Posts

Showing posts from October, 2023

थाना रेलवे रोड क्षेत्र के ईदगाह के पीछे देवपुरी में हो रहा है अवैध चिड़िया कबूतर सट्टे का कारोबार

 मेरठ में चिड़िया कबूतर सट्टे का कारोबार कई इलाकों में धड़ल्ले से चल रहा है जहा छोटे छोटे बच्चे और नई युवा पीढ़ी चिड़िया कबूतर सट्टे के जंजाल मैं फसती/ बर्बाद होती नजर आ रही है लेकिन जैसे ही ईमानदार अफसर एसएसपी प्रभाकर चौधरी मेरठ आए और मालूम हुआ की कई जगहों पर अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसके बाद चिड़िया कबूतर सट्टा कारोबारी के हाथ पैर फूल गए उन्हें आखिरकार उनको मेरठ से चिड़िया कबूतर सट्टे का कारोबार बंद करना पड़ा लेकिन अब जैसे ही उनका ट्रांसफर हुआ तो यह चिड़िया कबूतर सट्टे का कारोबार फिर से शुरू हो गया अब एक और वीडियो मेरठ के ईदगाह चौराहे से वायरल हो रही है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है की अर्जुन नाम के व्यक्ति का चिड़िया कबूतर सट्टे का कारोबार चल रहा है देखना होगा कि इस वीडियो को देखने के बाद जो कि अवैध रूप से चल रहा है प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर हो रहा है चिड़िया कबूतर सट्टे का काम सूत्रों से पता चला 4 से 5 लाख का चिड़िया कबूतर सट्टे का काम आता है रोज,अवैध कार्य पर पुलिस प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती हैं 

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमला

Image
 मेरठ के ब्रह्मपुरी में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने छात्रा के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान छात्रा के भाई सहित परिवार के अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित परिवार मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपी दबंगों पर कार्यवाही की मांग की है।ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में पड़ोस के रहने वाले दबंग नाबालिग छात्रा के साथ आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। दबंगों के डर से छात्र की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिवार ने बताया कि 2 दिन पूर्व दबंगों ने छत पर मौजूद छात्र के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जब दबंगों का छात्रा के परिवार के लोगों ने विरोध किया तो दबंगों ने छात्रा के भाइयों पर ईटों से जानलेवा हमला बोल दिया।आरोपी दबंगों के हमले में छात्रा के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। और पीड़ित परिवार ने आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवा...

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी सरूरपुर पुलिस नही कर रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी

मेरठ थाना सरूरपुर का है मुकदमा अपराध संख्या 239 /2023 दर्ज हुआ है वादी ने पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ जोन मेरठ को शिकायती पत्र देकर बताया है पार्थी ने एक मुकदमा सरूरपुर थाने में धारा 307,395 आईपीसी में दर्ज कराया है उक्त मामले में पीड़ित का भाई आज भी आई सी यू में भर्ती है लेकिन थाना सरूरपुर पुलिस किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर रही है पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ जोन ने एसएसपी मेरठ को कार्यवाही के आदेश जारी किए है

सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा शहीद मंगल पांडेय महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के प्रति भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से इको रुट फाउंडेशन के साथ किया गया कार्यशाला का आयोजन

Image
 मेरठ सामाजिक वानिकी प्रभाग, मेरठ द्वारा वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शहीद मंगल पांडेय महिला डिग्री कॉलेज, माधवपुरम, मेरठ की छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के प्रति भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से इको रुट फाउंडेशन के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि वाइल्डलाइफ वार्डन डॉ सलोनी, मेरठ वन विभाग तथा विशिष्ट अतिथि नेस्ट मैन ऑफ इंडिया श्री राकेश खत्री जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वाइल्डलाइफ वार्डन डॉ सलोनी ने पारिस्थितिकी तंत्र में वन्य जीवो के महत्त्व को बताया तथा उनके संरक्षण तथा प्रबंधन के बारे में भी बच्चो को बताया।   विशिष्ट अतिथि नेस्ट मैन ऑफ इंडिया श्री राकेश खत्री तथा पर्यावरणविद् निपुण कौशिक ने बच्चों को गौरैया के घोसले बनाना सिखाए। उन्होंने बताया कि गौरैया विलुप्त होने के कगार पर ही थी लेकिन गौरैया संरक्षण अभियान के कारण इनकी संख्या दिन प्रतिदिन धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है । अभी भी इस दिशा में काफी कार्य करना है। यदि सभी गौरैया के लिए अपने घर आंगन में घोसला लगाते हैं तो उनको बचाने की दिशा में यह एक अच्छा कदम होगा। पर्यावरणविद् निपुण कौशिक एवं वन ...

क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने सिविल लाइन थाने पर मनाई गांधी जयंती

Image
सी ओ सिविल लाइन ने कहा की सत्य–अहिंसा के बल पर देश को दासता से मुक्ति दिलाने वाले, सत्याग्रह की शक्ति से दुनिया को परिचित कराने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि–कोटि नमन।एवं थाने पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई