Posts

Showing posts from November, 2019

इन चीजों का सेवन करने से होंगी बीमारिया दूर

Image
सर्दीयां आ गई है। तापमान में गिरावट आपकी सेहत पर बूरा असर डाल सकता है। इस मौसम में आपको खांसी, सर्दी और बुखार होने का खतरा रहता है। ऐसे में बीमारी से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खाकर आप अपने आप को सर्दियों में गर्म रख सकते हैं। गुड़ और घी गुड़ और घी का संयोजन साइनस को साफ करने और ठंड रोकने में मदद कर सकता है। लंच और डिनर के बाद कुछ गुड़ में एक टी स्पून घी मिलाएं। आप इसे बाजरे की रोटियों के साथ भी खा सकते हैं। गुड़ आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और शरीर को गर्म रखता है। यह खांसी और सर्दी का इलाज करने में मदद कर सकता है और शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। दूसरी ओर, घी कब्ज को रोक सकता है, पाचन को सुचारू कर सकता है। मक्का मक्का एक अन्य पोषण संबंधी अनाज है। मकई का आटा गेहूं के आटे का एक ग्लूटेन फ्री विकल्प है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं। यह आपकी त्वचा, बाल, हृदय, मस्तिष्क और पाचन के लिए भी अच्छा है। मक्के की रोटी विटामिन ए, सी, के, बीटा-कैरोटीन और सेलेनियम का अच्छा स्रोत है। कुल्थी दाल कुल्थी दाल न केवल गुर्दे की पथरी को रोकने में ...

कंगना रनौत को पहचानना हुआ मुश्किल मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में , इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Image
मुंबई : कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील हो गया है। इसमें कंगना हुबहू तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता  की तरह नज़र आ रही हैं। फिल्म का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है। इसका निर्देशन दक्षिण के जाने-माने डायरेक्टर ए.एल विजय कर रहे हैं।  कंगना ने इंस्टाग्राम पर फर्स्ट लुक का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'एक सुपरस्टार एक्ट्रेस, एक क्रांतिकारी नायक और अब उनकी कहानी देखने का समय आ गया है।' इस पोस्टर में कंगना ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है और विक्ट्री का पोज दे रही हैं। इसमें जयललिता के उस दौर को भी दिखाया गया है, जब वो फिल्मों में काम किया करती थीं। 

अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार याचिका से कोई फायदा नहीं होग-पुरातत्त्ववेत्ता केके मोहम्मद

Image
पुरातत्त्ववेत्ता के के मोहम्मद ने रविवार को नागपुर में कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से मुस्लिम समुदाय को कोई फायदा नहीं मिलेगा। नागपुर: पुरातत्त्ववेत्ता के के मोहम्मद ने रविवार को नागपुर में कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से मुस्लिम समुदाय को कोई फायदा नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि मोहम्मद उस दल का हिस्सा थे, जिसने अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर खुदाई की थी। मोहम्मद ने ही सबसे पहले कहा था कि बाबरी मस्जिद स्थल पर खुदाई में जो अवशेष मिले हैं वह एक बेहद ही 'भव्य मंदिर' के थे। अयोध्या पर कोर्ट का फैसला आने के बाद मोहम्मद ने कहा था कि वहां फिर से मंदिर ही बनना चाहिए। मोहम्मद रविवार को 'भारतीय मंदिर: शोध एवं पुरातात्विक खोज' पर व्याख्यान दे रहे थे। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सुप्रीमकोर्ट  के फैसले  के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के निर्णय पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'वे पुनर्विचार याचिका दायर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे फायदा नहीं...

भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा (21) बने एबादत हुसैन का शिकार

भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। जिसके बाद भारत अब पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच में जीत हासिल करना चाहेगा।  भारत बनाम बांग्लादेश डे-नाईट टेस्ट मैच लाइव स्कोर अपडेट  नमस्कार! इंडिया टी. वी. आपका स्वागत करता है भारत और बांग्लादेश के बीच 'पिंक बॉल' से खेले जाने वाले ऐतिहासिक डे- नाईट टेस्ट मैच में, पिंक बॉल के साथ पहला दिन-रात का टेस्ट बांग्लादेश को रास नहीं आया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपनी पहली पारी में सिर्फ 106 रनों पर पवेलियन लौट गई। यह दोनों टीमों के लिए बेहद खास मैच है क्योंकि दोनों अपना पहला दिन-रात का टेस्ट खेल रही हैं। दिन-रात के टेस्ट में पिंक बॉल का उपयोग होता है। आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट लाल गेंद से खेली जाती है, जिसे रेड चेरी भी कहा जाता है।   भारत बनाम बांग्लादेश डे-नाईट टेस्ट स्कोर  IND 76/2 (17.3)* कोहली और पुजारा को लगाना होगा बेड़ा पार  06:25 PM  दूसरे झटके के बाद कप्तान विरत कोहली और पुजारा ने भारत को संभाला...

शियोमी ने Mi Smart band 3i भारत में लॉन्च किया,कीमत और फिचर्स

Image
Xiaomi कंपनी ने Mi स्मार्ट बैंड 3i भारत में लॉन्च कर दिया है. यह बैंड HRX का अपग्रेडेड वर्जन है. इस बार बैंड में कई नए फिचर्स दिए गए हैं. आप पूरे दिन में कितना पैदल चलते हैं उसको ट्रैक करता है. ये न सिर्फ आपकी कैलोरी की पूरी काउंटिंग करता है बल्कि सोते समय आपका ध्यान रखता भी रखता है. भारत में इसकी कीमत 1299 रुपये है. बैंड लॉन्चिंग के समय कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ये खास भारत के लिए ही बनाया गया है. इसमें AMOLED टच डिस्प्ले के साथ 20 दिन की बैटरी लाइफ दी गई है. यही नहीं यह वॉटर रेज़िस्टेंट भी होगा, जिससे बारिश में या स्विमिंग करते वक्त भी आपको इसे निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इससे पहले जो बैंड लॉन्च किया गया था उसमें Mi Band HRX की तुलना में इसमें कुछ अपग्रेड मिलेंगे. साथ ही इसमें 'Find Device' का ऑप्शन दिया गया है जिससे आप अपना फोन को आसानी से ढूढ़ सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन को इससे पेयर करना होगा. इससे आप कॉल रिजेक्ट कर सकते है, साथ फोन को अनलॉक भी कर सकते है और आने वाले तीन दिनों के लिए मौसम का पता भी लगाया जा सकता है. इसका वेट 38.2 ग्राम है. यह एंड्रॉयड और आईओए...

मुखिया मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मना

Image
समाजवादी पार्टी अपने मुखिया मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मना रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ में मनाया गया. सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंच पर मौजद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच 81 किलो का लड्डू बांटा गया.  बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए मुलायम को जन्मदिन की बधाई दी है. मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं." चाचा-भतीजा आएंगे साथ   ? बहरहाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने हाल ही में दिए बयान में कहा था कि वह सपा के साथ गठबंधन करने को तैयार है और सीएम अखिलेश यादव ही होंगे. उन्होंने कहा था, 'हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है. हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है.' शिव...

आप भी धोती हैं रात में बाल, तो आपको हो सकती हैं ये परेशानी

Image
कई महिलाएं काम के चलते दिन में या सुबह बाल नहीं धो पाती हैं। जिसके चलते वो रात में ही बाल धोकर सो जाती हैं। लेकिन आपको ये जानकर शायद हैरानी हो कि रात में बाल धोने से आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं कैसे... बाल कमज़ोर होते हैं, और टूटते हैं रात में बालों को धोने से बाल और जड़े दोनों कमजोर होती हैं। गीले बालों में सोने से बाल ज्यादा टूटते हैं। जब बाल गीले होते हैं तो बालों का क्यूटिकल ज्यादा ऊपर उठा होता है जो बालों के टूटने का कारण बनता है।  टेक्सचर होता है  खराब रात में बाल धोने के बाद अगर आप गीले बालों में सोते हैं तो वो अलग-अलग आकार लेता जाता है। सुबह उठने पर आपको अपने बालों का टेक्‍चर खराब मिलेगा।  उलझते हैं बाल कई महिलाएं रात को बाल धोने के बाद उन्‍हें कंघी से नहीं सुलझातीं, जिसकी वजह से बालों में गांठे पड़ जाती हैं। सूखने के बाद बाल और उलझ जाते हैं। इन्हें खींच-खींच कर सुलझाने से बाल टूटने लगते हैं।  संक्रमण का खतरा गीले बालों में सोने से फंगस, रूसी, बालों का झड़ना और संक्रमण जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। गीले बालों के कारण नमी से...

