जेडीयू के मिर्जापुर मंडल सम्मेलन में संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर जोर
मिर्जापुर।मिर्ज़ापुर मंडल में अयोजित चुनार विधान सभा कैलहट में राजहंस में जनता दल यूनाइटेड सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एव उत्तर प्रदेश प्रभारी जदयू श्री श्रवण कुमार जी को गुलदस्ता भेंट करके युवा जदयू के प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिमी क्षेत्र प्रिंस जैन ने स्वागत एव अभिनंदन किया ! सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई,जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया!इस दौरान जेडीयू के युवा प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिम क्षेत्र प्रिंस जैन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता ...