Posts

Showing posts from February, 2021

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार,

Image
 दिनाँक 26.2.2021 को थाना मुण्डाली पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र मऊखास में समयपुर मोड से फर्जी मार्कशीट वनाने वाले दो युवको को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से तैयार फर्जी मार्कशीट बरामद की गयी । पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग अपने कम्प्यूटर सिस्टम पर मार्कशीटो को फर्जी तरीके से नाम बदलकर दूसरी मार्कशीट तैयार कर 15-20 हजार रुपये में बेचते है । अभियुक्तगण की निशादेही पर फर्जी मार्कशीट तैयार करने के उपकरण कम्प्यूटर, प्रिंटर, बनी अधबनी मार्कशीटें बरामद की गयी । अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । 

थाना दौराला व थाना कंकरखेड़ा पुलिस टीम द्वारा 07 माह के बच्चे का अपहरण करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मात्र 02 घण्टे के अन्दर बच्चा सकुशल बरामद

Image
 जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र से दिनांक 26-02-2021 को शाहिब पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम केली थाना दौराला मेरठ के 6 माह के बच्चे शहादत का 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा उसके 5 साल के बच्चे के हाथ से छीन कर अपहरण करने की सूचना थाना दौराला को प्राप्त हुई । इस सूचना पर थाना दौराला पर मु.अ.स. 40/2021 धारा 364 आई.पी.सी. पंजीकृत करते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी दौराला के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा एवं प्रभारी निरीक्षक दौराला को तत्काल निर्देशित कर लगाया गया था बच्चे को ग्राम कैली के हासिम पुत्र जाहिद द्वारा बेचने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा उसके घर से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त हासिम ने बताया कि बच्चा दीपांकर माहेश्वरी (लैब टेक्नीशियन) पुत्र डॉक्टर चैतन्य माहेश्वरी (एमबीबीएस एमडी मेडिकल कालेज मुजफ्फरनगर) निवासी सी 77 शास्त्रीनगर थाना मेडिकल मेरठ को साढ़े तीन लाख रुपये में देना तय हुआ था । हासिम द्वारा गौरव पुत्र अनिल ढाका नि0 जागृति बिहार थाना मैडिकल जनपद मेरठ के माध्यम से अपना बच्चा बताकर गुमराह किया गया तथा...

थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो कार में गौमांस की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 35 किलो गौमांस व कार बरामद

Image
  आज दिनांक 19.02.2021 को थाना प्रभारी सरूरपुर मय पुलिस टीम द्वारा भूनी चौक पर चैकिंग के दौरान स्कॉर्पियो कार नंबर यू.के.08 ए.सी. 4662 को चैक करने पर गाड़ी में बैठी महिला श्रीमती रुकसाना पत्नी तोहिद निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ के कब्जे से 2 थैलों में करीब 35 किलो गौमांस बरामद हुआ । दूसरा अभियुक्त तोहिद पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा हर्रा थाना सरूरपुर जिला मेरठ गाड़ी से कूदकर भागने में सफल हो गया । गाड़ी चालक जाबिर पुत्र यामीन नि0 मोहल्ला काजियो वाली गली हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ तथा रुखसाना उपरोक्त और कार स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है । बरामद गौमांस का परीक्षण हेतु पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए गए । शेष गौमांस को नियमानुसार नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है । थाना सरूरपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

तमंचे की नोक पर दुकान वालो से करते थे लूट

Image
थाना देहली गेट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में 03 शातिर लूटरे मय अवैध शस्त्र व वाहन के साथ गिरफ्तार/घायल। अवगत कराना है कि दिनांक 07.02.2021 को रात्रि में 10.00 बजे हाजी फैज सहरे वाले के साथ में घटना की गई थी, जिस के संबंध में थाना देहली गेट पर मु0अ0स 0 13/2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था, जिसमें 04 अभियुक्तगण द्वारा तमंचे के बल पर दुकान के अंदर घुस के 02 नोटों की माला लूट ली गई थी। उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना देहली गेट पुलिस को निर्देशित किया गया था। आज समय करीब 10.45 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त घटना करने वाले बदमाश टाउन-हॉल में एक पार्क में बैठे हुए हैं, जो किसी घटना की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी, जिसमें 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार/घायल हो गये है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणो...

मेरठ थाना किठौर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Image
  थाना किठौर पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त 1. मोन्टी उर्फ गौरव पुत्र श्री नरेश नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ 2. अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति नि0 हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ 3. सुमित कुमार पुत्र  श्री विजयपाल नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ के पैरों में गोली लगने से घायल हुए हैं एवं  4. मोन्टू पुत्र  श्री महकार नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2021 धारा 392 भादवि थाना किठौर से सम्बन्धित मे लूटा गया 01 मोबाईल Real-MI एव  मु0अ0सं 0 21/2021 धारा 394 भादवि थाना परीक्षितगढ़ मेरठ से सम्बन्धित लूटी गयी 01 मोटर साईकिल सीडी डीलक्स रंग लाल व काला, जिसकी नम्बर प्लेट पर यूपी 15 एएक्स 0985 लिखा है । जिसका चै0नं0 MBLHA11ENB9J15087 व इं0नं0 HA11ECB9J07841 बरामद हुई व दूसरी मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्रो रंग काला जिसकी नम्बर प्लेट पर कोई नम्बर नहीं है। जिसका इन्जन नं0 HA10EFB9J17618 चै0नं0 MBLHA10EZB...