मेरठ प्रेस क्लब को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज, उपज पत्रकार संगठन ने दिया समर्थन

 मेरठ। शनिवार को मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब परिसर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने की। बैठक में मेरठ पत्रकार क्लब (प्रेस क्लब) के पुनर्जीवन और प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उपज संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने के लिए सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। उपज के महामंत्री ललित ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष विश्वास राणा ने सभी पत्रकार साथियों से प्रेस क्लब में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब को दोबारा सक्रिय करने के प्रयासों का समर्थन किया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ की नवगठित कार्यकारिणी को समर्थन देते हुए प्रेस क्लब को पुनः स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर उपज के उपज के प्रदेश सचिव व अध्यक्ष अजय चौधरी ने संयुक्त पत्रकार मंच मेरठ के नवगठित अध्यक्ष रवि शर्मा को समर्थन पत्र सौंपा और उन्हें प्रेस क्लब के पुनर्निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय चौधरी ने कहा कि मेरठ प्रेस क्लब पिछले 15 वर्षों से निष्क्रिय रहा है, जिससे पत्रकारों की एकता, संवाद और सहयोग की भावना प्रभावित हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि रवि शर्मा की अगुवाई में यह सपना फिर से साकार होगा और प्रेस क्लब नई ऊर्जा के साथ संचालित होगा। इस बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता करते हुए प्रेस क्लब को फिर से खड़ा करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से उपज के महामंत्री ललित ठाकुर, कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, जयवीर त्यागी, मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, जिला प्रवक्ता अरुण सागर, शाहिद खान, दीपक वर्मा, राहुल राणा, रमेश सोनी, नीरज कुमार, अमित तोमर, मदनपाल गौतम, गौरव सैनी, रवि गौतम, नरेश कुमार, विपुल सैनी, विभूति रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार के.के. शर्मा, दिनेश चंद्रा, विनोद गोस्वामी, शाहीन खान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

सभी पत्रकारों ने मेरठ प्रेस क्लब को फिर से सक्रिय करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का भरोसा जताया।

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।