थाना मैड़िकल पुलिस द्वारा थाना नौचंदी का हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
दिनांक 08.04.2021 को थाना प्रभारी मैड़िकल मय टीम के समय 18.46 बजे जागृति विहार एक्सटैंसन के पास चैकिंग कर रहे थे । मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र के एक होटल में दो दिन पूर्व की गयी मारपीट के आरोपी आवास-विकास सैक्टर 2 इनर रिंग रोड़ पर खड़े है व कही जाने की फिराक में हैं । इस सूचना पर विश्वास करते हुए थाना प्रभारी मेड़िकल व पुलिस टीम द्वारा उक्त युवको को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो दोनो युवक पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे । पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक युवक घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया । दूसरा युवक भागने में सफल हो गया । जिसकी काम्बिंग की जा रही है । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमित मरिण्डा पुत्र सोवीर सिंह निवासी 242 कुटी शास्त्रीनगर थाना नौचन्दी मेरठ, बताया । गिरफ्तार अभियुक्त *थाना नौचंदी से हिस्ट्रीशीटर (न0 43)* है तथा जनपद के अन्य थानो से बलात्कार, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र रखने, गैंगस्टर व गुण्डा एक्ट, जुआ व अन्य कई घटनाओं में जेल जा चुका है तथा थाना नौचंदी, मेडिकल, गंगानगर व कंकरखे...