Posts

Showing posts from October, 2022

शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम

Image
मेरठ: 18 अक्टूबर 2022 , शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, मेरठ में प्राचार्य प्रो.(डॉ) अंजू सिंह की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) के कैलेंडर 04 की समीक्षा हुई एवं आगामी कैलेंडर 05 की होने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई। नवाचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक में पिछले वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल द्वारा दिए गए आगामी सत्र 05 कैलेंडर के अनुसार प्रथम सेमेस्टर के प्रथम क्वार्टर की कार्ययोजना तैयार की गई जो सितंबर 2022 से नवंबर 2022 तक संपन्न होने है। डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के प्रथम क्वार्टर में महाविद्यालय के इनोवेशन काउंसिल के अंतर्गत सम्मिलित प्राध्यापक एवं छात्र सदस्यों को विभिन्न संस्थानों व उद्योगों में भ्रमण, नवाचार, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं कराने तथा स्टार्टअप को प्रोत्साहन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने तथा एक्सपर्ट द्वारा अतिथि व्याख्यान और कार्यशाला आयोजित कराने का निर्णय लिया...

आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुयी शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक

Image
 आयुक्त की अध्यक्षता में संपन्न हुयी शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक लक्ष्य के अनुरूप योजनाओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढग से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना करें सुनिश्चित-आयुक्त  सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुये पात्रों को दिलाये लाभ-सेल्वा कुमारी जे0 आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का कराये शत-प्रतिशत निस्तारण, झोलाछाप डाक्टरो एवं अवैध नर्सिंग होम के विरूद्ध चलाये अभियान-आयुक्त मेरठ (सू0वि0) 17.10.2022 आज आयुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमार जे0 की अध्यक्षता में शासन के 37 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमो की मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश देते हुये समस्त विभागो को निर्देशित किया गया कि दिये गये लक्ष्य के अनुरूप योजनाओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक ढग से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। निर्माणाधीन परियोजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति लाते हुये पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ के संबंध में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि ऐसी परियोजनाओ का मा0 जनप्रतिनिधियों ...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु नामित प्रभारी अधिकारियों की बैठक अधिकारी आवंटित किये गये कार्यों को व्यक्तिगत रूचि लेकर संपादन करना करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Image
               आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 की विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु नामित प्रभारी अधिकारियों की बैठक आहूत की गयी। आगामी नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन संबंधी समस्त व्यवस्थाओ के क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए कार्मिको की डयूटी चार्ट, परिवहन व्यवस्था, काउंटिंग स्थलो का निरीक्षण, वीडियोग्राफी, कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन, कानून शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्र व्यवस्था सहित समस्त बिन्दुओ पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुये दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी अभी से निकाय चुनाव के संबंध में चुनाव पूर्व तैयारी किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि समस्त एसडीएम, एसीएम चुनाव बूथ, काउंटिंग स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओ का अभी से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही कर लें।   जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ से संबंधित की जा रही कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुये लगातार उसकी माॅनीटरिंग करें तथा...

आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा आईटीआई साकेत स्थित वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

Image
 जिलाधिकारी ने किया आईटीआई साकेत स्थित वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण     मेरठ  06.10.2022  आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा आईटीआई साकेत स्थित वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पार्टी के प्रतिनिधियो के साथ वेयर हाउस में रखी गयी ईवीएम मशीनो का विधानसभावार सुरक्षित होने के दृष्टिगत समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वेयर हाउस में ईवीएम मशीन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखी हुयी पायी गयी। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रमुख राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.10.2022 को शाम 4:00 बजे गोद लिए विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई

Image
 मुख्य विकास अधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.10.2022 को शाम 4:00 बजे गोद लिए विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। जनपद के 1068 परिषदीय विद्यालयों में से 75 विद्यालयों को राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है। उन समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों को मॉडल स्कूल में स्थापित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारी को गोद लिए विद्यालयों का शीघ्र ही निरीक्षण करते हुए निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर्स से विद्यालयों को संतृप्तीकरण कराने व अन्य कमियों का निस्तारण कराने हेतु खंड विकास अधिकारी/ सहायक विकास अधिकारी पंचायत / ग्राम प्रधान /पार्षद आदि से संपर्क कर अपनी देखरेख में पाई गई कमियों का निस्तारण कराने तथा विद्यालय समय में उपस्थित रहकर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि का प्रयास करें। उक्त के संबंध में अगली समीक्षा बैठक O1 माह के पश्चात् होगी। उक्त बैठक में विद्यालयव...

*आज दिनांक 03.10.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा आगामी दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत रामलीला ग्राउण्ड़ में हो रहे रामलीला मंचन कार्यक्रम एवं रामलीला ग्राउण्ड़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*

Image