Posts

Showing posts from May, 2022

उद्योग जगत ने विज्ञान आधारित खाद्य पैकेजिंग पर चेतावनी लेबल का किया समर्थन

Image
 नई दिल्ली - एक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन नई दिल्ली के गांधी पीस फॉणडेशन मे आयोजित किया गया !इस दौरान भारत के कई राज्यों से आये हुए औद्योगिक व सिविल सोसायटी प्रतिनिधि, राजनीतिक नेताओं और विचारकों ने एक साथ डिब्बाबंद खाद्य व पेय पदार्थों में अनिवार्य और विज्ञान समरपित फ्रंट ऑफ पैक चेतावनी लेबल का समर्थन किया। उन्होंने एफएसएसएआई से बिना समय गवाए सही निर्णय लेने और लाखों भारतीयों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले लेबल को अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी वारनिंग लेबल वाला एफओपीएल पॉलिसी को अपनाने में अपना समर्थन दिया, जो उनके •अनुसार देश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगा। पीपल, मानवाधिकार जन निगरानी समिति, सावित्री बाई फुले महिला पंचायत, जल जन जोड़ो अभियान, इम्पैक्ट एंड पालिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट और आईकांगो के सहयोग से किया गया| वरिष्ठ सांसदों, उद्योग प्रतिनिधियों और सिविल सोसायटी का यह संवाद ऐसे समय मे हुआ है जब राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञ एफएसएसएआई से ‘हेल्थ स्टार रेटिंग’ की बजाय ‘चेतावनी लेबल’ को एफओपीएल के...

खोजी रिर्पोटर हिंदी न्यूज पेपर

Image
 

कनोहर लाल डिग्री कॉलेज मे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश, शासन द्वारा टेबलेट एवं मोबाइल फोन वितरण किए

Image
आज दिनांक 18 मई, 2022 को कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में सत्र 2021-22 में प्रवेशित कक्षा बी. ए. तृतीय वर्ष, बी.कॉम . तृतीय वर्ष, एम. ए. तथा एम. कॉम. अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्राओं  को , मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश, शासन द्वारा टेबलेट एवं मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर *डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि, श्रीमती मधु वाजपेई, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर, ललित कला विभाग, मेरठ कॉलेज, मेरठ  विशिष्ट अतिथि एवं  कनोहर लाल ट्रस्ट के सचिव, इंजीनियर  राकेश कुमार गुप्ता जी अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहे।* कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की *प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी एवं अतिथि गण द्वारा  द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई जी द्वारा समस्त छात्राओं को टेबलेट एवं मोबाइल फोन का वितरण किया गया। टेबलेट एवं मोबाइल फोन पाकर समस्त छात्राएं बहुत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखीं।  इस अवसर पर समस्त छात्राओं ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी में विक्की ठाकुर को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाया गया नीरज कुमार को जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा गया मेरठ

Image
 

महाराणा प्रताप जयंती का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया

Image
 कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में हिंदी विभाग और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान  में दिनांक 9 मई 2022 को महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई l महाराणा प्रताप जयंती का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गयाl कुमारी दीक्षिका, बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा ने महाराणा प्रताप जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालाl कुमारी तनु, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा ने हल्दीघाटी के युद्ध का सजीव चित्रण प्रस्तुत कियाl कुमारी दिव्या,एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने कविता के माध्यम से महाराणा प्रताप जी के अद्वितीय कार्यों पर प्रकाश डालाl कुमारी आकांक्षा एम. ए.द्वितीय वर्ष हिंदी की छात्रा ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर ओजस्वी वाणी में कविता प्रस्तुत की lमहाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी ने महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में कहा कि आज वर्तमान समय में हमें उनके कर्मठ,ओजस्वी और यशस्वी व्यक्तित्व से प्रेर...

आज़ादी का अमृत महोत्सव शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Image
 आज दिनांक 9 मई  2022 के दिन शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालयमिनट में अंग्रेज़ों के विरुद्ध प्रथम सशस्त्र क्रांति और क्रांति वीरों की गौरवान्वित करने वाली शौर्य गाथाओं पर सृजित कृतियों इस पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गयासत्तावन की क्रांति के 165 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्कृष्ट एवं सजीव चित्रण की छात्राओं द्वारा पोस्टर के रूप में किया गया क्रांति शुरू होने एक दिन पूर्व नौ में ही  को चर्बी लगे कारतूस का इस्तेमाल करने से मना करने वाले पिचासी सिपाहियों का कोर्ट मार्शल कर विक्टोरिया पार्क स्थित जेल में बंद कर दिया गया था सैनिकों पर हुई  इस कार्यवाही  व अपमान ने क्रांति को जन्म दिया और 10 मई को शाम होते होते अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह भड़क उठा इस आज़ादी की गाथा का प्रारंभ  की क्रान्ति धरा मेरठ से हुआ था  की छात्राओं द्वारा इस पोस्टर प्रतियोगिता में क्रांति की गाथा को दर्शाने वाले पृष्ठ सृजित किए गए और जिसमें निर्णायकों को अत्यंत कठिनाई से निर्...

जिलाधिकारी ने किया धन सिंह चैक कमिश्नरी चैराहा पुलिस लाईन का निरीक्षण

Image
 मेरठ जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा शहीद क्रांतिकारी धन सिंह चौक , कमिश्नरी चैराहा, पुलिस लाईन आदि का भ्रमण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा धन सिंह चौक का त्वरित गति से सौन्दर्यीकरण कराये जाने एवं आसपास साफ-सफाई, पेटिंग विधुत व्यवस्था ठीक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने कमिश्नरी चौराहा का भी निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये इस अवसर पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

भारतीय कुराश टीम का एशियन खेल के लिए चयन पूणे में होगा- भावना शर्मा रेफरी के रूप में आमन्त्रित

Image
 कुराश  के 19 वें एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में आयोजित होने जा रहा है,  इसके लिए भारतीय कुराश टीम का  चयन 7 और 8 मई को शिवाजी छत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पूणे ( महाराष्ट्र ) में किया जा रहा है.   कुराश खेल 2007 से ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ( OCA ) द्वारा मान्यता प्राप्त है और अब कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया (केएआई) भारतीय ओलंपिक संघ का हिस्सा है। केएआई 19 वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुराश टीम के ओपन सलेक्शन ट्रायल का आयोजन कर रहा है,   जिसमे महाराष्ट्र के पूणे में  7 और 8 मई 2022 को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जगदीश टाइटलर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रथम उपाध्यक्ष, इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के व्दारा 8 मई 2022 को सुबह 10.00 बजे  किया जायेगा। इसमें पुरुष वर्ग का (4 श्रेणियों) और महिला वर्ग का (3 श्रेणियों) के लिए चयन  किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम 3 स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए किया जाएगा। ट्रायल की सूची से ही भारतीय कुराश टीम के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।   2018 में जकार्ता में आयोज...