सड़कों पर दौड़ रहा हादसों का जुगाड़
मेरठ की सड़कों पर हादसों को न्योता देते दौड़ रहे जुगाड़ वाहनों की भरमार है। यहां न किसी को ट्रेफिक पुलिस का डर है और न ही कानून का। नतीजन ये जुगाड़ वाहन जमकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं हाल ही में इन जुगाड़ वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। जहां एक वाहन को पकड़ने के बाद उसकी जांच पड़ताल की गई तो पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया। जुगाड़ के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया इस जुगाड़ वाहन में स्कूटर का इंजन लगा था, जबकि पहिए बाइक के थे पुलिस ने दिन भर में माधवपुरम गेट पर 10 जुगाड़ वाहन सीज किए।एसपी ट्रैफिक के जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, टीआई रामचंद्र दयाल , हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने अभियान चलाया।

