फिल्म ‘मेड इन चाइना’ का मोशन पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड को एक के बाद के हिट फिल्म देने के बाद राजकुमार राव जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मेड इन चाइना' लेकर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में राजकुमार के साथ लीड रोल में मौनी रॉय नजर आएगी। पोस्टर को टैगलाइन दी गई है- 'इंडिया का जुगाड़' इसी के साथ फिल्म के मोशन पोस्टर में बोमन ईरानी, गजराज राव और परेश रावल भी नजर आ रहे हैं। बोमन ईरानी ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- इस दिवाली, इंडिया का जुगाड़ होगा Soup-er Hit! इसी की साथ उन्होंने सूप बाउल भी बनाया है। फिल्म का ट्रेलर अगले हफ्ते आएगा। आपको बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव का नाम रघु और मौनी रॉय का नाम रुक्मणी होगा। फिल्म में राजकुमार गुजरात के एक स्ट्रगलर व्यापारी के रोल में दिखने वाले दिखेंगे। मौनी रॉय मुंबई से हैं और शादी करने के बाद अहमदाबाद आ जाती हैं। वो राजकुमार को चीन जाने के लिए मनाती हैं। ताकि वह व्यापार में तरक्की करें। खबरों की माने तो फिल्म का पहला शेड्यूल अहमदाबाद में 200 भैसों के साथ शुरू किया गया था। Mikhil Musale फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। दिनेश विजान फिल्म को प...