Posts

Showing posts from December, 2020

अवैध संबंधों के चलते महिला की गर्दन रेतकर हत्या

Image
 मेरठ: आज बुधवार को थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक ऐसी घटना घटित हुई जिससे आसपास के लोगों में के लोगों में हलचल मच गई। घटना थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के हरिनगर इलाके की है जहाँ असलम अपनी पत्नी नर्गिंस और पांच बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। असलम दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लेकिन पत्नी और बच्चे मेरठ के हरिनगर में ही रहते है। पुलिस के मुताबिक, नर्सिंग के शादी से पहले से कोतवाली के बड़ीयान निवासी जावेद से अवैध संबंध हैं। जावेद अक्सर नर्गिंस के घर पर आता जाता था। मंगलवार की रात को भी जावेद नर्सिंग के घर पर आ गया था लेकिन सुबह जब जावेद उठा तो नर्गिंस के 12 साल के बेटे अली और जावेद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। अली ने घर के अंदर से लोहे की राड उठाकर जावेद को मार दी। जावेद ने अली पर हमला किया तो नर्गिंस विरोध में उतर गई। उसके बाद जावेद ने घर में रखे धारदार चाकू से नर्गिंस की गर्दन को बुरी तरह से रेत दिया। खून खराबा होते देख अली ने घर के बाहर निकलकर मकान के बाहर से कुंडी लगाकर जावेद को बंद कर दिया। अली के बाहर आकर शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के ...

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौतस्कर गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचे व गौमांश बरामद

Image
 मेरठ: आज सोमवार की सुबह थाना किठौर पुलिस को सुबह करीब 5 बजे ड़ायल-112 से कायस्थ बड़्ढा में पप्पल के किराये के मकान में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक किठौर टीम मौके पर पहुंचे तो मौके से तराना पत्नी मुंशी व इमरान पुत्र इब्राहिम को 25 किलो गोमांस व गौकशी के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया तथा मौके से उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तगण की तलाश के दौरान समय सुबह के करीब 9 बजे खनद्रावली के जंगल के खेतो में पुलिस से खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम पप्पल पुत्र इब्राहिम बताया निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर मेरठ बताया। 2 फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर 3 जिंदा एवं 1 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 25 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद हुए।

पुलिस मुठभेड के दौरान पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Image
 मेरठ: शहर मे पुलिस द्वारा ईनामी बदमाशो, चोरो और लुटेरो की धर पकड़ के लिए चलाये गये अभियान के तहत थाना रोहटा पुलिस द्वारा आज रविवार को मुखबिर की सूचना पर पच्चीस हजार का अभियुक्त शोभित उर्फ दीपक पुत्र जयकुमार निवासी पट्टी अहीरान कस्बा व थाना खेकडा जनपद बागपत को पुलिस ने मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया। जिसमें अभियुक्त के पैर मे गोली लगी है। अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर के, एक चोरी की मोटरसाईकिल हीरो स्पेलन्डर प्रो नं0 UP17K 0733 है। बदमाश शोभित उर्फ दीपक थाना कोतवाली बागपत जनपद बागपत से पच्चीस हजार रूपये का ईनाम घोषित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पाताल में भर्ती करा दिया गया है और आवश्यक पुलिस कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

फर्जी ट्रस्ट बनाकर धर्मशाला को साढ़े बारह लाख रुपये मे दिया किराये पर, अब किरायेदार करता है अवैध वसूली

Image
 मेरठ: बीते गुरुवार को गांधीनगर सूरज कुण्ड रोड स्थित कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट में हो रहे भ्रष्टाचार अवैध वसूली और अवैध कब्जे से संबंधित शिक्षकों सहित शिकायत को लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया जिसमें शिकायतकर्ता एडवोकेट सुमित शर्मा के द्वारा शिकायत की गई और मंदिर की समिति कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एसएसपी से साक्ष्य की जांच कर ने का आदेश देने के लिए अनुग्रह किया। शिकायतकर्ता का कहना है की मेरे घर के पास कैलाश शिव मंदिर ट्रस्ट, गांधीनगर सूरज कुण्ड रोड मेरठ मे एक धर्मशाला स्थित है। जोकि एक ट्रस्ट की देखरेख मे संचालित की जाती थी। उक्त ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की मृत्यु होने के कारण व ट्रस्ट की नियमित बैठक न होने के कारण ट्रस्ट का नवीनीकरण नहीं हो सका, और इस बात का फायदा उठाकर धर्मशाला की सम्पत्ति को हडपने की नियत से नरेन्द्र नाथ शर्मा पुत्र रामनाथ शर्मा, अम्बरीश मांगलिक पुत्र मूलचन्द, नवीन बसंल पुत्र ब्रजभूषण बसंल, राजकुमार गुप्ता पुत्र मूलचन्द, सुनील गोयल पुत्र राजेश्वर प्रसाद, आशीष बसंल पुत्र अशोक बंसल, दया शर्मा पत्नी रामकिशन, अमित शर्मा पुत्र सुरेन...

