Posts

Showing posts from May, 2025

यूपी : 1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नए डीजीपी, नहीं 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार देर शाम उनके नाम पर मुहर लगी 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। शनिवार देर शाम उनके नाम पर मुहर लगी। इसके पहले दिन भर इस बात की चर्चाएं चलती रहीं!

Image
 

बेकिंग न्यूज़ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी गौरव की शादी लगभग 2 महीने पूर्व हापुड़ के शाहपुर जटगांव निवासी कोमल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार देर रात पति व ससुराल वालों ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी महिला के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गए जहां उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को बाद में फोन कर मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने आरोपी पति वह अन्य जनों को हिरासत में ले लिया है।

Image
 

राज्यस्तरीय ICT प्रतियोगिता में मेरठ की शिक्षिका विनीता सिवास का चयन

Image
 मे रठ, [29/05/2025] – मेरठ जिले की शिक्षिका विनीता सिवास ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर राज्यस्तरीय ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें प्रत्येक जिले से दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया जाता है, जो ICT तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए शिक्षा को रोचक और सुलभ बनाने के लिए नवाचार प्रस्तुत करते हैं। मेरठ से श्रीमती विनीता सिवास, उ. प्रा. वि. बफ़ावत, दौराला एवं श्री विकास कुमार जीआईसी मेरठ ने लखनऊ में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।  जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियो के लिए राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 16 मई, 2025 के मध्य परिषद के 'कावेरी सभागार, लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्ण...

प्रशासन द्वारा बनाए गए विज्ञान घर पर चोरों ने बोला धावा, उपकरण सहित अन्य सामान लेकर फरार तलाश में जुटी पुलिस

Image
 मे रठ के लोहिया नगर क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर प्रशासन द्वारा बनाए गए विज्ञान घर पर चोरों ने धावा बोल दिया चोर दीवार में कुंबलकर कर विज्ञान घर से उपकरण सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए चोर पिछले कुछ बीते दिनों से पुलिस से बेवकूफ होकर लगातार विज्ञान घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर विज्ञान केंद्र मौजूद है जिसको प्रशासन द्वारा बनाया गया है जिसके प्रभारी दीपक शर्मा है दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विज्ञान केंद्र में कुछ अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं जहां चोर दीवार में कुंबालकर विज्ञान केंद्र में घुसकर उपकरण सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं जहां उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार रात में चोर चोरी कर रहे हैं वही दीपक शर्मा ने रविवार की शाम में तकरीबन 5:00 बजे लोहिया नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर थाना पुलिस से विज्ञान केंद्र में हो रही चोरी पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है फिलहाल पुलिस ने तहरीर ल...

राकेश टिकैत का सर कलम करने वाले को पांच लाख इनाम देने वाले पर जानी थाने में मुकद्दमा दर्ज, भाकियू ने किया था थाने का घेराव, गिरफ्तारी को तीन दिन का अल्टीमेटम

Image
 भारतीय किसान यूनियन अटल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सर कलम करने वाले को पांच लाख रुपया का इनाम देने का ऐलान करने का मामला तूल पकड़ गया है। अमित चौधरी के खिलाफ भाकियू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है और जानी थाना का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन अटल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ जानी थाने में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। दरअसल, अमित चौधरी की इस विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय किसान यूनियन के मेरठ जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान जानी थाना पहुंचे और हुंकार भरी। किसान थाने में ही धरने देकर बैठ गए। किसानों की संख्या बढ़ती चली गई। किसानों ने भाकियू अटल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है और मुकद्दमा दर्ज होने के बाद ही धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया। आखिरकार जानी थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया तो किसानों ने धरना खत्म कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने मेरठ पुलिस को तीन दिन का अल्ट...

उधार के पैसे मांगने पर दबंगो ने बाप-बेटे और चाचा को बुरी तरह पीटा ,बाप-बेटे को आई गंभीर चोटें

Image
  मेरठ में दबंगो ने एक परिवार के लोगो पर जमकर कहर बरपाया । मामला मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना इलाके के खुशहाल कॉलोनी का है । यहां के रहने वाले आशी नाम के युवक के समर नाम के युवक पर उधार के 30 हजार रुपये थे । कई बार मांगने पर भी आशी को समर पैसे नही लौटा रहा था । गुरुवार रात को जब आशी ने समर से खुद के उधार के 30 हजार रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी समर ने आशी को एक रेस्टोरेंट में बुलाया और वहां उसके साथ गाली गलौच और हाथापाई शुरू कर दी । जब इसकी सूचना आशी के घरवालों को मिली थी उसके पिता और चाचा भी मौके पर पहुँच गए । आरोप है कि इसके बाद आरोपी समर ने अपने करीब डेढ़ दर्जन साथियों को बुलाकर पिता पुत्र और चाचा की जमकर पिटाई कर डाली । आशी और उसके पिता के सिर में गम्भीर चोटें आईं हैं । हमला करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच गई । घायलों को अस्पताल भेजा गया । पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है ।

