अलविदा जुमा, ईद की नमाज पर पुलिस अलर्ट
मेरठ आज अलविदा जुमा के मौके पर प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद है हर मस्जिद पर पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात ड्रोन कैमरे से चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नज़र । क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन खुद इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी V पूरी फोर्स के साथ मुस्तैद मेरठ में अलविदा जुमा और ईद की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने कहा है कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी और इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट भी जब्त किए जा सकते हैं।