खुलासा: भाजपा नेता के बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बनाया था मंदिर को अपना निशान

Image
 मेरठ: बीती दिनांक 21 दिसंबर की रात में शान्ति नगर थाना रेलवे रोड स्थित श्री शान्ति नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया। मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। बताते चले अभी दो दिन पहले श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया था। चोर मंदिर के रोशनदान के सहारे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और परिसर मे स्थित चारो दानपात्रों से रुपये चोरी कर लिए साथ ही मंदिर परिसर में सोने की प्लेट पर मंत्र गुदा हुआ था उसे भी चुरा ले गए थे। इसकी रिपोर्ट मंदिर समिति के लोगों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। आज इसी सिलसिले मे दोपहर के समय करीब 1 बजे माता चण्डी देवी बाबा भैरवनाथ मन्दिर निकट रामताल वाटिका के पीछे रेलवे लाईन के पास से चार अभियुक्तो अजीम पुत्र नदीम, नन्नू उर्फ रिहान पुत्र नदीम उर्फ पप्पु, अमजद पुत्र युसूफ उर्फ जला भुना, तौफीक पुत्र शकील को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से तीन तमंचे व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 31950 रूपये नगद व पूजा मे प्रयुक्त अन्य समान बरामद हुए। बताया जा रहा है की अभियुक्तो में आरोपी अमजद के...

मौसम विभाग की चेतावनी क्रिसमस के बाद मेरठ मे पारा जा सकता है 2 डिग्री सेंटीग्रेट से नीचे

Image
 मेरठ: शहर मे सुबह के कोहरे ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है। हाईवे पर कोहरे के कारण हादसों की संख्‍या में भी इजाफा हो गया है। कोहरे की वजह से लोगों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। हालाकि लगभग 10 बजे के बाद निकली धुप ने लोगों का ठंड से राहत दे रही है। ठंड से अगर निजात मिलने की बात सोच रहे हैं तो भूल जाइए। मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेट से भी नीचे जाएगा। मौसम विभाग की माने तो क्रिसमस के बाद कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू होगी। जिसमें रात में ठंड का प्रकोप अधिक बढे़गा। इससे पश्चिम उप्र में तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेट तक भी जा सकता है।  बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर पहुंच गया। मुजफ्फरनगर में रात के तापमान में गिरावट हुई और यह 2.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं सहारनपुर में भी तापमान लगभग 2 डिग्री तक रहा। हालाकि मेरठ में तापमान कुछ राहत देने वाला रहा। यहां तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। औसतन अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कोहरे की आशंका जतायी है। क्रिसमस के बाद एक बार फिर से शीतलहर का सामन...

पुलिस और एसओजी टीम मेरठ के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Image
 मेरठ: बीते महीने 11 नवंबर को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर में अंकित शर्मा (कोचिंग संचालक) पुत्र जितेंद्र शर्मा निवासी जवाहरनगर को चार बदमाशों द्वारा सरेआम फायरिंग करते हुए घायल कर दिया गया था, इस घटना में भंवर चौधरी उर्फ हर्ष पुत्र राजकुमार निवासी रोहटा रोड तेज विहार थाना कंकरखेड़ा मेरठ व उसके 3 साथी प्रकाश में आए थे, जो घटना के समय से ही फरार चल रहे थे I बीते बुधवार को एसओजी टीम मेरठ एवं थाना प्रभारी कंकरखेड़ा को सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त घटना का वांछित अभियुक्त भंवर चौधरी उर्फ हर्ष अपने एक अन्य साथी के साथ एक कार से जवाहरनगर से शौभापुर की तरफ जाने वाला है तथा उसके पास अवैध असला भी हैं I इस सूचना पर एसओजी टीम मेरठ एवं थाना प्रभारी कंकरखेड़ा द्वारा अपनी टीम के साथ घेराबंदी की गई, तो समय करीब रात के 11 बजे वैगनआर कार को रुकने का इशारा करने पर शातिर बदमाश भवर चौधरी द्वारा पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की गई I पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पैरों में गोली लगने से अभियुक्त भंवर चौधरी घायल हो गया तथा उसका एक अन्य साथी गौरव उर्फ चेतन पुत्र दीपक निवासी मोर थाना टप्पल अलीगढ़...

