Posts

Showing posts from December, 2024

मेरठ नववर्ष की धूम को लेकर मेरठ पुलिस ने कसी कमर, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही।

Image
 मेरठ में नव वर्ष पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिले में 150 जगहों पर पुलिस पिकेट और मोबाइल पिकेट रहेगी। जिले की सीमाओं को सील किया जाएगा। सभी थाना प्रभारी और 109 चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा आज खुद रात को शहर में हर चोक चौराहों पर नजर रखेंगे। सभी एसपी, सीओ और थानेदार रात को 2 बजे तक सड़कों पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि बेगमपुल और दिल्ली रोड पर अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है। अगर कोई कानून तोड़ता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शहर में जश्न को लेकर 31 दिसंबर की सुबह 6 बजे से रात के 2 बजे तक भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी। मदिरा सेवन करने वालो की 10 से ज्यादा पुलिस टीमें करेंगी चेकिंग ट्रैफिक पुलिस की 10 टीमें जगह-जगह ब्रीथ एनेलाइजर मशीन के जरिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करेंगी।। इनको जरूरत के हिसाब से शहर में बांटा जाएगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बाइक से स्टंट करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने ट्रैफिक पुलिस, सभी चौकी इंचार्ज-थाना प्रभारियों और सीओ को निर्देश दिए हैं कि तेज ...

दोस्त दोस्त ना रहा,कर दि दोस्त की हत्या

Image
 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेडा पुलिस ने एक गुमशुदा किशोर की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर मृतक के शव को बरामद किया गया है। मामला यह है कि 28 दिसंबर 2024 को एक 17 वर्षीय किशोर कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्यारोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी बालअपचारी की निशानदेही पर मृतक के शव को बीआईआईएमटी कालेज गढ़ रोड के पीछे बनी चकरोड के सहारे बनी ट्यूबेल के पास से बरामद किया गया है। साथ ही, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मृतक की स्कूटी भी बरामद की गई है पुलिस ने बताया कि मामला अपहरण सहित हत्या का होने के कारण अभियोग में धारा 103(1)/238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। बालअपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

विभाग की विद्युत चोरी पर बड़ी कार्यवाही - 84 संयोजनों पर पकड़ी विद्युत चोरी

Image
 मेरठ विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी पर शिकंजा कसने के लिए सभी 14 जनपदों में अभियान को और तेज कर दिया है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों की गठित टीमें अलग अलग जगह पर कार्यवाही कर रहीं हैं। आज दिनांक 22.12.2024 को मेरठ नगर क्षेत्र मे बिजली चोरी रोकने हेतु अभियान चलाया गया। उच्च प्रबन्धन के निर्देशानुसार यह अभियान लिसाड़ी गेट, तारापुरी, इस्लामाबाद, अहमद नगर एवं श्यामनगर मोहल्लों में प्रातः 04:00 बजे प्रारम्भ किया गया। इस अभियान में विद्युत विभाग मेरठ, नोएडा, बुलन्दशहर, हापुड व गाजियाबाद आदि क्षेत्रों की टीमे भी शामिल रही। इसके अतिरिक्त पी०ए०सी० की नौ टीमे भी शामिल थी। व्यापाक अभियान चलाते हुये उपरोक्त सभी मोहल्लों के 244 नग कनैक्शन चैक किये गये।  चैकिंग के दौरान 19 नग विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आये। इनमें से चार स्थानों पर मीटर मे शंट लगाकर चोरी पायी गयी। इसके अतिरिक्त 11 नग मामले ऐसे भी पाये गये, जिनमें मीटर को पहले अतिरिक्त केविल जोडकर चोरी की जा रही थी। चार सीधी चोरी के मामले भी पाये गये है। इस सभी स्थानों से केबिल, मीटर आदि बरामद कर सभी मामलों की एण्टी थैफ्ट विद्य...

जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा मेरठ महोत्सव के अंतर्गत भामाशाह पार्क में भव्य गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मेरठ लोकसभा अरुण गोविल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में भारत भूषण त्यागी पद्मश्री बुलंदशहर, कँवल सिंह चौहान पद्मश्री करनाल, हरियाणा, सेठपाल सिंह पद्मश्री सहारनपुर, उमा शंकर पांडे पद्मश्री बांदा, मोहम्मद नसीब अहसन, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा गंगा संरक्षण नमामि गंगे परियोजना कृषि के क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की विशेषताएं जल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्यों की बारे में व्याख्यान आदि प्रस्तुत किए गए। मेरठ सांसद अरुण गोविल द्वारा जिला गंगा समिति के द्वारा आयोजित किए गए गंगा उत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा की गई तथा उन्होंने कहा कि हम सभी को गंगा मैया और अन्य नदियों की स्वच्छता व संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। डीएफओ मेरठ राजेश कुमार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

Image
 

अटल एक दार्शनिक व्यक्ति थे- अवनीश त्यागी

Image
 भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी को समर्पित अटल सेवा कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह 2024 का आयोजन आज 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राम सहाय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित हुआ, इस कार्यक्रम में स्कूलों से चिन्हित किए हुए 350 बालिकाओं और बालकों को शिक्षा में सहयोग के लिए स्कूल बैग वितरण और 400 जरूरतमंद लोगों को सर्द रातों में बचाने के लिए कंबल वितरण किए गए, साथ ही समाज में अटल जी के आदर्शों पर चलने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने हेतु सर्वश्री सुशील, मीनू शर्मा, विकास कुमार,धीरज आर्य, नागेंद्र तोमर, सुषमा गुप्ता, डॉ संतोष शर्मा, सी एस चौधरी, सोनिया शर्मा, रीना सिंहल, डॉ नितिन तोमर, नरेश कुशवाहा, शैलेन्द्र शैल, शांति स्वरूप, गोपाल जानम, अमित दीग्गल, डॉ नेहा गर्ग, डॉ सूची गुप्ता, अरविंद चौहान, अरविंद कुमार, मंजू त्यागी, राकेश शर्मा, डॉ शकील सैफी, सामाजिक लोगों को अटल सेवा सम्मान_ 2024 से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अवनीश त्यागी जी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा , श्री रविंद्र चौहान लोकपाल मेरठ, श्री राहुल त्यागी जी पूर्व मंत्री भ...

ग़ाज़ियाबाद मे 22 टन गौ मांस से भरा ट्रक पकड़ा

Image
 गौ रक्षा हिन्दू दल वेद नागर व सूमित शर्मा की टीम को सुचना मिली की एक कंटेनर फ्रजी नम्बर प्लेट बदल बदल कर बंगाल से गौ मांस लेकर हापुड़ की तरफ़ से ग़ाज़ियाबाद की तरफ़ आ रहा है ओर ग़ाज़ीपुर साहिबाबाद मीट फैक्ट्री में जायेगा पुरी टीम डासना फ्लाई ओवर के पास खड़ी हो गयी जेसे ही ट्रक को देखा तुरंत पूलिस को सुचना देकर ट्रक रुकवाने की कोशिश की तो पता चला ड्राईवर मारने की नियत से ट्रक को लेकर भागने लगा तुरंत पुल के निचे ट्रक को ड्राईवर व हेलपर को मोका पर पकड़ लिया ड्राईवर के पुछने पर पता चला गौ मांस भरा है जिसे बंगाल से लेकर आ रहे है ओर ग़ाज़ीपुर फैक्ट्री लेकर जायेगे थाना वेबसिटी में ले जाकर जाँच के लिये डाक्टर बुलाकर मजाँच स का सैम्पल भेजा गया है गाड़ी में भरे मांस को देखकर पता चला की दादरी में पकड़े गये गौ मांस व ग़ाज़ियाबाद की मीट फ़ैक्टरियों में लिप्त कसाई शामिल है। लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर गौ मांस की सुचना मिलते ही थाना वेबसिटी पहूच गये ओर पुरी जानकारी ली विधायक ने कहा किसी भी किमत पर गौ हत्या बर्दाश्त नहीं होगी गौ मांस का ग़ाज़ियाबाद कमिश्नरी सुरक्षित स्थान बन गया है बिना अधिकार...

