख के खेत मे मिले है। जिसकी सूचना जैनपुर के ग्रामीणों ने बजरंग दल के महानगर सह प्रचार प्रमुख अंकित गोयल को दी। जिसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर उक्त घटनास्थल पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़के
बता दें कि गौ माता के अवशेषों को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। जिसके बाद मौके पर थाना प्रशासन सीओ बृजेश कुमार व परतापुर थानादयक्ष रामफल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के अंकित गोयल ने प्रशासन को सख्त लहजे में कहा कि या तो प्रशासन इन गौ तस्करों को पकड़कर इन पर सख्त कार्रवाई करें नहीं तो बजरंग दल ऐसे लोगों पर जो की हिंदू भावनाओं एवं उनके मान बिंदुओं पर कुठाराघात करते हैं उनको सबक सिखाने में सक्षम है। इस पर सभी बजरंगदल के कार्यकर्ता घटना को खोलने की एवं जिन्होंने गो हत्या की है उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
दिया कार्रवाई का आश्वासन
वहीं मामले में एसपी सिटी श्रीमान पियूष सिंह के कहने पर और विश्वास दिलाने पर कि 2 दिन में गौ हत्यारों को पकड़ कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा देने पर कार्यकर्ता शांत हुए और मोके पर पशु चिकित्सक को सैंपल भरवा कर वहां विधि विधान से गो अवशेषों का अंतिम संस्कार किया। बताते चले कि इसमें बजरंग दल के महानगर सह मंत्री पवन कश्यप, अमित दीक्षित भाजपा, सौरभ पाल बजोट, पवन भारद्वाज, रिठानी नितिन गुर्जर, अमन ओझा, एवं सैकड़ों बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
नीरज कुमार सम्पा
दक
