Posts

Showing posts from February, 2025

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान विधानसभा के बाहर सफाई कर्मचारियों आवाज उठाई,एक हाथ में झाडू तो दूसरे हाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर

Image
 मेरठ के सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान विधानसभा के बाहर हाथ में झाडू लेकर खड़े हुए। अतुल प्रधान ने सदन के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। सपा विधायक ने कहा कि सफाईकर्मी भी इंसान हैं, उन्हें जीने का हक है। लेकिन सरकार सफाईकर्मियों के हितों को अनदेखा कर रही है। उनको संविदा पर ही रखा जा रहा है। बता दें कि अभी 3 दिन पहले भी विधायक ने सदन में सफाई कर्मियों की नियुक्ति मामले को उठाया था। शुक्रवार को अतुल प्रधान सफाई कर्मियों की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। सदन के बाहर खड़े होकर उन्होंने विरोध जताया। नीली जींस, चमड़े के बूट, टीशर्ट, ऑरेंज जैकेट पहनकर अतुल प्रधान पहुंचे। हाथों में पीले रंग के रबड़ के ग्लब्स एक हाथ में झाडू तो दूसरे हाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर थी। विधायक ने जो टीशर्ट पहनी थी उस पर सफाईकर्मी लिखा हुआ था।इस तरह सपा विधायक ने विरोध जताया। सदन के बाहर खड़े होकर सफाईकर्मियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।अतुल प्रधान ने कहा कि सफाई मांगे न्याय। सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ सिर्फ दिखावा करने का काम करती है। सफाई कर्मचारियों को नियमित करना और खाली ...

मेरठ के दौराला सकौती जीतपुर नंगली मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सैंकी पुत्र अनूप निवासी चित्तौड़ा थाना खतौली मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। वह बीएसएफ का जवान था और अपने एक दोस्त से मिलकर लौट रहा था जब यह हादसा हुआ।

Image
 

घर में महिला ने खुद को आग लगाकर किया आत्मदाह

Image
  मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। खुशहाल कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने कथित पारिवारिक विवाद के चलते खुद को आग लगा ली। महिला करीब 99 प्रतिशत झुलस गई जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।घटना गुरुवार दोपहर की है। शबनम नाम की महिला अपने पति जाहिद उर्फ बॉबी और बच्चों के साथ शमसुद्दीन के मकान में किराए पर रहती थी। जाहिद छोटा हाथी चलाकर परिवार का गुजारा करता है।सुबह पति के काम पर जाने के बाद शबनम ने यह कदम उठाया। महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर थी, बाद मे महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित बता दिया एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कमरे से दो कप मिले, जिनमें से एक खाली था। कमरे में शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं मिली है। जाहिद का कहना है कि उसकी पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस जांच में जुटी ।

बीच सड़क पर की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

Image
  मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सरेआम एक बुर्का पहनी महिला के साथ मारपीट की गई। यह घटना थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला के साथ बदसलूकी कर रहा है, उसके बाल पकड़कर घसीटता है और सड़क पर गिरा देता है। महिला बार-बार अपनी जान की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उस पर लगातार हमला करता रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेने पर कहा कि थाना ब्रह्मपुरी पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया

Image
 मेरठ यूपी STF ने मेरठ में एक लाख के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को एनकाउंटर में मार गिराया। बुधवार तड़के मुंडाली इलाके में नोएडा STF की टीम और मेरठ पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। STF की जवाबी फायरिंग में जितेंद्र को गोली लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए STF टीम घायल जीतू को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जितेंद्र हरियाणा के झज्जर जिले के आसौंदा थाना क्षेत्र के आसौंदा सिवान गांव का रहने वाला था। गाजियाबाद में 2023 में हुई एक हत्या के मामले में वह फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।जितेंद्र ने 2016 में झज्झर में डबल मर्डर किया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। 2023 में वह पैरोल पर बाहर आया था। तब से फरार चल रहा था । 

मेरठ आज सुबह 4:30 बजे जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह और एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह कदम महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को देखते हुए उठाया गया है।

Image
 

इंतकाल के 41 दिन बाद शव को कब्र से निकाला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा मौत का खुलासा

Image
 मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति नईमुद्दीन की मौत के 41 दिन बाद उसकी लाश को कब्र से निकाला गया है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी और ससुरालियों ने की थी।इ स मामले में जांच के लिए कोर्ट से आदेश मिले थे, जिसके बाद एसडीएम ब्रह्मपुरी नवनीत गोयल और सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत का खुलासा होगा ।

ट्रेन से कटकर व्यक्ति के हुए टुकड़े पुलिस ने इकट्ठे कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए

Image
  मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र सरस्वती लोक के पीछे पास रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शनिवार की रात को संगम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को व्यक्ति की लाश कई टुकड़ों में मिली।पुलिस के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 55 वर्ष के बीच है। घटना के समय वह पेंट और जर्सी पहने हुए था। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर चादर में लपेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरपीएफ और ब्रह्मपुरी थाना माधव पुरम पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।

