पुलिस ने चोरी के माल सहित तीन चोर पकड़े
दिनांक 7.05.2024 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन नफर अभियुक्तगण 1. निक्की पुत्र नरेन्द्र कुमार उम्र 22 वर्ष नि0 माधवपुरम गली न0 2 थाना बृह्मपुरी मेरठ 2. अमित पुत्र ऋषिपाल उम्र 24 वर्ष नि0 नई बस्ती लल्लापुरा थाना टी0पी0नगर मेरठ 3. पिन्टू पुत्र शीशपाल नि0 रिठानी जीवनपुरी थाना परतापुर मेरठ को दैनिक जागरण से वीनस गार्डन के बीच मे खाली जगह के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया ,गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्द थाना हाजा पर मु0अ0सं0 151/2024 धारा 457/380/411 भादवि0 पंजीकृत है, अभियुक्तगण उपरोक्त को समय से न्यायालय पेश किया जायेगा