दुकानों में लगी भीषण आग दो लोगों की मौत
मवाना थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास मोबिल आयल तेल व साइकिल की दुकान में अचानक आग लग गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई मेरठ के मवाना में आज सुबह सुभाष चौक बाजार में स्थिति दो दुकानों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मवाना के शिव चौक के पास मोबिल आयल तेल की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण लिया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई घटनास्थल पर पहुंचे डीएम के बालाजी,