मेरठ पुलिस द्वारा 5 करोड़ की चरस के साथ 4 चरस तस्कर गिरफ्तार
मेरठ: आज दिनांक 12 दिसंबर को समय शाम के लगभग 4:30 बजे प्रभारी निरीक्षक कंकरखेडा तपेश्वर सागर के नेतृत्व मे थाना कंकरखेडा पुलिस द्वारा विश्वस्त सूत्र की सूचना पर जटोली कट के पास से हाईवे पर एक वोलवो बस न0 UP 14 GT 0049 मे उडीसा प्रांन्त से तस्करी कर लायी जा रही नाजायज चरस वजन करीब 03 कुन्तल 70 कि0ग्रा0 (अन्तराष्ट्रीय कीमत करीब 05 करोड रुपये) बरामद कर अवैध रुप से तस्करी करके ला रहे चार अभियुक्तो 1.अर्जुन सैनी पुत्र चन्द्रसैन सैनी निवासी कस्वा व थाना फलावदा जनपद मेरठ, 2.विनय पुत्र ऋषिपाल चौधरी नि0 ग्राम रजपुरा थाना गंगानगर मेरठ, 3.अंकित पुत्र वलवीर गुर्जर नि0 मुरसाना थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर, 4.नरेश पुत्र ओमप्रकाश रधुवंशी नि0 ग्राम मरोरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस बस मे सीट के नीचे तस्करी हेतु अलग- अलग बाक्स मे छिपा कर रखी गयी थी। इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम की होसला अफजाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20000/- रुपये नकद पुरुस्कार की घोषणा की गयी है।
