मेरठ में कानून को खुली चुनौती! ब्रह्मपुरी के अंबेडकर नगर में बदमाशों का तांडव, पिस्तौल लहराकर दी जान से मारने की धमकी
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर एक बार फिर बदमाशों की दहशत से कांप उठा है। इलाके में खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने ऐसी सनसनी फैलाई कि गली-मोहल्ले के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।पीड़िता राजेश की पत्नी, जो पहले ही एक मामले में घायल रह चुकी है, अब बदमाशों की लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में जी रही है। मामले में सतपाल, राजू उर्फ राजीव, अमित और विनय जैसे नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस जहां सतपाल और अमित को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, वहीं दो कुख्यात आरोपी—राजू उर्फ राजीव और विनय—अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे दहशत उस वक्त चरम पर पहुंच गई, जब फरार आरोपी विनय s/o सतपाल, राजू उर्फ राजीव और विवेक अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ प्रार्थनी की गली में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने अवैध पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम ऐलान कर दिया— 👉 “अगर किसी ने हमारे खिलाफ गवाही दी, तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे!” इतना ही नहीं, बदमाशों ने गली-मोहल्ले के लोगों को गालियां दीं, खौफ फैलाया और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। ...