मेरठ कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में, 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरन प्रदीप के संरक्षण में दिनांक 29/1/2025 को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम रोड सेफ्टी क्लब की वॉलिंटियर्स छात्राओं ने महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं उसके महत्व के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के हस्ताक्षर से हुई तथा उन्होंने सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक डॉ पूजा राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए, सभी वाहन चालक और पैदल यात्रियों को सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालक जब भी अपने दैनिक गतिविधियों, जैसे काम, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल आदि विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए वाहन से निकले तो यातायात संकेतों का जरूर पालन करें। तत्पश्चात महाविद्यालय की अन्य प्रवक्ताओं ए...