Posts

Showing posts from November, 2021

टावरो से उपकरण चोरी करने वाले 05 शातिर चोर गिऱफ्तार

Image
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं  पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आज दिनाकं 23.11.21 को थाना लालकुर्ती पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना व सर्विलांस टीम के सहयोग से जनपद मेरठ के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोबाईल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले 05 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तगण के कब्जे से  02 अदद टावर वीटीएस एयरटेल, 04 अदद टावर बीटीएस आईडिया, 13 अदद टावर जम्फर, एक अदद आरएफ टावर आईडिया, 03 अदद एफएसएमएफ टावर आईडिया, 03 अदद ओडीयू टावर आईडिया, पावर केविल लगभग 45 मीटर,10 अदद बाटीएस प्लेट की बरामदगी की गई तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं 0 250/2021 धारा 379/411 भादवि थाना लालकुर्ती मेरठ, व  मु0अ0सं 0  275/2021 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं 0 283/21 धारा 379/411 भादवि थाना सदर बाजार मेरठ ,मु0अ0सं 0 430/21 धारा 379/411 भदावि थाना भावनपुर मेरठ तथा ,मु0अ0सं 0 394/21 धारा 379/411 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ की घटनाओं का खुलासा क...

दुकानों में लगी भीषण आग दो लोगों की मौत

Image
 मवाना थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास मोबिल आयल तेल व साइकिल की दुकान में अचानक आग लग गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई मेरठ के मवाना में आज सुबह सुभाष चौक बाजार में स्थिति दो दुकानों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मवाना के शिव चौक के पास मोबिल आयल तेल की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण लिया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई घटनास्थल पर पहुंचे डीएम के बालाजी,

लूट की घटना का खुलासा तीन बदमाश गिरफ्तार

Image
 दिनांक 17.11.2021 को थाना लाल कुर्ती मेरठ पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक की सीढ़ी पर बदमाशों द्वारा वादी हर्ष गुप्ता को  बैंक की सीढियो पर पीछे तमंचे की बट से वार करके घायल कर 2 लाख 10 हजार रुपये लूट की सनसनीखेज घटना का 36 घंटों के अंदर एसओजी मेरठ व लालकुर्ती पुलिस द्वारा बरामदगी तथा घटना का सफल अनावरण किया गया अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट के आदेश के क्रम में दिनांक 17 /11 /21 को हर्ष गुप्ता पुत्र अविनाश गुप्ता निवासी 9 / 2 स्वामी पाड़ा थाना कोतवाली मेरठ अपने घर से कैश जमा कराने हेतु तीन लाख कैश जम्मू एंड कश्मीर बैंक मे जमा करने के लिए पहुंचा तभी बदमाशों द्वारा वादी को पीछे से तमंचे की बट मारकर रुपयों का थैला छीन लिया गया घटना के सफल अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा एसओजी मेरठ व थाना पुलिस को निर्देशित किया गया था जिसमे घटना के अनावरण हेतू टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद घटना से सम्बधित अभि0गणो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी कर अभि0गणो से कडाई पूछता...

मौसेरा भाई ही निकला हत्यारोपी

Image
  सर्विलांस सेल मेरठ व थाना भावनपुर की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली गढ रोड मेरठ में शादी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 16/11/2021 को थाना हाजा पर वादी श्री विनोद गर्ग पुत्र स्व0 श्री कान्ति प्रसाद निवासी 182/8 जागृति विहार थाना मैडिकल जिला मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स 0- 420/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात बाबत वादी की पुत्री ,जो अपने मामा की शादी में रेड कार्पेट रिसोर्ट दत्तावली गढ रोड मेरठ में आयी हुई थी, की हत्या कर देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था उक्त घटना के यथाशीघ्र सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा जनपद स्तर से क्राइम ब्रान्च, सर्विलांस टीम व फील्ड यूनिट को मुकदमा उपरोक्त के खुलासा हेतु लगाया गया था उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु मुकदमा उपरोक्त में रेड कार्पेट मण्डप की सीसीटीवी फुटेज व फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण व अन्य लोगो से पूछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि शादी में करीब 02 घंटे तक मृतका और उसका मौसेरा भाई विशाल गायब रहे और आखिरी बार विशाल ही मृतका के  साथ देखा गया...