पिस्टल और तमंचे बेचने वाला गिरोह पकड़ा,पिस्टल ओर तमंचा बरामद

Image
 थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13-05-2025 को अभियुक्तगण 1. रिषभ यादव पुत्र राजकुमार निवासी 1159 सैक्टर 1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र 21 वर्ष 2. उज्वल गोयल पुत्र योगेश गोयल निवासी 786 सैक्टर 1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र 21 वर्ष को ऐरा गार्डन के पीछे रेलवे लाईन के पास से गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल नाजायज 32 बोर व एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम दोनों के अलावा रफ्तार उर्फ राहुल निवासी सुनारो की धर्मशाला के पास ब्रहमपुरी मेरठ और अभिनव सिंघल पुत्र अरविन्द सिंघल निवासी सैक्टर 1 माधवपुरम मेरठ भी हमारे साथ में पिस्टल व तमंचों की सप्लाई करते हैं जिससे हम आर्थिक लाभ कमाते है और अपने खर्चे और शौक मौज करते हैं अभियुक्तगण से पूछताछ व बरामदगी के आधार पर थाने पर मु0अ0सं0 201/2025 धारा 3/25/25(8) आयु अधि0 बनाम 1.रिषभ यादव पुत्र राजकुमार निवासी 1159 सैक्टर 1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र 21 वर्ष (गिरफ्तार) 2.उज्वल गोयल पुत्र योगेश गोयल निवासी 786 सैक्टर 1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र...

मेरठ में स्कूली बस पर गिरा बिजली का खंभा:बस में अंदर बैठे थे बच्चे हो सकता था बड़ा हादसा

Image
 स्कूली बस पर गिरा खंबा बड़ा हादसा टला, बच्चों में मची चीख पुकार मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम विहार में बुधवार दोपहर में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस पर एक विद्युत विभाग का खंभा गिर गया जिसके चलते बस में मौजूद बच्चों में चीज पुकार मच गई वहीं बस में मौजूद हेल्पर ने किसी तरह आनंद-फानन में बच्चों को बस से निकला जहां विद्युत खंभे में करंट ना होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया दरअसल आपको बता दे की परतापुर क्षेत्र के न 58 पर मौजूद जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल मौजूद है जहां बुधवार की दोपहर में स्कूल बस बच्चों को छुट्टी होने के बाद उनके घर छोड़ने जा रही थी जब बस ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रेम विहार में पहुंची इसी दौरान विद्युत विभाग का एक खंभा बिजली स्कूली बस पर गिर गया जिसके बाद स्कूल बस में मौजूद बच्चों में जहां आनंद-फानन में बस में मौजूद हेल्पर ने बच्चों को आनंद-फानन में बस से निकला बताया गया कि बस में 10 से 15 बच्चे मौजूद थे बता दे की विद्युत विभाग के खंभे में कनेक्ट ना होने के चलते बड़ा हाथ सटल गया फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत ...

मेरठ में दो दिन पहले गंगनहर में नहाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत, दो दिन बाद गोताखोरों को मिला युवक का शव*

Image
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनापुर का रहने वाला युवक धर्मवीर रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ पुट्टी मोड स्थित गंगानहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गंगनहर में डूब गया था तभी से गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार रात में गोताखोरों ने धर्मवीर की लाश को ढूंढ लिया। धर्मवीर की मौत के बाद उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।  गांव किनापुर का रहने वाला धर्मवीर पुत्र प्रीतमपाल रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ पुट्टी मोड स्थित गंगनहर में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान धर्मवीर गंगनहर में डूब गया था उसके दोस्तों ने धर्मवीर के परिवार वालों को उसके डूबने की सूचना दी थी। धर्मवीर के परिवार वाले सूचना मिलते ही गंग नहर पर पहुंचे और गोताखोरों से धर्मवीर की तलाश कर रहे थे। गोताखोरों ने मंगलवार रात को धर्मवीर की लाश को गंगनहर से खोज लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है वही धर्मव...

