Posts

Showing posts from September, 2020

दिनांक 26.09.2020 थाना खरखौदा पुलिस से मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्त गिरफ्तार ,

Image
दिनांक 26.09.2020 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश एवम श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी किठौर महोदय के नेतृत्व मे थाना खरखौदा पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू दबिश टीमो का नेतृत्व करके दबिशे आयोजित की जा रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि दो अलग अलग मोटर साईकिलों पर चार संदिग्ध व्यक्ति बधौली चन्दपुरा पक्का रोड पर बमनपुरा तिराहे पर खड़े है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है । इस सूचना पर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचकर दो मोटर साईकिलों पर खड़े चार व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर चारों व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये , जिससे पुलिस पार्टी बाल बाल बची और अवसर का लाभ उठाकर एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाश भागने में सफल रहे व दो बदमाशों को अदम्य साहस का परिचय देकर समय 18.30 बजे अवैध असलाह व कारतूसों एवं उक्त अभियोग से सम्बन्धित लूटे गये माल सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त घटना का इकबाल करते हुए घटना में सम्मिलित दो अन...

विधायक सोमेन्द्र तोमर ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत किया वृक्षारोपण

Image
धरा को हरा भरा रखना का लिया गया संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मेरठ दक्षिण विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने मलियाना मण्डल के ध्यानचन्द नगर व रिठानी मण्डल के रिठानी में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया। इसके उपरान्त धरा को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। विधायक डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को 70 वर्ष के हो गये है अगर हम उनके जीवन और उनकी यात्रा को देखे तो सेवा उनके जीवन का प्रमुख बिन्दु रहा है। उनके जीवन लोगों और देश की सेवा में समर्पित रहा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष हर्षपाल, भाजपा मेरठ महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी, मंत्री ममता मित्तल, मलियाना मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापति, मलियाना मण्डल प्रभारी शिप्रा रस्तौगी, रिठानी मण्डल अध्यक्ष प्रेमचन्द पाल, महामंत्री अमरीश कोरी, पार्षद राजकुमार मांगलिक, हीरा लाल, विजय विश्वकर्मा, अशोक राणा, रिठानी व्यापार संध अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूनम शर्मा, चीनू शर्मा, रेनू चैधरी, अमरदीप ओझा, बिजेन्द्र पाल...

मेरठ शारदा रोड पर दिनदहाड़े महिला से चेन लूटी

Image
मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र मैं आज दिनांक 17.9.2020 को शारदा रोड़ पर हुई चैन लूट की घटना का मात्र 2.30 घंटे मे अनावरण करते हुए 02 शातिर लुटेरे / चैन स्नैचर गिरफ्तार कर कब्जे से नाजायज असलाह व लूटा गया माल बरामद किया गया। दिनांक 17.09.2020 को समय 17.30 बजे श्रीमती मोना पत्नी सचिन निवासी म0न0 152 चौक मौहल्ला थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ से शारदा रोड पर शिवक्लिनिक के पास 02 बदमाशो द्वारा सोने की चैन व लाकेट की लूट की गई जिसके सम्बन्ध मे थाना ब्रहमपुरी मेरठ पर मु0अ0स0 650/20 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो की तलाश आरम्भ कर दी गई।  दिनांक 17-09-2020 की रात्रि समय 19.00 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा शारदा रोड पर एक अभि0 शाहजेब पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला ढबाई नगर थाना नौचंदी जिला मेरठ को गिरफ्तार किया जिसका साथी सफदर पुत्र हसन मियाँ मौके से फरार हो गया । दौराने गश्त बिजली बम्बा बाईपास से नूरनगर जाने वाले रास्ते पर हाइनैस पब्लिक स्कूल के पास एक बदमाश की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया जिसपर बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत स...

दिव्यांग बच्चों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन

Image
जिले में वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के बीच ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे दिव्यांग बच्चों का अब मूल्यांकन भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। ताकि बच्चों में शैक्षणिक उपलब्धि को आंका जा सके। इस बावत बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन मूल्यांकन के रणनीति की जानकारी दी गई। इसकी जानकारी देते हुए जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक श्रीनारायण सिंह ने बताया कि जिले में ऑनलाइन अध्ययनरत सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों को ऑनलाइन मूल्यांकन कार्य 21 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा। इसके लिए राज्य कार्यालय द्वारा ऑनलाइन ही प्रश्न पत्र उपलब्ध करायी जाएगी। प्रखंड स्तर पर कार्यरत संसाधन शिक्षक, समावेशी शिक्षा के संसाधन सेवी, पुनर्वास विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन मूल्यांकन का रिपोर्ट आदि कार्य हरहाल में आठ अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। ऑनलाइन मिटिंग में राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि अजय राय, अवनीश रंजन, शिवशंकर प्रसाद, नंदकिशोर रजक, भारत भूषण पांडेय के अलावा जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक श्रीनार...