दहेज के लालच में देवर ने भाभी की कर दी हत्या

Image
 दिनांक 11.11.2021 को समय 15.20 बजे वादी श्री फरमुद्दीन हफीज नि0 चार खम्भा शौकत कालौनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ द्वारा थाना हाजा पर तहरीर सूचना दी गयी कि उसकी पुत्री उजमा की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुडडू उर्फ शुभान पुत्र शकील निवासी गली नं0 26 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही उजमा का पति गुडडू उर्फ शुभान, सास शमा ने देवर सोनू उजमा को दहेज में 50 हजार रुपये लाने के लिये प्रताड़ित करते थे । दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री उजमा की उसके पति गुडडू उर्फ शुभान, सास शमा व देवर सोनू ने उजमा की हत्या कर दी है, सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 623/2021 धारा 498A/304B/504/506 भादवि व 3/4 द0प्र0अधिनियम बनाम 1. गुडडू उर्फ शुभान पुत्र शकील 2. श्रीमति शमा, 3. सोनू समस्त निवासी गली नं0 26 लक्खीपुरा थाना लिसाड़ी गेट मेरठ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 12.11.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी कोतवाली महोदय के निर्देशों के अनुक्रम में थाना लिसाडी गेट मेरठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभिय...

सर्विलांस टीम ने किया हत्या का खुलासा

Image
 दिनांक 08/11.2021 समय 11.31 बजे अपनी पुत्री कु0 अंजली उम्र करीब 28 वर्ष की गुमशुदगी थाना हाजा पर दर्ज करायी थी मृतका अंजली का शव दिनांक 09.11.21 को  ग्राम मुबारकपुर थाना खेकडा जनपद बागपद मे मिलने व शव की शिनाख्त के उपरान्त वादी की तहरीर के आधार पर दि0 10.11.2021 को मु0अ0सं0 517/2021 धारा 366/302/201 भादवि बनाम अभिषेक त्यागी पुत्र महेश चन्द त्यागी नि0 ग्राम चन्द्रवाल थाना चांदीनगर जनपद बागपत  तरमीम किया गया था एवं विवेचना थाना प्रभारी खरखौदा द्वारा स्वंय ग्रहण की गयी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 12.11.2021 को थाना खरखौदा पुलिस टीम मय सर्विलांस टीम द्वारा घटना का अऩावरण किया गया एवं मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0 अभिषेक त्यागी पुत्र महेश चन्द त्यागी नि0 ग्राम चन्द्रवाल थाना चांदीनगर जनपद बागपत को समय करीब 09.30 बजे  मण्डी रोड पर  से हिरासत पुलिस लेकर मय घटना मे प्रयुक्त गाडी सं0 यूपी 14 सीयू 9344, मृतका कु0 अंजली त्यागी का नीले रंग का पर्स मय हाईस्कूल व इण्ट...

एसओजी टीम द्वारा डकैती का खुलासा

Image
  थाना मेडिकल मेरठ द्वारा दिनांक 28/10/2021 को बंद पडी अल अय्यूव फैक्ट्री मे चोरी के सम्बन्ध मे  दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरखौदा पर मु0अ0सं 0 490/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था विवेचना से घटना डकैती की पायी जाने पर धारा 395 भादवि मे अभियोग को तरमीम किया गया एवं विवेचना थाना प्रभारी खरखौदा द्वारा ग्रहण की गयी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 08.11.2021 को थाना खरखौदा पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि0गण 1. इमरान मलिक पुत्र स्व0 यासीन मलिक निवासी ग्राम चौरा वाला थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी गाँव भंगेल जीत राम कालोनी गन्दा नाला थाना फेस 2 नोएडा 2. जीशान मलिक उम्र 18 वर्ष पुत्र इमरान मलिक निवासी ग्राम चौरा वाला थाना ककरौली जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी भंघेल जीतराम कालोनी गन्दा नाला थाना फेस 2 नोएडा 3. साजिद कुरैशी उर्फ मुन्शी पुत्र सकूर कुरैशी उम्र 32 वर्ष निवासी मौहल्ला नौगज कस्बा व थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर हाल निवासी मकान उमेश...

