Posts

Showing posts from July, 2023

पुलिस ने नवीन भवन चैम्बर नम्बर 7 से वकील को उठा थाने में बन्द किया

Image
 मेरठ सी ओ सिविल लाइंस के द्वारा उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करने बाद एस ओ लालकुर्ती ने अधिवक्ता को छोड़ा   मेरठ बार एसोसिएशन महामन्त्री भी मौके पर पहुंचे।मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा एसएसपी को लिखे पत्र कि बिना बार के संज्ञान में किसी भी वकील पर पुलिस कार्यवाही न हो, अनदेखा करने पर की आपत्ति।* वकील के चैम्बर से वकील को उठा दरोग़ा ने हद पार की। वकीलों ने दरोगा के निलम्बित करने की मांग की। सी ओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने अधिवक्ताओं को दिया आश्वासन दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच उपरांत सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी सी ओ सिविल लाइन की सूझ बूझ से कचहरी में बड़ी घटना होने से बची सी ओ सिविल लाइन ने रिपोर्ट एसएसपी महोदय को देने का आश्वासन दिया

मेरठ में करंट लगने से एक और हादसा

Image
 मंदिर में सफाई कर रहे व्यक्ति की मौत सेक्टर 3 माधवपुरम 42 वर्षीय बिट्टू परचून की दुकान चलाते हैं, बिट्टू प्रतिदिन मंदिर की सुबह शाम सफाई करने जाते हैं, बरसात में मंदिर की सफाई के लिए गए अचानक मंदिर परिसर के गेट में अचानक करंट आया और बिट्टू की मृत्यु हो गई बिट्टू के तीन बच्चे हैं पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है , बिट्टू ने दूसरी शादी की ,जिसमें एक पुत्री की शादी कर चुके हैं दो बच्चे छोटे हैं माधवपुरम चौकी पुलिस मौके ।

थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
       अवगत कराना है कि दिनांक 25.07.2023 को नौसाद अली पुत्र मुन्तियाज अली निवासी खडौली भोला रोड थाना कंकरखेडा मय जनता के अन्य व्यक्तियो द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति जावेद पुत्र सलीम निवासी खैर नगर अमीर रोड थाना देहलीगेट मेरठ को एमडीए का जेई व पत्रकार बनकर वादी से 36000 रूपये अवैध रूप से ब्लैकमेल करने (रंगदारी मांगने) के सम्बन्ध में लाकर थाना कंकरखेडा पर दाखिल किया । जावेद उपरोक्त को नियमानुसार दिनांक 25.07.2023 को समय करीब 21.42 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । जावेद पुत्र सलीम उपरोक्त के विरूद्ध थाना कंकरखेडा पर मु0अ0सं0 468/2023 धारा 384 भादवि पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 170/420 भादवि की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

मेरठ में दरोगा बोला- एक मिनट में ठोक दूंगा, वीडियो वायरल, SSP ने कहा होगी जांच

Image
 मेरठ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दारोगा एक युवक से ये कहता नजर आ रहा है कि एक मिनट नहीं लगेगी, ठोक दूंगा। दरअसल, रजबन बाजार स्थित करियप्पा रोड पर जर्जर मकान का हिस्सा ध्वस्त करने पहुंची कैंट बोर्ड की टीम से युवक ने बदसलूकी की। हंगामा बढ़ने पर टीम ने पुलिस को सूचना दे दी। तभी दारोगा ने युवक को समझाने की कोशिश की तो युवक ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इसी बीच दारोगा ने युवक को ठोकने की धमकी दे दी। जिस वजह से युवक के परिवार के लोग दारोगा से भिड़ गए। हंगामा बढ़ने पर कैंट बोर्ड की टीम को वापस लौटना पड़ा।ये है पूरा मामला… छावनी क्षेत्र के रजबन बाजार स्थित करियप्पा रोड़ पर बीना मेहरा का मकान हैं, जो जर्ज़र अवस्था में हैं। कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान का एक हिस्सा गिर गया था। जिस वजह से खतरा बना हुआ है। बीना ने कैंट बोर्ड ऑफिस में मकान के जर्जर हो चुके हिस्से को ध्वस्त कराने के लिए पत्र दिया था। मंगलवार को कैंट बोर्ड की टीम ध्वस्तीकरण के लिए गई थी। इसी दौरान वहां रहने वाले युवक ने कैंट बोर्ड की टीम के साथ बदसलूकी करनी शुरू ...

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली मौके पर मौत

Image
 थाना ब्रह्मपुरी के अंतर्गत एक युवक आसिफ पुत्र शकील अपनी स्कूटी से जा रहा था, जोकि लिसाड़ी गेट का रहने वाला है और 1 महीने पहले हत्या के केस में जेल से छूट कर आया है, उसको दो युवकों के द्वारा गोली मारी गई है। परिजनों के द्वारा उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई है। मौक़े पर पुलिस बल मौजूद है। आरोपी परवेज़ आदि बताये जा रहे हैं जिनके साथ पूर्व से रंजिश बतायी जा रही है।अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त की जा रही हैं I