संजय दत्त ने लगाई पाक मंत्री को लताड़ ,फवाद चौधरी फिल्म पानीपत पर दे रहा था ज्ञान
फिल्म पानीपत का जब से फर्स्ट लुक रीविल हुआ है तब से ही फिल्म विवादों के घेरे में हैं. ट्रेलर पर अफगानिस्तान की आपत्ति के बाद अब पाकिस्तान ने भी ऐतराज जताया है, और ऐतराज भी पाकिस्तान के उस मंत्री ने जताया हैं जो आये दिन सोशल मीडिया पर भारतीयों से लताड़ खाते रहते है. यहां तक कि पाकिस्तान के उस मंत्री को ये नही पता कि 5 करोड़ में कितने जीरो होते हैं. लेकिन ये मंत्री चले हैं ज्ञान बांटने र इनका कहना है कि फिल्म पानीपत में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है.
अब आप समझ ही गए होंगे कि हम पाक के किस मंत्री की बात कर रहें हैं ये मंत्री कोई और नहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी है.बतादें कि अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तानी चौधरी ने मूवी 'पानीपत' पर सवाल उठाया है. पानीपत के रिलीज से पहले ही फवाद चौधरी ने कहा कि इसमें मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया है फवाद चौधरी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'जब बेवकूफ लोग आरएसएस की विचारधारा के तहत इतिहास को फिर से लिखते हैं तो फिर उनसे हम ऐसे की ही उम्मीद कर सकते हैं. देखिए, आगे-आगे होता है क्या.'वहीं मूवी के ट्रेलर के बाद से भारत में अफगास्तिान के पूर्व राजदूत डॉ. शाइदा अब्दाली ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा, 'भारतीय फिल्में भारत-अफगानिस्तान संबंध को मजबूत करने में भूमिका निभाती रही हैं. मुझे उम्मीद है कि फिल्म पानीपत हमारे साझा इतिहास को ध्यान में रखकर बनाई गई होगी.'रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के लोगों का भी यह मानना है कि मूवी में इतिहास को तोड़ मरोड़कर दिखाया गया है. भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ताहिर कादरी ने कहा है कि वे इस मामले में भारत सरकार से संपर्क में हैं और उन तक अफगानिस्तान के लोगों की चिंताओं को पहुंचा दिया गया है.