Posts

Showing posts from April, 2025

सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया जा रहा था अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का गोरखधंधा ,पुलिस और स्वाट टीम ने किया भंडाफोड़

Image
 मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध हथियार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पकड़े गए शातिर अपराधी व्हाट्सएप पर 30 हज़ार रुपये में पिस्टल खरीदते थे और 40 से 50 हजार रुपये में ऑनलाइन आर्डर पर बेच दिया करते थे । सरूरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से 5 अवैध पिस्टल,मैगज़ीन और कारतूस बरामद किए हैं । साथ ही एक बाइक बरामद की है । पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है । पुलिस ने आरोपियों के नम्बरों को सर्विलांस पर लेकर इनके व्हाट्सएप एकाउंट्स की जांच की । ये लोग मेरठ, गाजियाबाद ,दिल्ली और हरियाणा में इस ऑनलाइन नेटवर्क को चला रहे थे । पकड़े गए आरोपी अदित्य और शावेज व्हाट्सएप पर हथियारों की तस्वीरें भेजकर इनकी सप्लाई करते थे । एसपी देहात राकेश मिश्रा ने पुलिस लाइन्स में खुलासा किया । पुलिस इनके गैंग के अन्य सदस्यों को तलाशने में जुट गई है । 

पहलगांव में हुए हमले के विरोध में ग्राम रोहटा में सभी ग्रामवासियों ने केंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ओर पाकिस्तान , आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जिसमें हिन्दू मुस्लिम भाईचारा एकता का संदेश भी दिया गया सामाजिक कार्यकर्ता मोहित राव गौतम ने कहा पाकिस्तान हमारे पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है इसलिए वो सीधा हमला भारत पर नहीं कर सकता है इसलिए वो आतंकवादी हमले भारत में कराता है अबकी बार पाकिस्तान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और वक्त आ गया है पाकिस्तान को घर में घुसकर मारने का इसलिए हम सभी भारतीय भारत सरकार के साथ है अगर हमें अपनी जान भी देनी पड़े तो हम तैयार है इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे जिसमें मोहित राव गौतम, विकास ,विशाल ,पुनीत ,मोनू ,रॉबिन, रोहित, रमन, मेहताब, अमित, कन्नु, प्रदीप ,विक्की ,मन्नू ,सौरभ ,विवेक ,अभिषेक, शिवम्, मनीष, वरुण ,कपिल ,अंकित, दीपक, ललित, प्रशांत, अजय ,अमन ,नंदू आदि

Image
 

शराब के नशे में युवक ने कुंदे पर लटक कर दी जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Image
  मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर 3 में एक अधेड़ युवक ने शराब के नशे में फांसी लगा ली मकान मालिक ने पत्नी को पति द्वारा सुसाइड की सूचना दी जिसके बाद पत्नी घर पहुंची और पुलिस को जानकारी दी जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक की पत्नी के अनुसार युवक पहले भी कई बार सुसाइड का प्रयास कर चुका है आपको बता दे की ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर 3 संजय के मकान में सचिन पुत्र नरेंद्र अपनी पत्नी सपना के साथ किराए पर रहते हैं बताया गया कि सपना रविवार को फैक्ट्री में काम करने गई हुई थी वहीं सचिन घर पर था इसी दौरान सचिन पुत्र नरेंद्र ने रविवार शाम में शराब के नशे में फांसी लगा ली जहां मकान मालिक संजय ने उसे कुंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी उसकी पत्नी सपना को दी सूचना मिलते ही सपना मौके पर पहुंच गई और पति को कुंदे पर लटका देखा चिक चिक कर रोने लगी सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक  टीम मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी वहीं मृतक की पत्नी सपना के अनुस...

