Posts

Showing posts from July, 2024

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रॉफ़. अलका चौधरी द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ से मार्गदर्शन प्राप्त लेने हेतु को एक पत्र लिखा गया !

Image
 22 जुलाई 2024 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रॉफ़. अलका चौधरी द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ से मार्गदर्शन प्राप्त लेने हेतु को एक पत्र लिखा गया ! जैसा कि आपको विदित है कि माननीय मुख्यमन्त्री के आदेशानुसार, शासन द्वारा निर्गत आदेशों का पालन करते हुये प्रदेश भर में सफलतापूर्वक पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें है। ऐसे सभी आदेशो के पालन हेतु यह महाविद्यालय प्रतिबद्ध है। परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाविद्यालय में गत माहों से तरह-तरह की असामान्य घटनायें हो रही हैं। प्राचार्या द्वारा सावधानीपूर्वक महाविद्यालय के हर कार्य एवं हर गतिविधि का पर्यवेक्षण करने के उपरान्त भी कुछ दिनों के अंतराल पर कोई न कोई असामान्य घटना ऐसी हो जाती है जिससे किसी षडयन्त्र के होने की आंशका होती है। आपको सूचनार्थ कि हाल ही में महाविद्यालय में वर्षों से फल-फूल रहे लगभग 15 वृक्ष वर्षा ऋतु में अस्वाभाविक रूप से अचानक सूख गये। अतः इसकी सूचना उक्त पत्र द्वारा मेरठ के डीएफ़ओ को महाविद्यालय द्वारा दी गई है था इसकी सूचना मानिनय मुख्यमंत्री जी को भी प्रेषित की गई है !

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया बेगमपुल, औघडनाथ मंदिर, रोहटा रोड, गंगनहर पटरी सलावा, सिवाया टोल प्लाजा कांवड मार्ग का निरीक्षण

Image
 जनपद में कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी दीपक मीणा व एसएसपी विपिन ताडा द्वारा बेगमपुल, औघडनाथ मंदिर, रोहटा रोड, गंगनहर पटरी सलावा व सिवाया टोल प्लाजा कांवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावी कार्यवाही करते हुये कांवड मार्ग पर शेष व्यवस्थाओ को पूर्ण कराया जाये। कांवड मार्ग पर उन्होंने कांवडियो से वार्ता की व व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सगे भाई ने दौलत के लिए कर दी बहन की हत्या

Image
  मेरठ दिनांक 16.07.2024 को थाना दौराला क्षेत्र के ग्राम रुहासा में अभियुक्त अरविंद पुत्र महावीर निवासी ग्राम रूहासा थाना दौराला मेरठ द्वारा जमीन के पैसे के बंटवारे के विवाद में अपनी बहन रीता पत्नी सुनील कुमार नि0 ग्राम दौघट जिला बागपत की प्रोपर्टी के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके संबंध में मृतका के पिता वादी श्री महावीर की तहरीर पर थाना दौराला पर मु0अ0सं0 209/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। एसएसपी मेरठ के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दौराला के निकट पर्यवेक्षण में अभियुक्त अरविंद की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दौराला को निर्देशित किया गया था। दिनांक 18.07.2024 को थाना दौराला पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्त अरविंद को पनवाड़ी मोड़ मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी अभियुक्त की निशादेही पर बरामद की गई है। विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19.07.2024 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

थाना गंगानगर पुलिस द्वारा एक मकान में चोरी की घटना करते हुए 02 अभियुक्तगण चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार

Image
  मेरठ दिनांक 18.07.2024 की रात्रि में थाना गंगानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरा मवाना रोड पर स्थित एक मकान में 02 चोर 1. प्रदीप उर्फ रवि पुत्र धर्मसिंह निवासी मौहल्ला चैनपुरा कस्बा बहसुमा थाना बहसूमा मेरठ, 2.राजू पुत्र प्रकाश बाल्मिकी निवासी एल ब्लॉक म0नं0 721 गंगानगर थाना गंगानगर मेरठ चोरी कर रहे थे, जिनमें से अभियुक्त प्रदीप उर्फ रवि को मकान मालिक श्री सुभाष द्वारा देखा गया जिनके द्वारा थाना गंगानगर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मय मकान मालिक की मदद से उपरोक्त एक चोर को मय चोरी के एक कीपैड मोबाइल सैमसंग कम्पनी के साथ वादी के मकान से समय 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा अभियुक्त राजू अधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने मे सफल रहा, जिसको दिनांक 18.07.2024 को ही उ0नि0 मनोज कुमार मय हमरायीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गुर्जर चौक के पास से समय 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया।

थाना परतापुर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र मय जिन्दा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  एसएसपी मेरठ के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल पर्यवेक्षण मे आज दिनांक 17.07.2024 को थाना परतापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान अभियुक्त शोभित पुत्र कालूराम निवासी ग्राम गगोल थाना परतापुर मेरठ को उसके घर के बाहर ग्राम गगोल से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।

आज राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा कुछ नवनियुक्त पदाधिकारी नियुक्त किए गए और उनको शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने उनका पत्र भार दिया यह नियुक्तियां महंत गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं विस्तारित संपूर्ण उत्तर प्रदेश द्वारा की गई साथी ही कुछ मातृशक्ति नियुक्तियां को और शपथ ग्रहण कराई जिनको सुनीता वर्मा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश ने दिलाई और सभी को राष्ट्र मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा मातृ शक्ति के प्रति मातृभूमि के प्रति गौ माता के प्रति सौगंध खिलाकर पदभार से सम्मानित किया कार्यक्रम में माननीय योगी आदित्यनाथजी द्वारा कहा गया एक पौधा अपनी मां के नाम या परिवार में किसी सदस्य के नाम पूरे भारत में लगाए जाएं इस बात को रखते हुए राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने 101पौधों को लगाये और सभी को प्रतिज्ञा दिलाते हुए हैं उनके ललन-पालन को कहा इसमें मातृशक्ति पश्चिमी महासचिव रजनी तोमर जिला अध्यक्ष एंजेलिना जॉर्ज जिला मंत्री चंद्रकांता महानगर सचिव विनय छाबड़ा और वार्ड अध्यक्ष अनुराग कुमार को नियुक्त किया अंत में कार्यक्रम समापन पर पूरी टीम द्वारा वृक्ष ओपन किया गया इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के साथ-साथ टीम हरी-तिमा का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ और इस कार्यक्रम पदाधिकारी में सदस्य कौशल वर्मा प्रदेश पश्चिम उत्तर प्रदेश सुनीता वर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति अभिषेक दीक्षित निजी सचिन पश्चिम उत्तर प्रदेश रजनी तोमर महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश एंजेलिना जॉर्ज जिलाअध्यक्ष मातृशक्ति चंद्रकांता सचिव मातृशक्ति विनय छाबड़ा महानगर सचिव गंगा बाल वार्ड अध्यक्ष अनुराग कुमार वार्ड अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी नितिन कुमार हरी-तिमा पदाधिकारी साथ में गोकुल धाम निवासी आदि ने साथ मिल कर सफल बनाया

Image
 

मेरठ में डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्गो का निरीक्षण,

Image
  आज दिनांक 17.07.2024 को दीपक मीणा जिलाधिकारी, मेरठ व डा० विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मेरठ द्वारा आगामी त्योहारों एवं श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ जनपद के कावड़ मार्गो (ईरा मॉल, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड) का भ्रमण किया गया तथा कावड़ मार्गो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व कांवड मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था/मेडिकल कैम्प, कावड़ियों के रुकने एवं विश्राम, जलपान, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, कांवड मार्ग पर सुगम यातायात हेतु उचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये

थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा नाजायज स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

Image
  अवगत कराना है कि दिनांक 14.07.2024 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त राजू पुत्र भोपाल जाटव नि0 माधवपुरम सेक्टर 1 गली न0 1 थाना ब्रहमपुरी जनपद मेरठ उम्र करीब 28 वर्ष को नवीन मण्डी गेट नम्बर 04 से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 12 पुडिया स्मैक कुल वजन 6.95 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0 245/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजू उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा

मेरठ परतापुर पुलिस टीम से मुठभेड़ में गोकश वसीम घायल गिरफ्तार

Image
  एसएसपी मेरठ के निर्देशानुसार गौकशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 11/12.07.2024 की रात्रि में थाना परतापुर पुलिस क्षेत्र में गश्त व चैकिंग एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति एवं अपराधियों की तलाश में मामूर थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौकश अपराधी गोकशी करने के उद्देश्य से एक बैल को लेकर ग्राम ढिढाला के जंगल में गये है। इस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना परतापुर पुलिस टीम ग्राम ढिढाला के जंगल में पहुंची एवं अभियुक्तों की गिरफ्तार करने हेतु घेराबंदी करने का प्रयास किया गया जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया एवं उसके अन्य 04 सहअभियुक्तों को भी कांबिंग कर गिरफ्तार किया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर 04 अभियुक्त मौके से फरार हो गये। *गिरफ्तार/घायल अभियुक्त की पहचान वसीम कुरैशी पुत्र इरशाद उर्फ शक्ति निवासी ऊंचा सद्दीक नग...

