दोस्त दोस्त ना रहा,कर दि दोस्त की हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेडा पुलिस ने एक गुमशुदा किशोर की हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर मृतक के शव को बरामद किया गया है।
मामला यह है कि 28 दिसंबर 2024 को एक 17 वर्षीय किशोर कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्यारोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी बालअपचारी की निशानदेही पर मृतक के शव को बीआईआईएमटी कालेज गढ़ रोड के पीछे बनी चकरोड के सहारे बनी ट्यूबेल के पास से बरामद किया गया है। साथ ही, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और मृतक की स्कूटी भी बरामद की गई है पुलिस ने बताया कि मामला अपहरण सहित हत्या का होने के कारण अभियोग में धारा 103(1)/238 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। बालअपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
।


