महाराणा प्रताप जयंती का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शासन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में हिंदी विभाग और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 मई 2022 को महाराणा प्रताप जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई l महाराणा प्रताप जयंती का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गयाl कुमारी दीक्षिका, बी.ए.प्रथम वर्ष की छात्रा ने महाराणा प्रताप जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालाl कुमारी तनु, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा ने हल्दीघाटी के युद्ध का सजीव चित्रण प्रस्तुत कियाl कुमारी दिव्या,एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने कविता के माध्यम से महाराणा प्रताप जी के अद्वितीय कार्यों पर प्रकाश डालाl कुमारी आकांक्षा एम. ए.द्वितीय वर्ष हिंदी की छात्रा ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर ओजस्वी वाणी में कविता प्रस्तुत की lमहाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी ने महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में कहा कि आज वर्तमान समय में हमें उनके कर्मठ,ओजस्वी और यशस्वी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और महाराणा प्रताप के अद्वितीय व्यक्तित्व की विशेषताएं जैसे -कर्मठता, दृढ़ संकल्प इत्यादि को अपने चरित्र में आत्मसात करने की भी आवश्यकता है l कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना जी के द्वारा किया गयाl कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीना जी के द्वारा किया गया। आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. वेणु वनिता और श्रीमती सोनिका नागर जी हैं l कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ताएँ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं l