रिश्वतखोर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने पूछताछ में खोली अपने ही विभाग की पोल

Image
 मेरठ: मेरठ में रिश्वतखोरी में पकड़े गए आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने पूछताछ में अपने ही विभाग की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर ने विभाग के तीन बड़े अफसरों के नाम लिए हैं। उन अधिकारियों तक रिश्वतखोरी का पैसा जाता था। विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। सोमवार को विजिलेंस सीओ सुधीर कुमार ने शराब की दुकानों के ठेकेदार यतेंद्र शर्मा की शिकायत पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी को 66 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा था। आरोपी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी को मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने कचहरी स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा। जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में भेजी। मुख्यालय ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय कारवाई भी शुरू कर दी है। आरोपी इंस्पेक्टर से पूछताछ के बाद सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट विजिलेंस टीम ने लखनऊ भेज दी है। वहां से निर्देश मिले हैं कि आबकारी विभाग में रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को भी जेल भेज दें। विजिलें...

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ ब्लॉक में किया पेंशन शिविर का शुभारंभ

Image
 मेरठ: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित मेरठ ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न पेंशनो के आवेदन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर ने फीता काटकर किया उपरांत कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों में जाकर जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में श्रम विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, राष्ट्रीय कौशल विभाग, समाज कल्याण विभाग, और महिला एवं बाल कल्याण आदि विभागों ने आवेदन हेतु शिविर लगाए। शिविरों में दूरदराज गांव से आए लोगों ने पेंशन एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए आवेदन किए। विधायक सोमेन्द्र तोमर ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, महामंत्री हर्षित गोयल, सनोज, आदेश, राहुल कसाना, गुड्डू गगोल, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार, एडी...

प्रसपा नेताओं ने कमिश्नरी पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह साहब की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Image
 मेरठ: प्रसपा नेताओं ने ठाकुर शशी राणा के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह साहब की प्रतिमा को दूध से स्नान कराकर उनका माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रसपा नेता शैंकी वर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा इस सरकार को कड़ाके की ठंड में बैठा किसान दिखाई नहीं दे रहा और किसान को मजदूर बना देने वाला यह कानून लाकर इस सरकार ने चौधरी चरण सिंह साहब का अपमान किया है।बताया कि हमारी पार्टी किसानों की पार्टी है हम किसानों के लिए काम करने को प्रतिबद्ध है। मौजूद रहे शशि राणा,जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा ,दीपक सिरोही,मनोज शर्मा, सार्थक अग्रवाल, जफ़र अली, आमिर राणा, अनंत राणा आदि।

चोरों ने उड़ाये मंदिर के चार दानपात्रों से रुपए

Image
 मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र में शांतिनगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मंदिर के रोशनदान के सहारे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और चारो दानपात्रों से रुपये चोरी कर लिए साथ ही मंदिर परिसर में सोने की प्लेट पर मंत्र गुदा हुआ था उसे भी चोर ले गए। आज सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो सारा सामान तितर बितर पड़ा था। आसपास के नागरिको ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखी गयी। जिसमे चोर मंदिर का चुराया समान लेकर जाते दिख रहे है। पुलिस द्वारा अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस का कहना है की अभी चोरो की पहचान नही हो सकी है मामले की जांच जारी है।

नगर आयुक्त ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, महिला सफाई कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा

Image
 मेरठ: शहर में नौकरी से निकालने पर महिला कर्मचारी को दिल का दौरा पड़ गया। इससे क्षुब्‍ध सैकड़ों सफाईकर्मियों ने काम ठप कर हंगामा शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने ईव्ज चौराहे पर जाम लगा दिया। कर्मचारी महिला सफाईकर्मी को फिर से काम पर लेने की मांग करने लगे। रास्ता जाम होने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने सफाई कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन सफाई कर्मचारी सेवा समाप्ति की कार्रवाई वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। उधर, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में वार्ड 47 में आउटसोर्सिंग महिला सफाईकर्मी निशा समेत 12 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों को 18 दिसम्बर को अपने ड्यूटी क्षेत्र से अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद महिला सफाई कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई।

