Posts

Showing posts from February, 2024

12वा ऑल इंडिया 20- 20 हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट 8 फरवरी से

Image
 मेरठ। 12वा ऑल इंडिया 20-20 हेमा कोहली क्रिकेट टूर्नामेंट 8 फरवरी से स्थानीय आईटीआई साकेत व वीआरएस क्रिकेट मैदान सैनी के मैदान पर शुरू हो रहे रहा है। टूर्नामेंट के चेयरमैन विवेक कोहली ने बताया कि पिछले 11 साल से हेमा कोहली की स्मृति में यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाक में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में सभी टीमों को प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह व विजेता टीम को ₹21000 तथा उपविजेता टीम को ₹15000 के साथ-साथ बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा जाता है। आयोजन सचिव व कोच अतहर अली ने बताया कि 8 फरवरी से 9 फरवरी तक आईटीआई साकेत के मैदान पर जूनियर वर्ग के मैच खेले जाएंगे, जबकि सीनियर वर्ग के मैच 10 फरवरी से वीआरएस क्रिकेट मैदान सैनी पर खेले जाएंगे। उद्घाटन 8 फरवरी को आईटीआई साकेत के मैदान पर किया जाएगा। आज टीमों को रंगीन पोशाके दी गई। इस अवसर पर अर्जुन कोहली, भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष वीआरएस क्रिकेट अकादमी, अमित शर्मा, अरमान अंसारी अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।