रसोई गैस डीजल पेट्रोल पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के विरोध मे सपा नेता ने डी एम को ज्ञापन दिया
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के विरोध मे सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व मे डी. एम को ज्ञापन दिया गया।सपा नेता प्रदीप कसाना ने कहा कि लगातार रसोई गैस,डीजल,पेट्रोल,बिजली के बिल व सरसो के तेल की कीमतें बढ़ने से आम जनमानस के दैनिक जीवन मे बहुत समस्याएं आयी है।भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान,मजदूर,नवजवान,व व्यापारियों के लिए बड़े-बड़े वादे करके बनी थी।परंतु डबल इंजन की सरकार ने सभी वर्गों को ठगा है।आज आम व्यक्ति के लिए जीवन जीना दुर्भर हो चुका है।गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का बकाया अभी तक नही मिला है,जिससे किसान वर्ग मे बेहद हतासा है।हम सभी मांग करते है कि सरकार जल्द से जल्द बढ़ी कीमतों को वापस ले,अन्यथा समाजवादी लोग सभी वर्गों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।,प्रशांत कसाना,कीर्ति घोपला,सुमित लखवाया,खुर्रम इंचौली,,तरुण राजपूत,प्रिंस पावटी,मुनीर इंचौली,रविन्द्र घोपला,शुभम भड़ाना,विकांशु पूठा आदि लोग मौजूद रहे।
