Posts

Showing posts from November, 2020

शादी में पहुँचे सौ से ज्यादा लोग पिता और मंडप मालिक पर मुकदमा दर्ज

Image
 मेरठ: जिले मे शादी समारोह में कोरोना वायरस के चलते शादी दिशानिर्देश के नियमों का उल्लंघन करने पर जिले के लालकुर्ती थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमे वर और वधु के पिता और मंडप स्वामी को नामजद किया गया है। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह गश्त कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने जानकारी दी कि ओलिविया होटल के सामने बैजल भवन में शादी समारोह में काफी भीड़ इकट्ठा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कोरोना वायरस को दर किनार करके 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ मौजूद है और इसमें भी ज्यादातर लोगों ने मास्क ही नहीं लगा रखे थे साथ ही सामाजिक दूरी का भी कोई पालन नहीं किया जा रहा था। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार की ओर से बैजल भवन के मालिक हेमंत बैजल, दूल्हे के पिता राजू चौहान निवासी ग्रास मंडी सदर बाजार, दुल्हन के पिता वीर सिंह निवासी कसेरुखेड़ा के खिलाफ महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि शादी समारोह में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले मुगलसराय थाने की अवैध वसूली की लिस्ट वायरल, अब वाराणसी में पुलिस चौकी की अवैध वसूली की लिस्ट ट्विटर पर वायरल

Image
 वाराणसी: अभी मुगलसराय थाने की अवैध वसूली की लिस्ट वायरल होने का मामला शान्त नही हुआ था की अब वराणसी से जुड़ा भी ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि वाराणसी के लंका थाने की चितईपुर चौकी की प्रतिमाह की अवैध वसूली 24,500 रुपये है। अमिताभ ठाकुर ने जो ट्वीट किया है, उसके साथ एक सूची भी संलग्न की है। उसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि बीयर, देसी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकानों के साथ ही भांग के ठेके और गैस रिफलिंग का अवैध काम करने वाले प्रतिमाह कितना पैसा चितईपुर चौकी की पुलिस को देते है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ट्वीट की जानकारी मिलने पर एसएसपी अमित पाठक ने प्रकरण की जांच एसपी क्राइम को सौंप कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परतापुर में बंद बेग में मिला एक बच्चा, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Image
 मेरठ: कहते है बच्चे भगवान का रूप होता है जिसे जन्म दायनी मां अपनी ममता के आंचल में हर दुखों और बलाओं से महफूज रखती है। मगर अकसर देखा जाता है कि नवजात कभी नग्नावस्था में तो कभी छिन्न भिन्न हालत में सड़क किनारे, नालों में या फिर झाड़ियों में बरामद होते आए है। जिंदगी से दूर मौत के दरवाजे तक इन मासूमों को पहुंचाने का जिम्मेदार अक्सर इन बच्चों के माता पिता को ही पाया गया है। जो या तो खराब आर्थिक स्थिति या फिर पारिवारिक कलह के कारण इन मासूमों को अपनी देह से दूर मरने के लिए छोड़ जाते है। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला कल बीती देर रात सामने आया है जहाँ के परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक बैग में छोटा बच्चा पाया गया। जिससे आसपास के लोगो के साथ पुलिस महकमे मे भी खलबली मच गयी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है, डॉक्टर के अनुसार वह ठीक है। पुलिस जांच में जुटि हुई है।

मेरठ मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, फिर से लगेगा लॉकडाउन ?

Image
 मेरठ : शहर में बढते कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों के बीच अब फिर से लॉकडाउन को लेकर चर्चा हो रही हैं। जिसको लेकर लोगों के बीच एक बार फिर से लॉकडाउन के बीते दिनों का मंजर सामने आने लगा है। लेकिन लॉकडाउन की सभी अफवाहों को मेरठ प्रशासन ने नकार दिया है। डीएम के बालाजी के मुताबिक लोगों को अब कोरोना संक्रमण से बचने के लिए खुद ही सतर्क रहना होगा। वहीं शासन की ओर से भेजे गए नोडल अधिकारी डा0 सूर्यकांत के मुताबिक लॉकडाउन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का विकल्प नहीं है। कोरोना के प्रति लोगों को खुद ही सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों की सतर्कता और सावधानी से ही कोरोना संक्रमण के बढते स्तर पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही लॉकडाउन की अफवाह को भी पूरी तरह गलत बताया है। बताते चले की मेरठ में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि केंद्र सरकार जल्द नये दिशानिर्देश जारी करके 1 दिसंबर से इसे लागू कर सकती है। अभी मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नाईट कर्फ्यू लगाए गए हैं।

बीजेपी नेता के बिगड़े बोले "मायावती दलितों को बौद्ध बनाकर चीन भेजना चाहती है क्या ?"