मेरठ के थाना सदर बाजार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें छेड़छाड़/मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त कृष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने 14 वर्षीय लड़की का पीछा किया और अश्लील हरकतें कीं। जब लड़की के पिता ने इसकी शिकायत की, तो अभियुक्त ने उन पर हमला कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी अभियुक्त कृष अग्रवाल को धर्मपुरी मौहल्ले की तरफ से 19.05 बजे गिरफ्तार किया गया और अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह शामिल थे।

Image
 

पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा

Image
 मेरठ के थाना ब्रहमपुरी माधव पुरम पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें चोरी की मोटर साईकिल के साथ एक अभियुक्त जीशान पुत्र रहीसु को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी मेवला फ्लाई ओवर के नीचे चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल स्पैलैण्डर बरामद हुई है, जिसके संबंध में थाना कोतवाली गाजियाबाद पर मामला दर्ज है। अभियुक्त ने मोटर साईकिल का नंबर बदल दिया था, लेकिन पुलिस ने उसका सही नंबर UP 13 CD 9924 पता लगा लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ब्रहमपुरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी

Image
  मेरठ में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है, जहां अवैध रूप से भ्रूण के लिंग परीक्षण किया जा रहा था। इस छापेमारी में एक महिला डॉक्टर और तीन दलालों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है, जिसमें गर्भस्थ शिशु के लिंग जांच की अवैध जांच की जा रही थी। हरियाणा के रोहतक से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर पर यह छापेमारी की है

माधव पुरम में बोल से खेलते वक्त नाले में गिरा मासूम हुई मौत, नगर निगम की लापरवाही से गई बच्चे की जान*

Image
 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ज्वाला नगर से नगर निगम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां नगर निगम द्वारा नाली की दीवार हटाने के चलते गुरुवार शाम में एक मासूम नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई जिसके चलते परिवार के लोगों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है बता दे की मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ज्वाला नगर में अरुण किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं बताया गया कि और उनके दोनों बेटे आर्यन उम्र 8 वर्ष और आयुष उम्र 6 वर्ष गुरुवार की शाम में घर के बाहर गोल से खेल रहे थे इसी दौरान बोल नाले में जा गिरी जहां आर्यन बोल को निकालने के लिए नाले के पास पहुंचा इसी दौरान आर्यन नाले में जागीर जिसके चलते आयुष ने अपनी मां सशि भाई के नाले में गिरने की जानकारी दी इसके बाद मां दौड़ती हुई नाले के पास पहुंची चीकू कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आर्यन को नल से निकलने लगे इसी दौरान आर्य ने दम तोड़ दिया बता दे की स्थानीय लोगों को कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते आर्यन की मौत हुई है स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 ...

अयोध्या मिल्कीपुर घटना को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में भाग लेती पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पं अमित शर्मा, प्रदेश सचिव अंकित मदन शर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी जी, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह,नेहा गौड़ आदि सभी समाजवादी परिवार के लोगों ने मिलकर अयोध्या मिल्कीपुर में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ बलात्कार करके निर्मम हत्या के विरोध में ओर उसको न्याय दिलाने के लिए कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया गया। और बेटी के परिवार को 1 करोड़ रुपए दिलाने की मांग की ओर प्रयागराज में भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की गिनती के आंकड़े स्पष्ट करने की मांग की ओर जिला अधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया।

Image
 

जयपुर में आयोजित एयू जयपुर इंटरनेशनल फुल मैराथन में मेरठ के धावक अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और अंकुर ने न केवल अपने जिले मेरठ का नाम रोशन किया है, बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। अंकुर शिवपुरम मोकमपुर, दिल्ली रोड, मेरठ के रहने वाले हैं और एक मैराथन रनर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने की जरूरत है।

Image
 

आवश्यक सूचना

Image
 आप सभी सम्मानित साथियों से निवेदन है। कल 2 फ़रवरी को बसंत पंचमी पर्व है। अगले 2 दिनों तक अपनी बाइक पर बच्चों को आगे न बिठाएँ और गाड़ी धीरे चलाएँ पतंग एवं धागा (चाइनीज़ माँझा) सावधान और सतर्क रहें हेल्मेट लगाए या गले में मफ़लर बाँधकर चलें जिससे चाइनीज़ मांझा गले को ना काट सके। अपने परिचितों को भी यह संदेश दे। जिससे कि उनकी जान बच सके और रखें अपना ध्यान और अपनों का ध्यान। नीरज कुमार संपादक खोजी रिपोर्टर हिन्दी न्यूज

मेरठ की थाना ब्रह्मपुरी माधवपुरम पुलिस चौकी ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिसमें एक शातिर अपराधी वसीम को गिरफ्तार किया गया है। वसीम के पास से एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी एसएसपी मेरठ के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Image