संजय दत्त ने लगाई पाक मंत्री को लताड़ ,फवाद चौधरी फिल्म पानीपत पर दे रहा था ज्ञान

Image
फिल्म पानीपत का जब से फर्स्ट लुक रीविल हुआ है तब से ही फिल्म विवादों के घेरे में हैं. ट्रेलर पर अफगानिस्तान की आपत्ति के बाद अब पाकिस्तान ने भी ऐतराज जताया है, और ऐतराज भी पाकिस्तान के उस मंत्री ने जताया हैं जो आये दिन सोशल मीडिया पर भारतीयों से लताड़ खाते रहते है. यहां तक कि पाकिस्तान के उस मंत्री को ये नही पता कि 5 करोड़ में कितने जीरो होते हैं. लेकिन ये मंत्री चले हैं ज्ञान बांटने र इनका कहना है कि फिल्म पानीपत में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है. अब आप समझ ही गए होंगे कि हम पाक के किस मंत्री की बात कर रहें हैं ये मंत्री कोई और नहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी है.बतादें कि अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तानी चौधरी ने मूवी 'पानीपत' पर सवाल उठाया है. पानीपत के रिलीज से पहले ही फवाद चौधरी ने कहा कि इसमें मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया है   फवाद चौधरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'जब बेवकूफ लोग आरएसएस की विचारधारा के तहत इतिहास को फिर से लिखते हैं तो फिर उनसे हम ऐसे की ही उम्मीद कर सकते हैं....

चिदंबरम को नहीं मिली जमानत अभी इतने दिन और रहना होगा जेल में

Image
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है. उन्होंने आईएनएक्स मीडिया केस के ईडी वाले मामले में कोर्ट से जमानत की अपील की थी. चिदंबरम को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वो न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं. इससे पहले उन्हें आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई वाले केस से जमानत मिल गई थी. हाईकोर्ट ने चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन  पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर है. कोर्ट ने कहा कि चिदंबरम ने एक मामले में एक्टिव रोल निभाया था. जमानत लेना अधिकार है लेकिन अगर ऐसे मामलों में जमानत देंगे तो ये जनता के हितों के लिये ठीक नही है. बता दें कि चिदंबरम को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन इसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी गई है. कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया. विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने यह आदेश पारित किया. जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया था. बता दें कि ईडी ने ही चिदंबरम की...

दिल्ली में ODD EVEN का आज आखिरी दिन , सोमवार को अंतिम फैसला

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि ऑड-ईवन स्कीम जो 12 नवंबर से 4 दिन के लिए शुरू हुई थी उसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। आज केजरीवाल की इस योजना का आखिरी दिन है और प्रदूषण के स्तर में कोई राहत नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज कहा, मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले 2-3 दिनों में प्रदूषण का स्तर कम हो जाएगा, इसलिए हम ऑड-ईवन योजना का विस्तार नहीं करेंगे और लोगों को किसी भी तरह की अनावश्यक असुविधा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, सोमवार को भी इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी विचार किया जाएगा। केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो ऑड-ईवन योजना आगे जरूर बधाई जाएगी।   जहरीली धुंध की चपेट में राजधानी दिल्ली के लिए राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में ऑड ईवन स्कीम बढ़ानी है या नहीं, इसपर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कल और परसों वह हवा की क्वालिटी की जांच करेंगे, जिसके बाद इसपर अंतिम फैसला लिए जाएगा। बता दें कि ...