Image
 बाराबंकी : उत्तरप्रदेश कि चार बार मुख्यमंत्री रही बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए बीजेपी के नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। यह कोई पहला मौका नहीं जब श्रीवास्तव ने विवादित बयान दिया, इस से पहले हाथरस मामले में भी कहा था "लड़कियां खेत में घास काटने जाती ही क्यों हैं? इस के बाद अब मायावती पर भी श्रीवास्तव के बिगड़े बोल दिखे। बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि मायावती दलितों को हिन्दुओ से अलग करना चाहती है और इसे एक मुहीम के रूप में चला रही है, सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर अभी तक दलितो के वोट लेती रही है। श्रीवास्तव ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती को यह जवाब तो देना ही पड़ेगा कि क्या वह दलितो को बौद्ध बनाकर चीन भेजना चाहती है ,क्योकि बौद्ध धर्म का देश वही है।

सट्टा और खाईबाड़ी करने वाले शरफुद्दीन को पुलिस ने रंगे हाथो दबोचा

Image
 मेरठ: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार सट्टा करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एव सहायक पुलिस अधीक्षक (कैन्ट) मेरठ के निर्देशन मे थाना सदर बाजार द्वारा चैंकिग के दौरान दिनांक 21 नवंबर को सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे व्यक्ति शरफुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी 84 गंज बाजार थाना सदर बाजार जनपद मेरठ उम्र 45 वर्ष को ग्रीन होटल के पीछे दुकान से 26,100 रूपये व ताश की गड्डी के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। जिनमें दो व्यक्ति 1.वेदप्रकाश उर्फ वेदू व 2.महेश उर्फ मोदस मौके से फरार हो गये। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें शामिल हो सकेंगे अधिकतम सौ लोग, शासन ने सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश

Image
 मेरठ: कोरोना के बढ़तेे संक्रमण को देखते हुए आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में शादी समारोह में मेहमानों के शामिल होने की संख्या को 200 से घटाकर 100 कर दिया गया है। मेरठ में जिलाधिकारी के बालाजी ने भी इस मामले में फैसला लेते हुए ये बयान जारी कर दिया है की जिले में शादी या किसी भी तरह के समारोह मेें अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकते है। उत्तर प्रदेश शासन ने जिलाधिकारियों को इस निर्णय का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी प्रशासनिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के समारोह, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति भाग न ले सकें। इसके संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसे मे उन लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने शादी के कार्ड बांट दिये हैं। एक तो पहले ही काफी काटछाटकर मेहमानों की संख्या सीमित की थी लेकिन अब फिर से 100 लोगों के शामिल होने का आदेश पता चलने से वे काफी परेशान है। सबसे बड़ी प...

बीस हजार का ईनामी कुख्यात गौ तस्कर पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

Image
 मेरठ: आज दिनांक 21 नवंबर को थाना जानी पुलिस द्वारा चैकिगं व गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेरठ बागपत रोड से 50 मीटर अन्दर बाफर जाने वाले रास्ते पर कुख्यात गौ तस्कर एवम् हिस्ट्रीशीटर थाना जानी पर गैगस्टर एक्ट में वांछित 20000 रूपये के ईनामी अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में पैर मे गोली लगने पर अस्लाह व कारतूसो के साथ अभियुक्त सरफराज पुत्र सरदार अली निवासी जानी कला थाना जानी जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काफी समय से थाना हाजा से गैगस्टर एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गयी लेकिन हत्थे ना चढ़ सका अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है। सरफराज के द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया

मेरठ मे केजरगंज पुलिस चौकी पर 4 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Image
 मेरठ: जनपद मेरठ और आसपास के जनपदो में कोरोना वायरस के मामलो ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सर्दी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्‍या भी लगातार बढ़ रही है। ऐेसे में सबको सावधानी रखने की बेहद जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए आमजन भी कहीं ना कहीं उतना ही जिम्मेदार है जितना के शासन और प्रशासन लोग ना तो मास्क लगाने को तैयार है और ना ही उचित दूरी बनाये रखने को तैयार है और इसी चूक ने शहर मे कोरोना वायरस का भयावह रूप दिखाया है। पुलिस द्वारा मास्क पर चालान भी किये जा रहे है लेकिन फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है, जिस तरह से लोग संक्रमण का शिकार होते जा रहे है अगर जल्द ही कोरोना की रोकथाम के लिए ठोस कदम नही उठाये गये तो स्थिति ओर भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी। जैसा की स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विभिन्न थानो मे पुलिसकर्मियों की कोरोना जाँच के लिए सैंपल ले चुकी है वही अब उनमे से कई पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। कुछ इसी तरह का वाक्य आज शनिवार की सुबह केसरगंज पुलिस चौकी पर देखा गया, जहाँ 4 पुलिसकर्मी की कोरोना रि...

कुम्भ को अनुमति, छठ पूजा की अनुमति तो गंगा स्नान की क्यों नही बिहार चुनाव मे क्या कोरोना छिप के बैठ गया था- अमित जानी

Image
 सिवालखास: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी आज कस्बा सिवाल में सड़क दुर्घटना में मारे गए अशरफ अली चौहान के दफीने में शामिल हुए। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अमित जानी ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, सड़क हादसे में घायल अशरफ कई दिनों से गंभीर अवस्था मे सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती था जिसने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद अमित जानी सिसोला कलां में लुकमान अली के घर पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ बैठक की।  अमित जानी ग्राम कलंजरी में सड़क दुर्घटना में घायल कपिल सांगवान से मिलने भी गए इसके अतिरिक्त अमित जानी ने रोहटा ब्लॉक के सिंघावली में भी सड़क हादसे में मारे गए समीर खान के घर पहुंचे और वहां जाकर मृतक के परिजनों को 50 हजार की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अमित जानी ने कहा कि इस बार सरकार ने गढ़ के गंगा मेले की अनुमति न देकर हिन्दू धार्मिक भावनाओं पे प्रहार किया है, हिंदुत्व के नाम पे वोट लेने वाले गंगा को मां कहने वाले गंगा मेले को प्रतिबंधित कर देंगे ऐसी कल्पना भी किसी ने नही की थी अमित...

योगी सरकार का कड़ा फैसला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर मे लगेगा 6 दिन का लॉक डाउन

Image
 हापुड: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए योगी सरकार अब तक कई फैसले ले चुकी है और सरकार के इन्ही फैसलों के कारण ही देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के बावजूद यहाँ पर कोरोना की स्थिति उतनी नहीं बिगड़ी जितनी आशंका की जा रही थी बल्कि सरकारी प्रयासों और कार्रवाई से काफी हद तक इस पर काबू पाया गया। इन्ही फैसलों मे योगी सरकार ने एक और फैसला लेते हुए हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 25 नवंबर से 30 नवम्बर तक लॉकडाउन लागू करने का आदेश दे दिया है। सूत्रों के अनुसार यहां पर गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। ऐसे में इस बार कोरोना संकट के दौरान भी यहां भारी भीड़ ना जुट जाए और लोगों में संक्रमण की आशंका बढ़ जाने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस दौरान यहां केवल शादी के लिए आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। कोरोना की पृष्ठभूमि में इससे पहले गंगा स्थान पर लगने वाले मेला को प्रशासन द्वारा स्थगित किया जा चुका है। लोगों को एक स्थान पर जुटने से रोकने के लिए...

