मुख्य विकास अधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.10.2022 को शाम 4:00 बजे गोद लिए विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई
मुख्य विकास अधिकारी महोदय मेरठ की अध्यक्षता में आज दिनांक 03.10.2022 को शाम 4:00 बजे गोद लिए विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गई। जनपद के 1068 परिषदीय विद्यालयों में से 75 विद्यालयों को राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है। उन समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों को मॉडल स्कूल में स्थापित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारी को गोद लिए विद्यालयों का शीघ्र ही निरीक्षण करते हुए निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर्स से विद्यालयों को संतृप्तीकरण कराने व अन्य कमियों का निस्तारण कराने हेतु खंड विकास अधिकारी/ सहायक विकास अधिकारी पंचायत / ग्राम प्रधान /पार्षद आदि से संपर्क कर अपनी देखरेख में पाई गई कमियों का निस्तारण कराने तथा विद्यालय समय में उपस्थित रहकर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि का प्रयास करें। उक्त के संबंध में अगली समीक्षा बैठक O1 माह के पश्चात् होगी। उक्त बैठक में विद्यालयवार समीक्षा की जायेगी।