दिन में भी जलती है स्ट्रीट लाइटे अब इसे निगम की लापरवाही समझे या वार्ड के सभासद की

Image
 मेरठ : शहर के वार्ड नंबर- 34(शिव शक्ति नगर) के अंबेडकर नगर मोहल्ले मे स्ट्रीट लाइट्स सूरज को भी रोशनी दिखाती नजर आ ही जाती हैं। दरअसल मामला यह है की अंबेडकर नगर मोहल्ले की कुछ गलियों मे रात मे भी स्ट्रीट लाईट नही जलती जबकि कुछ गलियों में पूरे पूरे दिन स्ट्रीट लाईट जलती रहती है इसका कारण स्ट्रीट लाईटो का डायरेक्ट कनेक्शन बताया जा रहा है नगर निगम लाखों रुपए की स्ट्रीट लाईट तो लगा सकता है लेकिन दो से तीन रुपए का एक स्विच नही लगा सकता जिससे दिन मे इन स्ट्रीट लाईटो को ऑफ किया जा सके। निगम कर्मचारियों की इस लापरवाही के कारण यहां बिजली की बर्बाद तो हो ही रही है, साथ ही स्ट्रीट लाइटो का दिन भर चालू रहने से जल्दी खराब होने की समस्या भी सामने आती रहती है और इन सब मे कहीं न कहीं क्षेत्र के जिम्मेदार निगम कर्मचारी की लापरवाही उजागर हो रही है। शनिवार को जब खोजी रिपोर्टर की टीम वार्ड नंबर-34 के अंबेडकर नगर से गुजर रही थी, तब लापरवाही के ये नजारे सामने आए। स्थानीय लोगों का कहना है की इसके साथ सफाई की समस्या के बारे में भी वो वार्ड की सभासद नीलम शर्मा के पति अशोक से भी बात कर चुकें है लेकिन वो क...

पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 30 तमंचे 3 पिस्टल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को थाना नौचन्दी एसएसआई विनोद कुमार व निरीक्षक सुनील कुमार एसटीएफ हमराहीयान के नई सडक कट गढ रोड पर समय दोपहर के करीब 2 बजे चैकिंग कर रहे थे तभी दो व्यक्ति स्कूटी एक्टिवा नं0-UP-15-CH-2220 पर तेजी के साथ आते हुये दिखाई दिये। रोकने का प्रयास किया नही रूके तथा अपनी स्कूटी एक्टिवा को वापस पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे तभी पुलिस ने पीछा करके मौके पर ही घेर घोटकर पकड लिया। पूछताछ मे दोनो व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमश: शमशाद पुत्र इस्तियाक नि0 म0नं0 -799 सब्जी वाली गली शागाजा बाजार थाना कोतवाली जनपद मेरठ, मौ0 रईस उर्फ मुल्ला पुत्र इब्राहिम नि0 गली नं0-3 ऊंचा पीर किदवईनगर थाना लिसाडी गेट जिला मेरठ बताया है। पकडे गये व्यक्तियों ने बताया कि यह शस्त्र व स्कूटी जहीरूद्दीन पुत्र अल्लाराजी नि0 सराय बहलीम थाना कोतवाली जिला मेरठ व नवाब पुत्र जलालुद्दीन नि0 चमार दरवाजा थाना ब्रहमपुरी मेरठ ने दिये है, जिन्हे हम किसी को दिखाने के लिये जा रहे थे। पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया की हम सब लोग साथ मिलकर डी ब्लाक शास्त्रीनगर नाले के पास बिजलीघर के पीछे झोपडी में बनाते है और शस्त्...