कक्षा 10 की छात्रा बनी एक दिन की थानेदार

Image
 मेरठ: आज अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर मेरठ महानगर में कुछ यूँ हुआ की यहां एक दसवीं की छात्रा को एक दिन के लिये थानेदार बनाया गया वह भी किसी ग्रामीण क्षेत्र के थाने का नहीं बल्कि सबसे पॉश इलाके के थाने ​ट्रांसपोर्ट नगर का। थाना टीपी नगर मेरठ में जसवंत राय इंटर कालेज मलियाना की कक्षा 10 की छात्रा रानी कुमारी एक दिन की थानेदार बनी और चार्ज लेते ही एक पीड़िता की समस्या का तत्काल निवारण किया गया। रानी आज बतौर थानेदार अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। आज अंतराष्ट्रीय दिवस के मौके पर थाना टीपी नगर के थानेदार विजय गुप्ता ने यह प्रयोग किया। उन्होंने दसवीं की छात्रा को एक दिन का थानेदार बनने का मौका दिया। इसके बाद रानी पुलिस ​कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग पर निकली। जिसमें उन्होंने वाहन चालको को यातायात का पाठ पढाया। रानी ने लड़कियों को संदेश देते हुये कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझने पर ही बराबरी का हक मिलेगा। फिर चाहे वह यातायात नियम का पालन करना हो य अन्य मुद्दे। एक दिन की थानेदार बनी रानी ने कहा कि आज पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को समझना एक अनोखा अनुभव है। आज मैने छोटे छोटे मुद्दे देखे।

पचास हजार का ईनामी लुटेरा, लूटी गयी ज्वैलरी सहित गिरफ्तार

Image
 मेरठ: बीते बृहस्पतिवार को शहर में ईनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में वाछित 50 हजार का ईनामी अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा पुत्र धीरज गुर्जर निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ को दिनाँक 19 नवंबर की रात में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में भागमल ज्वैलर्स जागृति विहार में दिनाँक 8 नवंबर को अमन जैन को गोली मारकर लूट की गयी थी। आज दिनाँक 19 नवंबर को अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा उपरोक्त ने अपने घर से भागमल ज्वैलर्स की दुकान से लूटे गये चाँदी के सिक्के, पर्स भागमल ज्वैलर्स के बरामद कर वापस आ रहे थे अब्दुल्लापुर से रैसना रोङ पर आवारा पशुओं के आने के कारण सरकारी जीप रूक गयी थी हमराह आरक्षी पशुओं को हटाने लगे इसी दौरान अभियुक्त के पास बैठे उ0नि0 श्री श्याम सिंह की सरकारी पिस्टल 9 MM को अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा लेकर भागने लगा। यह घटना समय करीब सुबह के 10:30 बजे की है। सूचना पर थाने की भी फोर्स पहुँच गयी। अभियुक्त कपिल उर्फ सर्रा उपरोक्त को ग्राम रैसना के सामने काली नदी के पास हुई पुलिस मुठभेङ़ में पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

शिव मंदिर ट्रस्ट की दुकानों पर कब्जा ट्रस्ट और लोगों ने थाने पर किया हंगामा

Image
 मेरठ: कल बुधवार को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर माधव पुरम मे एक मंदिर की पाँच दुकानों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए श्री शिव मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज के कुछ लोग और महिलाओ के साथ ब्रह्मपुरी थाने पर हंगामा कर दिया। भीड़ को देख कर थाना अध्यक्ष सुभाष अत्री पहले तो भड़क गये और सबको थाने से बाहर निकालने को बोलने लगे फिर बाद मे ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक मनी कुछ पदाधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष से मिले और पुरा मामला बताया उसके बाद थानाध्यक्ष ने कब्जा करने वाले लोगो को भी मौके पर थाने बुलवाया और दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद मामले में जांच का आश्वासन देते हुए उचित कार्यवाही करने को कहा। बताते चलें अंबेडकर नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थित कुछ दुकानों को वर्ष 1998 से मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा किराए पर दिया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों के मुताबिक इन दुकानों का किराया तब पांच सौ रुपए प्रतिमाह था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से किरायेदारों ने दुकानों का किराया नहीं दिया है। इसी के साथ दुकानों पर काबिज किराएदार फर्जी रजिस्...

बसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का निधन

Image
 बसपा अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता का गुरुवार को निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्ष ति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर बेचने वाले इकबाल कबाड़ी के घर पर छापा

Image
मेरठ: आज दिनांक 16 नवंबर को लग्जरी गाडीयों की चोरी कर इंजन व चैसिस नम्बर बदल कर राज्य के कई शहरो मे बेचने वाले हाजी इकबाल कबाडी के घर एवं गोदाम पर छापा मारकर पाँच गाड़ियाँ एवम 51 विभिन्न गाडीयो के इंजन एवं 20 वाहनो के चैसिस एवं 30 एसीएम व अन्य गाडीयों के कटे हुये पार्टस् को पुलिस द्वारा कब्जा लिया गया, जिनकी विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जाँच करायी गयी तो पाया कि इनोवा कार रंग सफेद , महिन्द्रा थार रंग सफेद, हुन्डई आई-10 कार रंग सफेद, महिन्द्रा थार, बुलैरो रंग सफेद के चेसिस नं0 या तो घिसे हुए है या फिर चेसिस नं0 को घिसकर नया चेसिंस नं0 अंकित किया गया है। जाँच से तथ्यो की पुष्टि के पश्चात हाजी इकबाल पुत्र मो0 उमर, अफजाल, अबरार, इमरान पुत्रगण इकबाल नि0 पटेलनगर थाना देहलीगेट मेरठ के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी।

थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं एसओजी टीम मेरठ द्वारा एक हफ्ते से गुम युवक की हत्या का खुलासा

Image
मेरठ: दिनांक 7 नवंबर को ग्राम दांतल निवासी हसीन उद्दीन पुत्र शहीद उद्दीन उम्र 26 वर्ष गायब हो गया था एवं उसके मोबाइल बंद आ रहे थे दिनांक 10 नवंबर को उसके परिजनों द्वारा थाना कंकरखेड़ा पर तहरीर दी तथा इस संबंध मे मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान 14 नवंबर को शक के आधार पर अभियुक्त सुलेमान पुत्र फिरोज उर्फ सूफी निवासी ग्राम दांतल थाना कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार किया गया। सुलेमान द्वारा जुर्म इकबाल किया गया। गायब अभियुक्त हसीनउद्दीन का शव पावली खुर्द रेलवे स्टेशन के पास जंगल में झाड़ियों से बरामद किया गया। सुलेमान ने पूछताछ पर बताया की उसकी भांजी के संबंध मृतक हसीन उद्दीन से हो गए थे तथा हसीनउद्दीन की तीन लाख की कमेटी हमारे यहां डाली हुई थी जिसके पैसे हसीनउद्दीन मांग रहा था, पैसे के लालच एवं भांजी से संबंधों को लेकर सुलेमान ने अपने बहनोई इकबाल व भांजे शारिक पुत्र इकबाल अपने भाई उस्मान के साथ मिलकर धोखे से बुलाकर जंगल में चाकुओं से गोदकर हसीनउद्दीन की हत्या 7 नवंबर को ही कर दी तथा शव को झाड़ियों में छुपा दिया। सुलेमान की निशानदेही पर हसीनउद्दीन का शव बरामद कर शव को पोस्टमा...

हिंदी न्यूज़ पेपर खोजी रिपोर्टर की तरफ से पूरे शहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Image

थाना मेडिकल मेरठ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में शातिर गौकश गिरफ्तार

Image
मेरठ: आज दिनांक 12 नवंबर को थाना प्रभारी मेडिकल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शातिर गौकश कमालपुर से जागृति विहार जाने वाले कच्चे रास्ते पर गाय को काटने के लिए लेकर जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस द्वारा गौकशो को घेरने का प्रयास किया गया। अपने आप को घिरता हुआ देख गौकशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर जनपद मेरठ को गोली लग गयी और घायल हो गया पुलिस द्वारा घायल अवस्था में समय सुबह के करीब 10 बजे सदाकत पुत्र इलियास निवासी ग्राम कायस्थ बड्ढा थाना किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया व उसका एक साथी अभियुक्त भागने में सफल रहा, पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानो पर गौकशी के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अभियुक्त से मुक्त गाय को श्रीराम गौशाला छिलौरा थाना भावनपुर मेरठ भिजवाया गया। थाना मेडिकल पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत ...