आज 11 मई को अंबेडकर ट्रस्ट कंकरखेडा मेरठ में संत संतोष मैमोरियल एजुकेशन सोसायटी रजि० द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एक शानदार सामाजिक कार्यक्रम में खिलाड़ियों तथा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार से, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिसमें माननीय विक्रांत गौतम जी ने अपने पिताजी की पुण्य तिथि पर ये कार्यक्रम आयोजित किया था l जिसमें मुख्य अतिथि थे सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण बौद्ध और अन्य विशिष्ट अतिथि l हमारी माता जी वार्ड पार्षद श्री मति तुलसावती जी। कार्यक्रम का संचालन किया सुरेन्द्र खेड़ा जी और अंशुल सिद्धार्थ जी ने। कार्यक्रम को डॉ सतीश प्रकाश, पूर्व राज्य मंत्री मुकेश सिद्धार्थ, अजय सागर प्रधानजी, बहुजन हलचल के संपादक उमेश करुणा यानि मैं और अंशुल सिद्धार्थ आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आये सभी सम्मानित साथियों एवं मीडिया बंधुओं का दिल से आभार। वीडियो अभी एडिट चल रही है जो आपको कुछ समय बाद देखने को मिलेगी।

Image
 

मेरठ 20 दिन से लापता अधेड़ का शव नाले में मिला, मचा हड़काम, खुले नाले दे रहे मौत को दावत*

Image
 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सेक्टर 3 में 20 दिन से लापता अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि अधेड़ शराब पीने का आदी था वहीं पुलिस ज्यादा शराब पीने के चलते उसकी नाले में गिरकर मौत की आशंका जाता रही है फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच कर रही है दर्शन बता दे आपको ब्रह्मपुरी क्षेत्र के समर गार्डन डी ब्लॉक का रहने वाला अधेड़ कमालुद्दीन 20 अप्रैल को घर से वही परिवार के लोगों ने उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा इसके बाद परिवार के लोगों ने ब्रह्मपुरी थाने में बुजुर्ग की गुमशुद की दर्ज कराई थी तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी वहीं शनिवार की देर शाम में एक अधेड़ शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव को नाले से निकला वहीं नाले में शव मिलने की सूचना पर मृतक का बेटा दानिश घटनास्थल पर पहुंच गया जहां उसने अपने पिता कमालुद्दीन के रूप में उसकी पहचान कर ली इसके बाद उसने परिवार को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया फिलहाल अ...

कन्हैयालाल हत्याकांड को पर्दे पर लाने की साहसिक पहल: जल्द आ रही है द ज्ञानवापी फाइल्स  ए टेलर मर्डर स्टोरी

Image
 जयपुर, 3 मई (हि.स.)। आगामी 27 जून को रिलीज़ होने जा रही बहुचर्चित फीचर फिल्म “द ज्ञानवापी फाइल्स – ए टेलर मर्डर स्टोरी” के निर्माता अमित जानी और निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने बताया कि यह फिल्म राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर आधारित है। एक ऐसा कांड जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म में न केवल उस घटना को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया गया है, बल्कि इसके पीछे की मानसिकता, व्यवस्था की भूमिका और समाज के मौन को भी प्रभावशाली रूप से चित्रित किया गया है। जाने माने और सशक्त कलाकारों ने निभाई है फिल्म में अहम भूमिका : फिल्म में विजय राज, प्रीति झंगियानी, रजनीश दुग्गल, कांची सिंह, मुश्ताक खान राकेश बिश्नोई , पुनीत वशिष्ठ, कमलेश सावंत, एहसान खान, संदीप बोस, मनोज बक्शी, आधी यादव जैसे सशक्त कलाकारों ने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा विश्व भर में (भारत, यूके, यूएस, दुबई) 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। जाने-माने गायकों की दमदार आवाज़ में सजे हैं ‘द ज्ञानवापी फाइल्स’ के गीत : इस फिल्म के संगीत ...

ब्रह्मपुरी पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा भेजा जेल

Image
  जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चालये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 01.05.2025 को अभियुक्त 1. लक्ष्य पुत्र रविन्द्र निवासी म0 न0 474 सैक्टर-1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष, 2. शिवम बसंल पुत्र पवन बंसल निवासी म0 न0 1177 सैक्टर-1 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी मेरठ उम्र करीब 25 वर्ष को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 80,000 रूपये व 08 ग्राम सोने की टिक्की (जेवरात गलवाकर बनवायी गयी) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) की वृद्धि की गयी। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।    पूछताछ में अभियुक्त लक्ष्य ने बताया कि स्पर्श (मुकदमा वादिया का पुत्र) मेरा दोस्त है जो कि द्वारिकापुरी मे रहता है जिसे मै करीब एक वर्ष से जानता हूँ । जिसके घर पर मेरा आना जाना 5-6 महीने से है । इसके माता पिता नौकरी पर चले जाते है और हम ल...