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को समय रात के करीब 9:30 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना खरखौदा पुलिस द्वारा नरारा रोड से संसारा को जाने वाले रोड पर चैकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त दानिश उर्फ कंचा पुत्र कलवा निवासी ग्राम अलीपुर थाना खरखौदा जिला मेरठ घायल हो गया अन्य साथी मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौ-तस्कर है और अभियुक्त के विरूद्व थाना खरखौदा पर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालो के खिलाफ चलाया गया अभियान

Image
 मेरठ: शहर के मवाना क्षेत्र मे बीते बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल नेतृत्व में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें वीरनगर गाँव के जंगल में पहुचकर कच्ची शराब निर्मित करने वाले उपकरणो और लाहन जोकि करीब 1000 लीटर था को मौके पर नष्ट किया गया। मौके पर कोई भी व्यक्ति नही मिला काफी मात्रा में लाहन करीब 10 गढ्ढो में भरा हुआ था तथा दो ड्रम भट्टी पर चढे हुये थे जिनके अंदर गर्म लाहन भरा हुआ था। शराब बनाने की भट्टी के संबध में जानकारी की गयी तो शराब बनाने वालो के संबध में नाम की सही जानकारी नही हो पायी। मौके पर लाहन को नष्ट कर ड्रमो को क्षतिग्रस्त किया गया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है की यह कार्यवाही निरंतर चलेगी।

सपा कार्यकर्ताओ ने डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि के संबंध मे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा

Image
 मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद दल और समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर मेरठ ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमे डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा हो रही दामों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्री पर निशाना साधते हुए चेतवानी भी दी की सरकार तत्काल प्रभाव से रसोई गैस और डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों को वापस लेकर देश हित में सकारात्मक कदम उठाकर देश की जनता पर एहसान फरमाएंगे अन्यथा समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक गरीब मजदूर किसानों की परेशानियों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की होगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया की ये सब सडयंत्र अडानी, अंबानी, टाटा, बिरला समूह को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मेरठ मे समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस के साथ हुई झड़प

Image
 मेरठ: शहर में समाजवादी पार्टी के नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई है विपक्षी पार्टी के नेता किसान आंदोलन के समर्थन में जगह जगह धरने दे रहे है देश के तमाम हिस्सों में लगातार कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन देखा जा रहा है इसी बीच बीते सोमवार को भी पुलिस ने शहर के कई सपा नेताओं को हिरासत मे लिया है जिसमे मुस्तक सैफी, ओमप्रकाश महानामा, इमरान खान, रहीस कुरैशी नी गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार हुए नेता पण्डित हरि प्रकाश शर्मा (मेरठ कैंट विधानसभा) का कहना है की हम लोग देश के किसानों के साथ खड़े है और हम डरने वाले नही है और ये संघर्ष आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। बता दें किसान 26 नवंबर से दिल्ली बार्डर पर तीन कृषि कानूनों को विरोध कर रहे हैं जिसके समर्थन में तमाम विपक्षी पार्टियां लगातार धरने प्रदर्शन कर रही हैं ।

मेरठ पुलिस द्वारा 5 करोड़ की चरस के साथ 4 चरस तस्कर गिरफ्तार

Image
 मेरठ: आज दिनांक 12 दिसंबर को समय शाम के लगभग 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा तपेश्वर सागर के नेतृत्व मे थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा विश्वस्त सूत्र की सूचना पर जटोली कट के पास से हाईवे पर एक वोलवो बस न0 UP 14 GT 0049 मे उडीसा प्रांन्त से तस्करी कर लायी जा रही नाजायज चरस वजन करीब 03 कुन्तल 70 कि0ग्रा0 (अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड रुपये) बरामद कर अवैध रुप से तस्करी करके ला रहे चार अभियुक्तो 1.अर्जुन सैनी पुत्र चन्द्रसैन सैनी निवासी कस्वा व थाना फलावदा जनपद मेरठ, 2.विनय पुत्र ऋषिपाल चौधरी नि0 ग्राम रजपुरा थाना गंगानगर मेरठ, 3.अंकित पुत्र वलवीर गुर्जर नि0 मुरसाना थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, 4.नरेश पुत्र ओमप्रकाश रधुवंशी नि0 ग्राम मरोरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस बस मे सीट के नीचे तस्करी हेतु अलग- अलग बाक्स मे छिपा कर रखी गयी थी। इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम की होसला अफजाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20000/- रुपये नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।

ट्रैक्टर चोरों के गैंग के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार, 8 ट्रैक्टर बरामद