शॉप्रिक्स मॉल की तीसरी मंजिल पर सेल्फी ले रहा युवक नीचे गिरा मौत

Image
 मेरठ में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। लहूलुहान हालात में युवक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। पुलिस मॉल के सुरक्षा उपाय की जांच में जुट गई है दरअसल, दिल्ली निवासी आमिर (22) छह महीने से श्याम नगर स्थित अपनी मौसी शबाना के घर पर रह रहा था। शुक्रवार शाम वह दोस्त के साथ शॉप्रिक्स मॉल आया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह मॉल में तीसरी मंजिल पर  रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से सीधे फर्श पर आ गिरा। युवक के गिरते ही पूरे मॉल में अफरातफरी मच गई सिक्योरिटी गार्ड ने उसे आनन फानन में केएमसी नर्सिंग होम पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी दिनेश चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मॉल में तीसरी मंजिल की रेलिंग पर खड़ा होकर सेल्फी...

पुलिस द्वारा दो मोबाइल लुटेरे/चोर गिरफ्तार

Image
 दिनांक 05.11.21 समय करीब 06.30 बजे जली कोठी से एक रियल मी कम्पनी का मोबाइल लूटा गया था । जिसके सम्बंध मे वादी की तहरीर के आधार पर थाना देहली गेट पर मु0अ0स0 290/21 धारा 392 भादवि दिनांक 05.11.2021 को पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गयी । आज दिनाँक 06/11/2021 को अभियुक्तगण 1. सोनू  उर्फ चाऊमाऊ उर्फ सिकन्दर उर्फ तोतला पुत्र मौ0 यूसुफ उर्फ बबली नि0 मस्जिद कुरैशियान पूर्वा अहमद नगर जली कोठी थाना देहली गेट मेरठ, 2. जीशान उर्फ सत्ताईश (27) पुत्र अशफाक नि0 पूर्वा फैय्याज अली थाना देहली गेट मेरठ को जली कोठी से गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया । अभियुक्त सोनू उर्फ चाऊमाऊ उर्फ सिकन्दर उपरोक्त कई माह से कई अभियोगो मे वांछित/फरार चल रहा था । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।  

घर में चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 दिनांक 04.11.2021 को थाना भावनपुर पर वादी सलेकचन्द पुत्र स्व0 पूरन सिह निवासी मौहल्ला अहमदपुरा किला रोड अब्दुल्लापुर मेरठ की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 403/2021 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि मे वादी के घर से एक Real me मोबाइल फोन व एक लैपटाप (HP) व विनोद के घर से एक मोबाइल VIVO चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु थाना भावनपुर पर टीम गठित की गयी । आज दिनाँक 05.11.2021 को थाना प्रभारी भावनपुर मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गये मोबाइल फोन व अभियुक्तगण को बीएनजी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से एक लैपटाप भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व मे चोरी के अभियोगो मे विभिन्न थानो से जेल जा चुके है । 

हत्या में वांछित चल रहा 50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 दिनांक 28.08.2021 को ग्राम चिन्दौडी में पुरानी रंजिश को लेकर अभि0 अतुल पुत्र अमित उर्फ पप्पू द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर मनोज कुमार पुत्र रतन सिंह नि0 ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ की गोली मारकर हत्या की गई थी जिसके सम्बन्ध में वादी श्री अशोक कुमार पुत्र रतन सिंह नि0 ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ की तहरीर पर अभि0गण 1. ओमपाल पुत्र जबर सिंह 2. अतुल पुत्र अमित उर्फ पप्पु 3. अनुज कुमार उर्फ चीकु  4. अंकुर पुत्रगण युदवेन्द्र नि0गण ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ व 02 अज्ञात बदमाश के विरूद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 310/21 धारा 302/120बी/34 भादवि पंजीकृत किया गया दौराने विवेचना उक्त घटना के साजिश कर्ता अभि0गण 1. कपिल गोस्वामी पुत्र मदन गिरी 2. अरूण पुत्र प्रताप 3. अंकित पुत्र महकार 4. नगेन्द्र  उर्फ लौकी पुत्र ओमपाल नि0गण ग्राम चिन्दौडी थाना इन्चौली मेरठ  व हत्या करने वाले दो अज्ञात बदमाश मे सनी काकरान पुत्र नागेन्द्र नि0 ग्राम पाबली खुर्द थाना कंकरखेडा मेरठ व अक्षय कुमार बसन्तपुरी गोस्वामी पुत्र बसन्तपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम विरूना थाना दीसा देहात जन...