मेरठ थाना किठौर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार
थाना किठौर पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.2021 को मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त 1. मोन्टी उर्फ गौरव पुत्र श्री नरेश नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ 2. अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रजापति नि0 हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ 3. सुमित कुमार पुत्र श्री विजयपाल नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ के पैरों में गोली लगने से घायल हुए हैं एवं 4. मोन्टू पुत्र श्री महकार नि0 ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2021 धारा 392 भादवि थाना किठौर से सम्बन्धित मे लूटा गया 01 मोबाईल Real-MI एव मु0अ0सं0 21/2021 धारा 394 भादवि थाना परीक्षितगढ़ मेरठ से सम्बन्धित लूटी गयी 01 मोटर साईकिल सीडी डीलक्स रंग लाल व काला, जिसकी नम्बर प्लेट पर यूपी 15 एएक्स 0985 लिखा है । जिसका चै0नं0 MBLHA11ENB9J15087 व इं0नं0 HA11ECB9J07841 बरामद हुई व दूसरी मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्रो रंग काला जिसकी नम्बर प्लेट पर कोई नम्बर नहीं है। जिसका इन्जन नं0 HA10EFB9J17618 चै0नं0 MBLHA10EZB9J10721 बरामद हुई व 04 तमंचे 315 बोर व 06 खोखा कारतूस 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए ।