Image
 मेरठ: शहर में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बीते बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने मौके से 07 ट्रैक्टर जो किसी ट्रौला से लाकर उतार कर खड़े किये थे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार कर ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी की व भागे हुए अभियुक्तों के बारे में पूछताछ पर पता चला कि यह ट्रैक्टर बिहार,झारखंण्ड,प0 बंगाल,मध्यप्रदेश से चोरी किये गये है जिन्हे बेचने के लिये लाये थे। एक ट्रैक्टर भावनपुर होते हुए अब्दुल्लापुर से राशना रोड से आने वाला है। सूचना को सत्य मानते हुए पुलिस टीम राशना रोड पर ट्रैक्टर आने का इन्तजार करने लगे थोड़ी देर बाद एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया पास आने पर रुकने का इशारा टार्च से किया तो चालक ने ट्रैक्टर चलता छोड़ पुलिस टीम पर फायर कर दिया और ट्रैक्टर से कूद कर भागने लगा। जवाबी फायर में पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया तो थोड़ी दूरी पर वह अभियुक्त टांग में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ मे अपना नाम मुन्तजिम पुत्र शब्दर बताया इसी के साथ सब्दर पुत्र असगर हुसैन और इंतकाम पुत्र सब्दर को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस द्वारा मुठभेड में झपट मारी करने वाला लुटेरा गिरफ्तार

Image
 मेरठ: बीते बुधवार को मुण्डाली थाने की स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस चैकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अपाचे पर दो व्यक्ति मेरठ की तरफ से सिसौली के पास आते दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा भी जवाबी फायर किया गया। जिसमें जागृति डिग्री कॉलेज रोड पर मेरठ गढ रोड से 150 मीटर अन्दर एक बदमाश मोटर साईकिल सहित गिरा हुआ मिला। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। समय करीब रात के 11 बजे घायल अभियुक्त खालिद पुत्र शरीफ निवासी गली नम्बर 12 श्याम नगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिन्दा कारतूस तथा बीती दिनाँक 6 दिसंबर की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल नं0 यूपी 15 सीएक्स 4973 बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनाँक 6 दिसंबर को गढ रोड पर मधुर मिलन मण्डप के सामने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला से कुण्डल छीन लिये थे एवं फरार हो गये थे। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जो ...

पुलिस द्वारा गाडियो के इंजन, नम्बर बदलकर खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सेंट्रो कार बरामद

Image
 मेरठ: दिनांक 4 दिसंबर को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर विशाल कार केयर सेन्टर पक्का तालाब मोड कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ से 1.आमीन पुत्र स्व0 श्री महबूब, 2.अरशद कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद कुरैशी, 3. साबिज कुरैशी पुत्र नईम कुरैशी, 4. तोहिद कुरैशी पुत्र तौफीक कुरैशी, 5.जान मौहम्मद अंसारी पुत्र रमजान अंसारी, 6.मैहराज अली पुत्र अलीमुददीन, 7.इकराम कुरैशी पुत्र हमीद कुरैशी को गैंग बनाकर गाड़ियों के इंजन नंबर चेसिस नंबर बदलकर खरीद-फरोख्त करते समय चार सेंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण से पूछने पर बताया कि एक योजना के तहत षडयन्त्र रचकर अपने गिरोह के अन्य साथी शादाब कुरैशी पुत्र ताहिर कुरैशी निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ एवं जाहिद कुरैशी पुत्र अज्ञात निवासी फलावदा जनपद मेरठ के साथ मिलकर पुरानी गाडी सस्ते दामो में खरीद लेते है और जाहिद एवं शादाब के माध्यम से विभिन्न स्थानों व विभिन्न कबाडियो से चोरी के ठीक ठाक इजंन खरीद कर आपसी सहयोग से पुरानी गाडी के बेकार इंजन को निकालकर चोरी के खरीदे गये इंजनो को मैकेनिक के माध्यम से फिट करके अपने गिरोह के स...

पुलिस आरक्षी की कार की नम्बर प्लेट लगाकर चोरी की कार चलाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की i-20 कार बरामद

Image
 मेरठ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ व क्षेत्राधिकारी सदर देहात के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुये चैकिंग के दौरान, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की तलाश के अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 5 दिसंबर को समय दोपहर के करीब 2:40 बजे पर अभियुक्त विवेक बालियान पुत्र प्रहलाद सिंह (मंड़ल प्रभारी सहारनपुर परिक्षेत्र, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) निवासी L-232 गांगानगर थाना गंगानगर मेरठ, को पुलिस आरक्षी की कार की फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस व लोगो को धोखा देने के उद्देश्य से चोरी की कार आई 20 रंग सफेद चलाता हुआ मौके से गिरफ्तार किया गया।