ट्रांसपोर्ट नगर में लोड कंटेनर से बिजली के तार से टच होने पर भीषण लाखों का माल जलकर राख

Image
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में लोड करने के दौरान बिजली का तार टच होने से कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग से वहां भगदड़ मच गई कंटेनर के मालिक और आसपास के लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर फाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कंटेनर में मौजूद लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद एआरसी कंपनी का ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट पर एक कंटेनर हैदराबाद जाने के लिए लोड हो रहा था उसमें परचून का सामान और कुछ छोटे सिलेंडर मौजूद थे। लोड होने के दौरान कंटेनर ऊपर से जा रहे बिजली के तारों से टच हो गया इसके बाद कंटेनर में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां भगदड़ मच गई, कंटेनर के मालिक और आसपास के लोगों ने कंटेनर में आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी जानकारी मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर फाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वही आग से कंटेनर में मौजूद लाखों रुपए का माल जलकर लाख हो चुका है।

बेटी के ससुर संग फरार हुई महिला, पति बोला- तीन बार भागी पत्नी

Image
  UP अलीगढ़ के सास-दामाद के बाद अब बदायूं से समधी-समधन की लव स्टोरी सामने आई है। दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी तीसरी बार घर से भागी है बदायूं में बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हुई महिला के परिवार वाले परेशान होकर अब सामने आए हैं। उसके पति ने बताया कि पत्नी तीन बार पहले भी समधी के साथ जा चुकी है। पति ने कहा कि ऐसी मां के होने से क्या फायदा, जिसने अपनी बेटी के बसे घर को उजाड़ने का कृत्य किया हो। उसने पुलिस से पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।  दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। इस वजह से अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने बेटी की शादी 2022 में बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी का ससुर घर आता जाता था। इस दौरान बेटी के ससुर व उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वह नजदीकियां अब दोनों परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं। पति ने बताया कि 11 अप्रैल को उसकी पत्नी समधी के साथ चली गई। उस दौरान वह घर से बाहर था। बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। वह अब घर लौ...

मेरठ में उपज पत्रकार संगठन की बैठक सम्पन्न, जुलाई 2025 में होंगे संगठन के चुनाव*

Image
 मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट (उपज) संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन साकेत स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देशपाल सिंह पंवार ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारों को खोजी पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया। बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष अजय चौधरी ने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सभी पत्रकारों ने विभिन्न प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस दौरान मेरठ इकाई के आगामी चुनाव को लेकर भी सर्वसम्मति बनी। निर्णय लिया गया कि जुलाई 2025 में मेरठ इकाई के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। घोषणा के अनुसार, कुल 11 पदों पर चुनाव होंगे, जिनमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और 6 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने चुनाव प्रक्रिया के समर्थन में अपनी सहमति जताई। जिला संरक्षक जगमोहन शाकाल ने सभी पत्रकारों से संगठन के हित में एकजुट होने की अपील की। कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने संगठन द्वारा पत्रकारों के हित में किए जा रहे...

मेरठ में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय

Image
 मेरठ जहां एक तरफ दहेज को लेकर शादी टूटना और दहेज उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं मेरठ में एक शादी दहेज लोभियों के लिए तमाचा साबित हुई है। जी हां क्योंकि मेरठ की यह अनोखी शादी बिना दहेज के हुई है। दरअसल मेरठ के कोतवाली थाना इलाके के पोदीवाड़ा के रहने वाले शिवकुमार नाज वाल्मीकन ने अपने बेटे विशु गहलोत की शादी दिल्ली निवासी चंचल से तय की थी जिसमें शिवकुमार नाज जी ने अपने समधि ज्ञानचंद जी से आग्रह किया कि मैं शादी में कोई भी दान दहेज नही लूंगा बल्कि बहु के रूप में बेटी लूंगा। काफी विचार विमर्श के बाद ज्ञानचंद भी मान गए और फिर बिना दहेज के ये शादी हुई। शिवकुमार नाज के तीन बेटे हैं और उन्होंने शुरू से ही सोचा था कि वह अपने तीनों बेटों की शादी बिना दान दहेज के करेंगे। लेकिन बड़े बेटे विक्रांत और आकाश के ससुराल वाले नहीं माने तो अब सबसे छोटे बेटे विशु के रिश्ते की बात दिल्ली ज्ञानचंद जी के घर हुई तो उनसे यह पहले ही तय कर दिया गया की शादी में हम कोई भी दान दहेज नहीं लेंगे पहले तो ज्ञानचंद जी ने समाज का हवाला देते हुए कहा कि अगर मैं अपनी बेटी की शादी बिना दान दहेज के करूंगा ...

