Posts

Showing posts from November, 2022

मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ने मेरठ में शुरू की ओपीडी सेवा, लिवर के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

Image
मेरठ: दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में अपनी स्वास्थ्य सेवा को लेकर प्रसिद्ध मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वैशाली ने लिवर के मरीजों के लिए मेरठ में ही ओपीडी सेवा शुरू कर दी है. अस्पताल ने विशेष लिवर ट्रांसप्लांट और बायलरी साइंस ओपीडी सेवाओं को मेरठ में फिर से शुरू करने की घोषणा की. जिसके बाद आज से मैक्स मेड सेंटर मेरठ में हर महीने दूसरे और चौथे शुक्रवार को यह ओपीडी शुरू हो जाएगी.  लोगों की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान हो इस मकसद के साथ अस्पताल ने यह ओपीडी सेवा शुरू की है. इस ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वैशाली के सीनियर कंसल्टेंट लिवर ट्रांसप्लांट एंड बायलरी साइंस डॉ. राजेश डे, डॉ.तेजल भोय, डॉ. बप्पादित्य हर ने की. इस दौरान उन्होंने हाल के दिनों के एक मरीज रोहित कौशिक के केस का मामला बताया, जिसमें रोहित को उनकी पत्नी ने अपना लिवर दान दिया और रोहित की सफल सर्जरी कर यह लिवर ट्रांसप्लांट किया गया.    डॉ. राजेश डे ने बताया कि रोहित कौशिक नाम का मरीज लिवर सिरोसिस के उच्च स्तर वाले बिलीरुबिन, पीलिया और पेट में पानी भरने की शिकायत को लेक...