Posts

Showing posts from January, 2024

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: मेरठ में भी हाई अलर्ट, जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

Image
 मेरठ रेलवे स्टेशन जीआरपी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। वाहन पार्किंग स्टैंड के साथ आउटर और प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की तलाशी ली गई।अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं 22 और 26 जनवरी को लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रविवार देर शाम थानाध्यक्ष ने जीआरपी टीम के साथ स्टेशन पर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। वाहन पार्किंग स्टैंड के साथ आउटर और प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष जीआरपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी चौकसी बरत रही है। स्पेशल टीमें स्टेशन की निगरानी कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी स्टेशन पर आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।