ख़राब समय से गुजर रही है देश सबसे बड़ी आईटी कंपनी ‘Infosys’ निवेशकों को भारी नुकसान

Image
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा की वजह है मंदी, धीमा विकास दर और नौकरियों के जाने की वजह से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन दिनों खबरों में आई है। ये जानकारी व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के भीतर चल रही गड़बड़ी को उजागर किया है। व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के सीईओ सलिल पारेख और सीएफओ निलांजन रॉय के ऊपर आरोप लगाया है कि दोनों ने गलत तरीके से कंपनी की आय बढ़ाने की कोशिश की। दोनों पर आरोप है कि कंपनी को मुनाफे में दिखाने के लिए इन्होंने निवेश नीति और एकाउंटिंग से छेड़छाड़ भी की है। आपको बता दें कि कंपनी में चल रही इस तरह की गड़बड़ी की खबरें जैसे ही बाहर आई तो कंपनी के शेयर टूटने लगे। बीएसई पर कंपनी के शेयर 15.99 फीसदी गिरकर 645.35 पर आ गए हैं तो वहीं एनएसई पर ये 15.90 घटकर 645 रुपए पर आ गए। कंपनी के शेयर में एक दिन में पिछले 6 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इंफोसिस का मार्केट कैप 3.28 लाख से गिरकर 2.83 लाख पर आ गया। लोगों को लगने लगा कि इसका हाल कहीं सत्यम कंप्यूटर की तरह तो नहीं होने वाला है। हांलाकि अब इंफोसिस के चेयरमैन नंदन ...

आरोप बेबुनियाद, 6 फीसदी से ज्यादा बढ़े कंपनी के शेयर

देश की सबसे बड़ी आईटी कपंनी इन्फोसिस ने व्हिसलब्बोअर मामले को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उसे शिकायात की जांच करते वक्त कोई भी सबूत नहीं मिला है। इंफोसिस की ओर से यह बयान आने के बाद सोमवार को कपंनी के शेयर में 6 फिसदी से ज्यादा की तेजी आई है। गौरतलब है की व्हिसलब्बोअर ने इन्फोसिस के मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए ये दावा किया था कि कंपनी ने अपना मुनाफा और आमदनी बढ़ाने के लिए अनैतिक कदम उठाए हैं। आपको बता दें की 24 अक्टूबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कंपनी पर व्हिसलब्बोअर द्वारा लगाए आरोपों पर सबूत की मांग की थी। कपंनी ने इन आरोपों की जांच के बाद 2 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को एक लेटर लिखा जिसमे लिखा था की कंपनी पर लगाए गए आरोपों पर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले है। फिलहाल इस मामले कि जांच चल रही है।

मर्जी से BSNL से रिटायरमेंट ले सकते हैं कर्मचारी

Image
कंपनी की ये स्कीम है वजह रिटायरमेंट लेने क लिए   आर्थिक संकट से जूझ रही सार्वजनिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी  भारत संचार निगम लिमिटेड ने केंद्र सरकार की ओर से राहत पैकेज मिलते ही एक बड़ा ऐलान किया है. ये ऐलान बीएसएनएल ने अपने कर्मचारियों को लेकर किया है. बीएसएनएल ने अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस स्कीम पेश की है। बीएसएनएल ने ये उम्मीद जताई है कि इस योजना का फायदा करीब 70 से 80 हजार कर्मचारी उठा सकते हैं. कंपनी ने ये फैसला घाटे से उबरने के लिए लिया है. ताकि इससे कंपनी को सैलेरी में करीब सात हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। भारत संचार निगम लिमिटेड  के चेयरमैन और एमडी पीके पुरवार ने कहा कि वीआरएस स्कीम 4 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगी। बीएसएनएल की सभी शाखाओं को अपने कर्मचारियों को वीआरएस सर्विस की जानकारी देने के निर्दश जारी कर दिए गए हैं। BSNL के टोटल 1.5 लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस के योग्य हैं।   पुरवार ने कहा कि सरकार और बीएसएनएल की तरफ से दी जा रही ये श्रेष्ठ वीआरएस फैसिलिटी है और इसे कर्मचारियों को पॉजिटिव व्यू से देखना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरक...