Life ok digital tv khoji reporter logo

Image
 

हरिश्चंद्र गुप्ता कैमरामैन

Image
 

दीपक सिंह कैमरामैन

Image
 

गुरमीत कैमरामैन

Image
 

सौरभ बिष्ट रिपोर्टर

Image
 

सुधांशु कैमरामैन

Image
 

पंकज शर्मा रिपोर्टर

Image
 

राहुल गुप्ता रिपोर्टर

Image
 

गुफरान खान रिपोर्टर किठौर

Image
 

राहुल गौतम क्राइम रिपोर्टर

Image
 

पंकज पाल रिपोर्टर जनसंपर्क अधिकारी

Image
 

अंशुल सिंघल सिटी इंचार्ज

Image
 

प्रियंक देव शर्मा लीगल एडवाइजर

Image
 

मनीष सिंह ब्यूरो चीफ

Image
 

रमेश सोनी सह संपादक

Image
 

विकास ठाकुर उप संपादक

Image
 

नीरज कुमार संपादक

Image
 

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर लोनी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Image
गाज़ियाबाद |डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति, न्यू विकास नगर, लोनी, गाज़ियाबाद के तत्वावधान में भारतीय संविधान निर्माता और समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति मनोज धामा ने किया। यह आयोजन न्यू विकास नगर, शनि मंदिर के निकट संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों,युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रेरणादायक भाषण, देशभक्ति गीत, नाटक और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। सभी प्रस्तुतियाँ डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक संदेशों पर केंद्रित रहीं, जो दर्शकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहीं।जिसमें डांस में प्रथम निशा,द्वितीय नितिन,तृतीय प्राची ने स्थान प्राप्त किया। डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में हुए इस ...

मेरठ प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज, उपज पत्रकार संगठन ने दिया समर्थन

 मेरठ। शनिवार को मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब परिसर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने की। बैठक में मेरठ पत्रकार क्लब (प्रेस क्लब) के पुनर्जीवन और प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपज संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने के लिए सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। उपज के महामंत्री ललित ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी पत्रकार साथियों से प्रेस क्लब में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब को दोबारा सक्रिय करने के प्रयासों का समर्थन किया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ की नवगठित कार्यकारिणी को समर्थन देते हुए प्रेस क्लब को पुनः स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर उपज के उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ के नवगठित अध्यक्ष रवि शर्मा को समर्थन पत्र सौंपा और उन्हें प्रेस क...

एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम क्रिएथॉन 2025: भारत के नवाचार और उद्यमिता का नया अध्याय

 मेरठ। भारत में नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए एक अभूतपूर्व पहल के तहत, एमआईईटी, एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम मेरठ, इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा और एकेटीयू इनोवेशन हब मिलकर भारत शिक्षा एक्सपो 2025 (सीजन 2) के दौरान 24 से 26 अप्रैल 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में क्रिएथॉन का आयोजन करने जा रहे हैं। यह भव्य आयोजन भारत की बढ़ती नवाचार भावना का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के संकल्प के अनुरूप है। उस देश में जहां करियर विकल्प पारंपरिक रूप से एमबीबीएस, बी.टेक और सीए तक सीमित रहे हैं, क्रिएथॉन पारंपरिक सोच को बदलने का प्रयास करता है और छात्रों को उद्यमिता को एक सशक्त और व्यवहार्य करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करता है।  उत्तर प्रदेश सरकार, स्टार्टइनयूपी एमएसएमई, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, नीति आयोग, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हब और एचपी, वोल्ट पोस्ट, एडब्ल्यूएस...