कांवड़ियों के चलते नही खुलनी चाहिये मांसाहारी दुकानें वेद नागर

Image
  आज भाजपा नेता व संस्थापक अध्यक्ष गौ रक्षा हिन्दू दल वेद नागर ने दर्जनों लोगों के साथ दादरी एसडीएम महोदया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर माँग करते हूये कहा पुरे जिला व प्रदेश में कांवड़ियों के चलते कोई भी मिट मछली अंडा आदि की दुकान नही खुलनी चाहिये वेद नागर ने कहा सनातन धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक त्योहार सावन की कावड का है जिसमें करोड़ों सनातनी हिंदू सनातन धर्म की संस्कृति व परम्पराओं के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार से जल लेकर पैदल सैकड़ों किलो मीटर चलकर आते है इस लिये जूता चप्पल भी नहीं पहनते जिससे कोई भी पैरों से जीव हत्या ना हो इस यात्रा व पुरे सावन में सम्पूर्ण श्रेष्ठी पर बेज़ुबान जीवों व प्राकृतिक की रक्षा के लिये प्रवास रखकर भगवान शिव से प्रार्थना की जाती है जिसमें कोई भी जीव हत्या नही होनी चाहिये।वेद नागर ने बताया कुछ अधर्मी लोग इस पवित्र त्योहार को खंडित करने के लिये मीट मछली अंडा आदि की दूकान खोलकर या कांवड़ियों के आगे से निकालकर खंडित करने का प्रयास करते है जिसे किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तत्काल प्रभाव से पुरे जिला गौतम बुद्ध नगर समेत प्रदे...

खोजी रिपोर्टर न्यूज़ लोगो

Image
 

खोजी रिपोर्टर लोगों

Image
 

यूपी पुलिस ने पकड़ा फर्जी दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल

Image
  अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान दिनांक 05.07.2024 को थाना परतापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त मनीष पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मायँचा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर को परतापुर अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल नाजायज मय दो जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक फर्जी आई कार्ड दिल्ली पुलिस कांस्टेबल व एक अदद पी कैप (उ0प्र0 पुलिस) बरामद  हुए है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

मेरठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत मुख्य आरक्षी को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

Image
  मेरठ महिला थाना जनपद मेरठ पर तैनात मुख्य आरक्षी (PNO-942011544) श्री नरेश नेहरा पुत्र स्व0 राजवीर सिंह जो मूल रूप से ग्राम निसुरखा थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के निवासी थे। आज दिनांक 03.07.2024 में प्रातःकाल 04ः00 बजे अरनावली थाना क्षेत्र रोहटा में अपनी कार से जा रहे मुख्य आरक्षी नरेश नेहरा का डंपर से एक्सीडेंट हो गया था जिन्हें घायलावस्था में प्यारेलाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिनकी दौराने उपचार दुखद मृत्यु हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस लाइन में दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया

जिलाधिकारी द्वारा मृतक होमगार्ड की पत्नी को दिया गया दुर्घटना बीमा धनराशि का चैक

Image
 होमगार्ड 0753 श्रीपाल सिंह की दुर्घटना के कारण दिनांक 21 जनवरी 2024 को मृत्यु हो गई थी। इनका एचडीएफसी बैंक में खाता था। एचडीएफसी बैंक की तरफ से इनकी आश्रित पत्नी श्रीमती राजवति को रू0 30 लाख की दुर्घटना बीमा की धनराशि का चैक आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा दिया गया। मौके पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से भूमेश, प्रवीण रस्तौगी, अन्य बैंक स्टॉफ, होमगार्ड विभाग से जिला कमाण्डेंट सिद्धार्थ चौधरी, कम्पनी कमांडर ब्रजमोहन गुप्ता, अन्य होमगार्ड स्टाफ तथा आश्रित के परिजन मौजूद रहे।