मेरठ में कानून को खुली चुनौती! ब्रह्मपुरी के अंबेडकर नगर में बदमाशों का तांडव, पिस्तौल लहराकर दी जान से मारने की धमकी






मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर एक बार फिर बदमाशों की दहशत से कांप उठा है। इलाके में खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने ऐसी सनसनी फैलाई कि गली-मोहल्ले के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।पीड़िता राजेश की पत्नी, जो पहले ही एक मामले में घायल रह चुकी है, अब बदमाशों की लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में जी रही है। मामले में सतपाल, राजू उर्फ राजीव, अमित और विनय जैसे नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस जहां सतपाल और अमित को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, वहीं दो कुख्यात आरोपी—राजू उर्फ राजीव और विनय—अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे दहशत उस वक्त चरम पर पहुंच गई, जब फरार आरोपी विनय s/o सतपाल, राजू उर्फ राजीव और विवेक अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ प्रार्थनी की गली में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने अवैध पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम ऐलान कर दिया—

👉 “अगर किसी ने हमारे खिलाफ गवाही दी, तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे!”

इतना ही नहीं, बदमाशों ने गली-मोहल्ले के लोगों को गालियां दीं, खौफ फैलाया और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पहले से ही अपराध की दुनिया के पुराने खिलाड़ी हैं, जिनका आपराधिक इतिहास किसी से छिपा नहीं है।

घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर फरार बदमाशों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो कोई बड़ी वारदात कभी भी हो सकती है।पीड़िता और मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से दो टूक मांग की है कि विनय, राजू उर्फ राजीव, विवेक और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ अवैध हथियारों के दम पर दहशत फैलाने, गवाहों को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

अब सवाल ये है—क्या ब्रह्मपुरी पुलिस फरार बदमाशों पर शिकंजा कसेगी, या दहशत यूं ही सड़कों पर राज करती रहेगी? 🚨🔥

Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।