ब्रह्मपुरी पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Image
 मेरठ थाना ब्रह्मपुरी माधवपुरम चौकी क्षेत्र मे एसएसपी मेरठ के आदेशानुसार के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण व थाना ब्रहमपुरी मेरठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 शातिर गांजा तस्कर महीला अन्जू गुप्ता पत्नि कुलदीप गुप्ता नि0-271-2-डी सै0-03 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 42 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1.630 ग्राम गाँजा बरामद हुआ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

मेरठ में अरिहंत प्रकाशन पर दो स्थानों पर इनकम टैक्स का छापा दिन निकलते ही आयकर विभाग ने शुरू की कार्रवाई ,व्यापारियों में मची खलबली

Image
 मेरठ। बृहस्पतिवार की सुबह मेरठ में शहर के बड़े प्रकाशन अरिहंत प्रकाशन की साकेत स्थित कोठी, प्रेस और ऑफिस पर सुबह सुबह टीम पहुंची है। यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। अरिहंत प्रकाशन के मालिक योगेश जैन साकेत में कोठी नंबर 147 में रहते हैं। सुबह ही आयकर की टीमें उनके यहां पहुंची है। दस्तावेज खंगाल रही है।अरिहंत प्रकाशन बड़े प्रकाशकों में गिना जाता है। देशभर में इनकी छापी किताबें, गाइडें और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों की पुस्तकें चलती हैं। वहीं लगातार शहर में उद्यमियों के यहां इनकम टैक्स की रेड से खलबली मची है। अरिहंत प्रकाश की प्रेस टीपी नगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर है।सुशांत सिटी में मनोज सिंघल के यहां भी टीम छापा मारने पहुंची है। बताया जा रहा है कि मनोज सिंघल अरिहंत प्रकाशन के लिए जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम देखते हैं। इसलिए टीमें वहां भी गई हैं। साथ ही टीम अरिहंत प्रकाशन के टीपी नगर के ऑफिस और दिल्ली मेरठ बाईपास स्थित प्रेस पर भी पहुंची है। सभी जगह टीमों ने एक साथ रेड डाली है।

मास्टर key से खोलते थे बाइक का लॉक वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस व एंटीव्हीकल चेफ्ट टीम द्वारा एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम वसीम पुत्र सईद उर्फ बहु उर्फ बद्दो निवासी धोलडी रसूलपुर थाना जानी, शौकीन पुत्र बाबू निवासी खुशहाल कालोनी आचार वाली गली थाना लिसाडी गेट, अय्युब पुत्र इब्राहिम निवासी अमन कालोनी नई बस्ती सरधना बाना सरधना जनपद और इकराम पुत्र अब्दुल्ला निवासी इस्लामाबाद तकिए वाली मस्जिद के पास थाना सरधना है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी आयुषविक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ वाहन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि 14 दिसबंर को शिवा मनी पुत्र पप्पू मनी निवासी म०नं०110/47 मौहल्ला अम्बेडकरनगर माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी की घर के बाहर र से से बाइक चोरी हो गई थी। एंटीव्हीकल थेफ्ट टीम ने इस मामलेमें छानबीन करते हुए गैंग का पर्दाफाश किया। 

छत से गिरने से सिंचाई विभाग के जय की हुई मौत।

Image
 मेरठ मोदीपुरम फेस 1 में एक मंजिल मकान की छत के ऊपर से पैर फिसल जाने से मेरठ में तैनात सिंचाई विभाग के जई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम फेस 1 कॉलोनी में सिंचाई विभाग के क्वार्टर बने हुए है। इन्हीं सिंचाई विभाग के क्वार्टर की पहली मंजिल में जेई मुकेश कुमार उम्र 41 साल पुत्र श्री गोविंद सिंह रहते थे जो कि मेरठ में ही सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात थे।‌  आज वह अपने कमरे की छत के ऊपर टहल रहे थे अचानक से उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर आ गिरे।‌ जिस कारण जेई मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मृतक के परिजनों को फोन द्वारा इसकी सूचना दी और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा कि जेई मुकेश कुमार मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गांव बनकोट के रहने वाले थे और वह मेरठ में तैनात थे और अकेले ही सिंचाई विभाग के क्वार्टर में रहते थे छत से पैर फिसल जाने...

