Posts

Showing posts from August, 2019

सात दिन बाद लॉन्च होगा रिलायंस जियो फाइबर, 700 रुपये से शुरू होगा प्लान

Image
जियो फाइबर 5 सितंबर को यानी एक हफ्ते में लॉन्च होने वाला है। जियो फाइबर के प्लान 700 रुपये से शुरू होगा।   मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया था कि  जियो फाइबर सर्विस 5 सितंबर को लॉन्च होगी। जियो फाइबर  प्लान 700 रुपये से शुरू होंगे। इसकी स्पीड 100 एमबीपीएस होगी। 1 . JIO गीगा फाइबर के प्लान्स जियो गीगा फाइबर कमर्शियल तौर पर 5 सितंबर 2019 को लॉन्च होगा।  गीगाफाइबर, 100MBPS की स्पीड से शुरू होकर और 1GBPS तक की स्पीड में उपलब्ध होगा।   जियोफाबर के प्लान्स 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक के होंगे।  जियो फाइबर सर्विस का सबसे सस्ता प्लान 700 रुपये से शुरू होगा। टॉप प्लान 10,000 रुपये होगा।  यहां वॉयस कॉल्स फ्री मिलेंगे।  जियो फाबइर के साथ OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा। प्रीमियम जियो फाइबर कस्टमर्स को पहले दिन ही घर में मूवी देखने का विकल्प मिलेगा।  2.  रजिस्ट्रेशन जियो गीगा फाइबर का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो चुका है। जो ग्राहक इस ब्रॉडबैंड सर्विस की बुकिंग कराना चाहता है, वह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट jio.com या फिर My Jio ...

जेटली के अंतिम संस्कार कई लोगों की जेबें साफ, ऐसे दबोचा जेब काटने वालो को

Image
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान निगम बोध घाट पर भीड़ देखकर जेबतराश भी पहुंच गए। उन्होंने वहां कुछ लोगों की जेबें साफ कर लीं।हालांकि वे वीवीआईपी लोगों तक नहीं पहुंच पाए। वहां पहुंचे सामान्य लोग उनके शिकार बने। इसी दौरान आरोपी किसी बात पर आपस में झगड़ा करने लगे तो पुलिस की उन पर नजर गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर निगम बोध घाट पर वीवीआईपी लोगों के अलावा आम लोगों को भी भारी भीड़ थी। वे अपने नेता को अंतिम विदाई देने आए थे।भीड़ का फायदा उठाने के लिए कुछ जेबतराश वहां पहुंच गए। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपियों ने कुछ लोगों की जेब पर हाथ भी साफ कर लिया।इस दौरान वे आपस में बहस करने लगे। पुलिस ने इनको झगड़ा करते देखा तो फौरन दबोच लिया। घटना को लेकर उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।