नगर निगम के ठेकेदार पर नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
मेरठ। नगर निगम के वार्ड-6, ध्यानचंद नगर में नगर निगम के ठेकेदार द्वारा नालियों के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री, मानक से कम सीमेंट, अव्वल ईंट के स्थान पर पीली ईंटों से पुरानी बनी नालियों के ऊपर ही निर्माण का सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है।
एमपीएस फर्म के मालिक तथा भाजपा नेता मनीष शर्मा द्वारा नगर निगम के वार्ड-6 में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जिस तरह से नालियों का निर्माण किया जा रहा है। वह मानक के अनुरूप नहीं है। नालियों व सड़क निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर नगर निगम पहले भी उंगलियां उठ चुकी है। लेकिन भ्रष्टाचार की गंगा में डूबे नगर निगम के ठेकेदार सरकार की छवि को बराबर धूमिल कर रहे हैं।
ठेकेदार द्वारा नालियों के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री, मानक से कम सीमेंट, अव्वल ईंट के स्थान पर पीली ईंटों से पुरानी बनी नालियों के ऊपर ही निर्माण कर कार्य की इतिश्री कर रहा है। बराबर शिकायतों के बाद भी नगर निगम निर्माण विभाग के अधिकारी गंभीर होने को तैयार नहीं हैं। ध्यानचंद नगर में 30 लाख रुपये से नाली का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि हमारे मोहल्ले में दो जगह नालियों का कार्य किया जा रहा है। नाली के ऊपर एक रद्दा रखकर नाली बनाई जा रही है जिसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें ना तो अधिकारी सुनने को तैयार है और ना ही नगर निगम के
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें-
ठेकेदार एमपीएस फर्म के मालिक व भाजपा नेता मनीष शर्मा। जिसमें सीधे- सीधे कमीशन का खेल उजागर हो रहा है। ठेकेदार ने जहां नई इंट लगाने के लिए पुरानी ईट उखाड़ दी, वहीं नाली को उखाड़े बगैर ही भरे पानी में नाली की दीवार के ऊपर दीवार बनानी शुरू कर दी है। स्थानीय जनता का आरोप है कि नाली का निर्माण घटिया सामग्री से किया जा रहा है। नाली को नए सिरे से बनाना जाना चाहिए था उसके ऊपर रद्दा रखकर बनाई जा रही है डस्ट के स्थान पर चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमेंट भी घटिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि ठेकेदार नालियों का निर्माण मानक के अनुसार नहीं करता है तो नगर आयुक्त से मिलकर शिकायत की
जायेगी।