मन्दिर के पूजा के दीपक से जलकर घर का समान हुआ राख

Image
  मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी माधवपुरम चौकी क्षेत्र के सेक्टर 4 में दीपक से मकान में भीषण आग लग गई जहां मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया आग लगने की सूचना पर माधवपुरम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी तभी दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक मकान में रखा सामान राख बनाकर खाक हो चुका था मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर 4 अनिता पति विजय अपने मकान में रहते हैं नीचे की मंजिल मे परिवार रहता है अनिता ने बताया सुबह पूजा की थी दीपक जलाया था जो चूहे ने दीपक को गिरा दिया था जिससे मकान में आग लग गई आग लगने से रखा समान भी जलकर राख हो गया वहीं मकान में रखे प्रॉपर्टी के पेपर जलकर राख हो गए वही आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर  काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखा सामान जल कर राख हो चुका था आए

भक्ति का सूर्य कभी अस्त नहीं होगा

Image
मेरठ इस्कॉन दिल्ली रोड के द्वारा गीता जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य हरि नाम का आयोजन हुआ। यह वह तिथि है जिस दिन स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। इस स्वर्णिम अफसर पर इस्कॉन जोनल चेयर मैन सुंदर गोपाल प्रभु का स्वागत विश्व योग प्रभु ने माला अर्पण करके किया।  सुंदर गोपाल प्रभु ने इस अवसर पर बताया की इस्कॉन के संस्थापक आचार्य शील प्रभुपाद ने गीता का प्रचार पूरे विश्व में किया और आज उनकी बदौलत 80 से अधिक भाषाओं में भगवत गीता प्रकाशित होती है जो गीता के ज्ञान का सूर्य शील प्रभुपाद में पूरे विश्व में उजागर किया है वह कभी अस्त नहीं होगा क्योंकि हर क्षण कोई ना कोई भगवत गीता का अध्ययन अवश्य कर रहा है और यही नहीं भगवत गीता में हमारी तमाम परेशानियों का समाधान भगवान ने पहले से ही बता रखा है। इसके उपरांत छोटे बच्चों ने भगवत गीता के श्लोक सुनाएं अथवा उसका अनुवाद बताया और एक छोटे नाटक के माध्यम से युवाओं में भगवत गीता के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत में नरसिंह आरती हुई कार्यक्रम को पूर्णता सुचारू रूप से आयोजित करने में कृष्ण बंधु प्रभु, सत्यम स्तंभ प्रभु ,अनिल गोविंद प्र...

विटामिन ए की खुराक बच्चों को पिलाने के साथ आरंभ हुआ विटामिन सम्पूरण कार्यक्रम यूपीएचसी केन्द्र पर पूर्व विधायक ने बच्चों को पिलाई दवा मेरठ। विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम माह दिसम्बर 2024 का शुभारम्भ गुरूवार को नगरीय प्रा.स्वा. केन्द्र, पुलिस लाइन, पर 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक से पिला कर पूर्व विधायक (किठौर) सतवीर त्यागी एवं डा० प्रवीण कुमार गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा किया गया। पूर्व विधायक ने फीता काट कर एवं बच्चे को विटामिन ए खुराक पिलाकर विटामिन सम्पूरक र्कार्यक्रम का आगाज किया। पूर्व विधायक ने लोगों ने अपील की टीकाकरण सत्र में अपने बच्चाों को विटामिन ए की खुराक आवश्य पिलाए। इससे कई बीमारियों से बच्चों को छूटकारा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ ने 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के माता-पिता से अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चे को निकटतम टीकाकरण सत्र पर लाकर विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाये, जिससे बच्चों को विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारी जैसे रतौंधी, डायरिया, मीजिल्स से बचाते हुये बाल मृत्यु दर को कम किया जा सके । जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा प्रवीण गौतम ने बताया माह दिसम्बर 24-जनवरी 2025 अभियान के दौरान जनपद मेरठ में कुल 4185 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लक्षित 9 माह से 5 वर्ष के 459246 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक से आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में विटामिन ए पिलाने के अतिरिक्त ऑगनबाड़ी द्वारा बच्चों का वजन लिया जायेगा तथा गंभीर कम वजन के बच्चों को इलाज के लिये सन्दर्भित किया जायेगा, माताओं को स्तनपान, कीड़ों से बचाव की दवा, ओ.आर.एस तथा आयोडीन नमक के प्रयोग के महत्व के बारे में भी बताया जायेगा। अभियान के उद्घाटन के दौरान, डा. रजत कुमार, उपजिला प्रतिरक्षण अधिकरी मेरठ एवं डा. अंकुर त्यागी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पुलिस लाइन एवं पार्टनर्स आदि उपस्थित रहे।

Image