Posts

Showing posts from March, 2023

पुलिस के द्वारा तीन शातिर चोर मय माल के गिरफ्तार

Image
 पुलिस के द्वारा तीन शातिर चोर मय माल के गिरफ्तार  अवगत कराना है क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी जनपद मेरठ के कुशल पर्यवेक्षण व थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस के द्वारा निर्माणधीन रैपिड मैट्रो की साईट से लोहे के पाईप चोरी करते समय अभियुक्तगण 1. मोनू पुत्र कैलाश चन्द निवासी सै0 3 माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ 2. शरद पुत्र शिवकुमार नि0 1ए 129 सैक्टर 3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ 3. करन पुत्र राजेश नागर नि0 1ए 729 सैक्टर 3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ को मय चोरी किये पाईप के गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 16 अदद पाईप व एक अदद ई-रिक्शा बरामद हुई। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। अभियुक्तगण के विरूद्व थाना ब्रहमपुरी पर विधिक कार्यवाही की गयी है।  

होली एवं शब-ए-बरात को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Image
 होली और शब-ए-बरात त्योहार को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद है. मेरठ एसएसपी ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त के निर्देश दिए हैं. रविवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्रअधिकारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान शांति और भाईचारे की अपील की गई. साथ ही क्षेत्र के लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी दशा में सौहार्द में बिगाड़ने नहीं दिया जायेगा. यदि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस उनपर कड़ी नजर रख रही है. त्योहार के दौरान उपद्रव मचाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा लोगों से अपील की गई कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और यदि कोई ऐसा करता दिखे तो पुलिस को सूचित करें.