मात्र 12 घंटे में सनसनीखेज हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 29.06.2021 को वादी श्री जगदीश सिह पुत्र स्व0 श्री बरन सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ ने अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर देकर मु0अ0सं0 225/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत कराया उक्त घटना के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी किठौर के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष मुण्डाली द्वारा टीम के साथ मिलकर घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त विकास पुत्र पप्पू सिह निवासी ग्राम बढला कैथबाडा थाना मुण्डाली जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुये बताया कि मेरी उम्र करीब 20 वर्ष है । मुझे यारो दोस्तो के साथ बैठने उठने से शराब पीने का शोक लग गया । गांव मे चन्द्रपाल उर्फ सुक्की बाबा भी हम लोगो को साथ बैठ उठकर कभी कभी शराब पी लेते थे दिनांक 28.06.21 को मैने सुबह 9-10 बजे के आसपास गांव के पिन्टू,योगेन्द्र,विकास के साथ पहलवान ढाबे पर बैठकर शराब पी फिर उसके बाद समयपुर मे टयूबवैल पर नहाने गये जहां पर करीब ढाई - तीन बजे तक रहे । इसके बाद करीब 3 बजे छोटू,गुड्डू,योगेन्द्र,पिन्टू ...