TATA मोटर्स की नई कार देगी 213 KM का माइलेज देगी ,

Image
जानें कीमत और फीचर्स।  देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार Tigor EV को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इस कार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलाव के बाद अब कार पहले से बेहतर हो गई है और साथ ही पहले से ज्यादा दूरी तय करेगी। आइये जानते है टाटा की नई Tigor के बारे में... पहले से ज्यादा माइलेज टाटा ने Tigor EV की रेंज को बढ़ाया है, अब यह कार फुल चार्ज में 213 किलोमीटर की माइलेज देगी। इसे ARAI ने भी सर्टिफाइड किया है। अगर इससे पहले के मॉडल की बात करें तो पहले यह फुल चार्जिंग पर मात्र 142 किमी की दूरी ही तय कर पाती थी। तीन वेरिएंट नई Tigor तीन वेरिएंट- XE+, XM+ और XT+ में उपलब्ध है। यह कार fleet और पर्सनल सेगमेंट के ग्राहकों की जरूरत को पूरा करेगी। इतनी होगी कीमत Tigor EV की कीमत 9.44 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली है। इस कार की यह कीमत देश के 30 शहरों लागू होगी। कंपनी के मुताबिक यह कार कम लागत, कनेक्टिविटी और आराम प्रदान करती है। साथ ही देश में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखकर बनाई गई है और प्रदूषण नहीं करती। इतनी होगी टॉप स्पीड टाटा मोटर्स नई Tigor EV प...

विवाह के नाम धोखा ,प्रेमिका के साथ यौन संबध अपराध नहीं- हाई कोर्ट

पिछले कुछ समय पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रेमिका से शारीरिक संबध बनाने को लेकर उसे अपराध की श्रेणी में रखा था. लेकिन दिल्ली की हाई कोर्ट ने अब ये साफ कर दिया है कि प्रेमी-प्रेमिका के आपसी सहमति से बनाये गए संबध अब अपराध की श्रेणी में नही आएगा. हाई-कोर्ट का कहना है कि प्रेमिका से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबध बनाना चाहे सुनने में कितना ही खराब क्यों ना लगे लेकिन इसके बावजूद प्रेमिका के साथ बनाये गये शारीरिक संबध गलत नही माने जा सकते. और यह अपराध नही माना जाएगा. अदालत ने आगे यह भी कहा कि यौन सहमति में यदि ना का मतलब ना होता है तो हां का मतलब भी हां होता है. यह एक आपसी स्वीकार्यता ही मानी जाएगी. बतादें कि अदालत ने यह फैसला तब दिया जब एक दुष्कर्म करने के फैसले की सुनवाई हो रही थी. और सरकार ने उसको बरी करते हुए यह स्टेटमेंट दी है. बतादें कि महिला ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिससे उसने शादी का वादा किया था. अदालत ने इस मामले में पुलिस की अपील को भी खारिज करते हुए कहा कि इस केस में व्यक्ति को बरी करने के लिये निचली अदालत के फैसले में कोई गलती नही है. साथ ह...

ये बड़ी शर्त रखी सामने बहार से समर्थन के लिए

Image
महाराष्ट्र में सरकार बनने की तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। सोमवार सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। शिवसेना ने बीजेपी से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी की है। वहीं कांग्रेस ने अपने फॉर्मूले को शिवसेना के समक्ष रखा है। हालांकि इस फॉर्मूले में महाराष्ट्र का सीएम शिवसेना का ही होगा। फिलहाल तो दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी बैठक जारी है जिसमें महाराष्ट्र के तमाम पार्टी नेता पहुंच चुके हैं। इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला किया जाएगा। कांग्रेस ने रखी ये बड़ी शर्त महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार को बाहर से समर्थन के बदले कांग्रेस ने बड़ी शर्त रखी है। कांग्रेस ने शिवसेना से विधानसभा में स्पीकर का पद देने की शर्त रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर साथ आने को तैयार हो गए हैं लेकिन कांग्रेस सरकार विधानसभा में अपनी मजबूत पकड़ चाहती है। यही वजह है कि वह बाहर रहकर भी महाराष्ट्र सरकार में सबसे अहम किरदार निभाना चाहती है। बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार गठन की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। अब खबर है क...