मॉडिफाई सायलेंसर वाली बुलेट बाइक अब नहीं दौड़ेगी रोड पर
यातायात पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलो की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 8 बुलेट मोटरसाइकिल का चालान किया गया। इस दौरान फायरिंग की आवाज निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी पकड़ा गया सोमवार सुबह एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर माधवपुरम गेट पर यातायात एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले बुलेट मोटरसाइकिल की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस द्वारा करीब 8 बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा गया। एक बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर को इस तरह मॉडिफाई किया गया था, जिसके चलते तेज रेस देने पर फायरिंग की आवाज निकल रही थी। इसी तरह अन्य बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को भी मॉडिफाई किया गया था। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल के अलावा हेलमेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया गया है टीआई रामचंद्र दयाल हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने अभियान चलाया।