दिव्यांग बच्चों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन
जिले में वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के बीच ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे दिव्यांग बच्चों का अब मूल्यांकन भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। ताकि बच्चों में शैक्षणिक उपलब्धि को आंका जा सके। इस बावत बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर जिलास्तरीय अधिकारियों को ऑनलाइन मूल्यांकन के रणनीति की जानकारी दी गई। इसकी जानकारी देते हुए जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक श्रीनारायण सिंह ने बताया कि जिले में ऑनलाइन अध्ययनरत सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों को ऑनलाइन मूल्यांकन कार्य 21 से 30 सितम्बर तक किया जाएगा। इसके लिए राज्य कार्यालय द्वारा ऑनलाइन ही प्रश्न पत्र उपलब्ध करायी जाएगी। प्रखंड स्तर पर कार्यरत संसाधन शिक्षक, समावेशी शिक्षा के संसाधन सेवी, पुनर्वास विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन मूल्यांकन का रिपोर्ट आदि कार्य हरहाल में आठ अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। ऑनलाइन मिटिंग में राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि अजय राय, अवनीश रंजन, शिवशंकर प्रसाद, नंदकिशोर रजक, भारत भूषण पांडेय के अलावा जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक श्रीनारायण सिंह, संसाधन शिक्षक कृष्ण मुरारी ठाकुर आदि थे।
ऑनलाइन मूल्यांकन में शामिल होंगे 117 बच्चे
जिले में प्रखंड स्तर पर 21 सितम्बर से शुरु होने वाली ऑनलाइन मूल्यांकन में 117 दिव्यांग बच्चे भाग लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक ने बताया कि कोरोना महामारी काल में जिले में विभिन्न कोटि के कुल 117 बच्चे ऑनलाइन अध्ययनरत है।