क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने सिविल लाइन थाने पर मनाई गांधी जयंती
सी ओ सिविल लाइन ने कहा की सत्य–अहिंसा के बल पर देश को दासता से मुक्ति दिलाने वाले, सत्याग्रह की शक्ति से दुनिया को परिचित कराने वाले, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि–कोटि नमन।एवं थाने पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई
