वृद्ध महिला ने 73 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्म


आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले में एक 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है।


महिला का नाम येरामति मंगायम्मा है और उन्होंने बुधवार सुबह 10.30 बजे सी-सेक्शन के जरिए (यानी सिजेरियन) इन बच्चों को जन्म दिया है।इनका ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर उमा शंकर ने बीबीसी तेलुगु को बताया, मां और जुड़वां बच्चियां दोनों स्वस्थ हैं. बच्चियां अभी अगले 21 दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।उम्मीद की जा रही है कि यह महिला जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली सबसे उम्रदराज़ महिला होंगी क्योंकि सबसे अधिक उम्र में बच्चे को जन्म देने का आधिकारिक रिकॉर्ड स्पेन की मारिया डेल कार्मेन बॉउसाडा लारा के नाम है, जिन्होंने साल 2006 में 66 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि यह रिकॉर्ड भारत के ओमकारी पनवार के नाम है।उनके बारे में माना जाता है कि साल 2007 में उन्होंने 70 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था।



वर्षों तक अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा दंपति


मंगायम्मा ने खुशी जताते हुए कहा, "लोग मुझे गोदरालु (नि:संतान महिला) कहते थे. मैंने बहुत दर्द सहा है. इसलिए मैंने बच्चा जन्म देने का फ़ैसला किया. मेरी ज़िंदगी में यह सबसे खुशी का पल है."


महिला के पति यरामति सीताराम राजाराव ने कहा, "अब मैं खुश हूं। ये सब इन डॉक्टरों की वजह से संभव हो सका. हमने कई अस्पतालों में कई तरीके अपनाए। फिर हम एक बार और कोशिश करने के लिए इस अस्पताल में आए। यहां आने के दो महीने के भीतर ही मेरी पत्नी प्रेग्नेंट हो गईं. हम बीते 9 महीने से इस अस्पताल में ही हैं। लोग हमे गोडराजू (नि:संतान व्यक्ति) कहते थे. अब यह ख़त्म हो गया है। हम इन दोनों बच्चियों की बढ़िया देखरेख करेंगे।"यह दंपति पूर्व गोदावरी ज़िले के नेलापर्तिपडु गांव के रहने वाले है।इनकी शादी 22 मार्च 1962 को हुई थी. बच्चे की चाहत में ये दंपति कई वर्षों तक अस्पतालों का चक्कर लगाता रहा,कुछ दिनों पहले जब इस दंपति के इलाके की ही एक 55 वर्षीय महिला ने आईवीएफ के ज़रिए बच्चे को जन्म दिया, तब इन्होंने भी आईवीएफ तकनीक के ज़रिए एक बार और कोशिश करने का फ़ैसला किया।


बीते वर्ष यह दंपति गुंटूर की इस क्लीनिक में पहुंचा. डॉक्टर उमा शंकर ने सभी टेस्ट करने के बाद उनका इलाज शुरू किया।



क्या है तकनीक?


महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ अंडाणुओं की संख्या कम होनी शुरू हो जाती है और 35 साल के बाद तो बहुत ही तेज़ी से कम होती है।


मंगायम्मा मीनोपॉज़ से गुज़र चुकी थीं. लिहाज़ा उनके लिए बिना किसी चिकित्सीय मदद के गर्भवती होना संभव नहीं था।


गर्भधारण के लिए इस दंपति ने एक डोनर से अंडाणु लिया और आईवीएफ तकनीक के ज़रिए उनके पति सीताराम राजाराव के शुक्राणु से उसका मिलान कराया गया, इसके बाद बने भ्रूण को मंगायम्मा के गर्भ में रोपित कर दिया गया।


उम्रदराज़ महिलाओं में गर्भधारण एक जटिल प्रक्रिया है और ऐसे मामले में अधिक सावधानी की ज़रूरत पड़ती है।


Popular posts from this blog

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।