मेरठ में अज्ञात सरफिरे ने लगाए सॉरी बाबू के जगह-जगह पोस्टर, पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी
मेरठ के गंगानगर में सारी बाबू के जगह-जगह लगे पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अज्ञात सिरफिरे ने पर्चों पर सारी बाबू लिखकर मार्किट और घरों पर पोस्टर चस्पा कर दिए। गंगानगर की रहने वाली एक युवती ने पोस्टर का वीडियो बनाकर किया वायरल कर दिया। और मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पोस्टर चस्पा करने वाले आरोपी की तालाश में जुट गई है। और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
गंगानगर क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है जहां एक अज्ञात सरफिरे ने
गंगानगर क्षेत्र में पर्चों पर सॉरी बाबू लिखकर मार्केट और घरों पर चस्पा कर दिए। जो चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। मंगलवार को गंगानगर की रहने वाली एक युवती ने पोस्टरों का वीडियो बनाकर वायरल करने के बाद मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की हरकत से हैरान रह गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। और जल्द उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही है
।

