Posts

Showing posts from April, 2024

नगर निगम के ठेकेदार पर नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Image
 मेरठ। नगर निगम के वार्ड-6, ध्यानचंद नगर में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा नालियों के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री, मानक से कम सीमेंट, अव्वल ईंट के स्थान पर पीली ईंटों से पुरानी बनी नालियों के ऊपर ही निर्माण का सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। एमपीएस फर्म के मालिक तथा भाजपा नेता मनीष शर्मा द्वारा नगर निगम के वार्ड-6 में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जिस तरह से नालियों का निर्माण किया जा रहा है। वह मानक के अनुरूप नहीं है। नालियों व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर नगर निगम पहले भी उंगलियां उठ चुकी है। लेकिन भ्रष्टाचार की गंगा में डूबे नगर निगम के ठेकेदार सरकार की छवि को बराबर धूमिल कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा नालियों के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री, मानक से कम सीमेंट, अव्वल ईंट के स्थान पर पीली ईंटों से पुरानी बनी नालियों के ऊपर ही निर्माण कर कार्य की इतिश्री कर रहा है। बराबर शिकायतों के बाद भी नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारी गंभीर होने को तैयार नहीं हैं। ध्यानचंद नगर में 30 लाख रुपये से नाली का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता का कहना ह...

सरधना क्षेत्र में चार बच्चो की मां ने अपने प्रेमी संग लगाई फांसी पेड़ पर लटके मिले शव

Image
 मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र में चार बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ पेड़ से लटक कर जान दे दी। प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, ग्रामीणों ने बपारसी के जंगल में पेड़ से युवक और महिला का शव लटका देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारा। पेड़ के पास ही पुलिस को मृतक की स्प्लेंडर बाइक भी खड़ी मिली, जिसके आधार पुलिस ने दोनों की पहचान की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निशांत और उसके पड़ोस में रहने वाली 26 वर्षीय शिवानी पत्नी अमित के रूप में की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवानी की शादी नौ साल पहले अमित के साथ हुई थी। दंपति के चार बच्चे भी हैं। पिछले काफी समय से शिवानी का अमित के पड़ोस में रहने वाले अविवाहित निशांत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर दोनों के घरों में काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि शुक्रवार को निशांत और शिवानी अपने-अपने घर से निकले और बपार...

संविदाकर्मियों का आतंक, जेई को दी जान से मारने की धमकी

Image
  संविदाकर्मियों का आतंक, जेई को दी जान से मारने की धमकी - जेई ने काम में लापरवाही बरतने पर की थी कार्रवाई - कई-कई दिन छुट्टी पर रहता है संविदाकर्मी - तीन संविदाकर्मियों का गैंग विभाग को लगा रहा चूना - आरोपी का विभाग के अधिकारियों को गाली देने का आडियो वायरल इति भ्रष्टाचार समाचार मेरठ। बिजली विभाग के जेई को तीन संविदार्मियों ने बेहरमी से पीटा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जेई का कसूर सिर्फ इतना कि उसने काम में लापरवाही बरतने वाले संविदाकर्मी का उस दिन का वेतन काटने की संस्तुति की जिस दिन वह काम पर नहीं आया था। डरे हुए जेई अपनी जान को खतरा बताते हुए एमडी ऊर्जा व पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।       घटना पीवीवीएनएल क्षेत्र के जिला गौतमबुद्ध नगर के ईडीडी-चतुर्थ धूम बिजलीघर एनसीपीसी रोड दादरी की है। मंगलवार को इस बिजलीघर में तैनात जेई ललित कुमार पर तीन संविदाकर्मियों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है जेई पर हमले की वजह संविदाकर्मी शिवम् पुत्र मुकेश निवासी ग्राम बिसाहडा दादरी के लंबे समय से काम पर नहीं आने पर हुई कर्रवाई है। इसको लेकर जेई न...

शॉपर्स स्टॉप अब मेरठ के पीवीएस मॉल में

Image
  मेरठ। भारत के प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग ओमनीचैनल डेस्टिनेशन, शॉपर्स स्टॉप ने मेरठ के पीवीएस मॉल में अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। इस भव्य लॉन्च के साथ शॉपर्स स्टॉप मेरठ और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को खरीदारी के बेहतर और प्रीमियम अनुभव की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नए शॉपर्स स्टॉप स्टोर के साथ मेरठ के ग्राहक एक ही स्थान पर कई विकल्पों का आनंद ले सकेंगे, जिसमें 500 से अधिक ब्रैंड्स की पेशकश, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, सौंदर्य के शानदार अनुभव तथा घड़ियों, बैग्स और उपहारों की व्यापक रेंज शामिल है। खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाते हुए शॉपर्स स्टॉप ब्यूटी मेकओवर और पर्सनल शॉपर जैसी सेवाएँ भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त मशहूर शॉपर्स स्टॉप फर्स्ट सिटीज़न्स क्लब प्रोग्राम ग्राहकों की खरीदारी को और भी अधिक फायदेमंद बना देता है। वहीं, प्रीमियम ब्लैक कार्ड मेम्बरशिप प्रोग्राम, ग्राहकों को खरीदार के रूप में विशेष अधिकार, अनूठे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण, एक साल की रिटर्न पॉलिसी और विभिन्न रोमांचक रिवॉर्ड्स प्रदान करता है। इस नवीनतम स्टोर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए शॉपर्...