थाने के सामने नाले में अज्ञात युवक की लाश मिली, पुलिस कर रही जांच

Image
मेरठ: आज 11 नवंबर को ब्रह्मपुरी थाना के सामने वाले नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से अगल-बगल के लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को जेसीबी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों में इस बात को लेकर खूब बाते हो रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल पाएगा।  

बेरोजगार युवको को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Image
मेरठ: बेरोजगार युवको को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने से फर्जी गिरोह का मास्टर मांइड योगेन्द्र शर्मा पुत्र किशन स्वरूप शर्मा है जो एमए बीएड तक शिक्षा प्राप्त है योगेन्द्र शर्मा अपने साथ अन्य लोगो को मिलाकर हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश के आदि के बेरोजगार युवको को आर्मी, राजस्थान पुलिस, दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस, असम राईल, एफ0सी0आई0 एवं एम0ई0एस0 आदि में नौकरी दिलवाने के नाम पर 3 लाख से 6 लाख रूप्यें तक ठग लेता था। इस गिरोह द्वारा रुपए वसूलनें के बाद पैसें देने वाले व्यक्ति को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया जाता है ओर एक से दो महिने के बीच में नौकरी पर भेजने के लिये कहकर घर भेज दिया जाता था। आज दिनांक 10 नवंबर कों सर्विलांस सैल टीम नें थाना मैडिकल पुलिस के साथ इस गिरोह के तीन सदस्यों योगेन्द्र शर्मा पुत्र किशन स्वरूप शर्मा निवासी-गांव कुराना थाना सिम्भावली जनपद हापुड, इन्द्रराज सिंह पुत्र मदन लाल निवासी-गांव रसूलपुर थाना बाबूगढ जनपद हापुड और नवीन शर्मा पुत्र मूलचन्द्र निवासी- ग्राम-निखू पोस्ट सटला थाना सयाना जनपद बुलन्दशहर को यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि योगेश शर्मा पुत्र...

शहर मे कल से रूट डायवर्जन प्लान लागू, घर से निकले पूरी हिदायत के साथ

मेरठ: त्योहार शुरू होने से पहले ही शहर जाम से जूझ रहा है। शहर के बाजारों के अलावा कई इलाकों में रुक रुककर जाम की समस्या लोगो के सामने आये दिन आ रही है। इस पर एसपी ट्रैफिक का कहना है की त्योहारो पर खरीदारी के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। जिस कारण जाम की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कल यानी दिनाँक 11 नवंबर से 16 नवंबर तक 6 दिन का ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है जिसके चलते शहर में सभी मुख्य प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और वाहनो का रूट डायवर्जन किया जायेगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गयी कि चेकिंग के दौरान लोगों से मधुर व्यवहार रखें। महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों को मानवीयता के आधार पर न रोकें। हा ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहनों को रोका जाये। 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने मेरठ मे मनाया अपना जन्मदिन

Image
मेरठ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने आज दिनाँक 10 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे मारवाड़ी भोज मेट्रो प्लाजा मेरठ मे जन्मदिन कैक काट कर अपना जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान अमित जानी के जन्मोत्सव मे पार्टी कार्यकर्ता, दोस्त, संबंधी और पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे।

साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए व्यापारियो का नगर आयुक्त से आग्रह

Image
मेरठ: आज दिनांक 9 नवंबर को पैठ मानव मजदूर समिति और साप्ताहिक बाजार के व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए साप्ताहकि बाजार जो निम्न प्रकार है : सोमवार ( गंगानगर ) , मंगलवार ( गोलाबढ़ ) , बुधवार ( नई बस्ती ) ,आ बृहस्पतिवार ( जागृति बिहार व माधवपुरम ) , शुक्रवार इन्द्रपुरम ) , शनिवार ( भोला रोड़ ) , रविवार ( शताब्दी नगर व मार्शल पीच कंकरखेड़ा) को सुचारु रूप से लगाने का आग्रह किया वव्यापारियों का कहना है कि वो पिछले 20-25 वर्षों से मेरठ जनपद में साप्ताहिक बाजार व हॉट बाजार लगाते आ रहे है जोकि शाम 4 से 8 बजे तक हैं और इन लोगो का नगर निगम से पंजीकरण हैं। शासन का ओदश साप्ताहिकी बाजार व हॉट बाजार लगाने हेतु आ चुका है, उसके बाद भी पुलिस प्रशासन बाजार नहीं लगाने दे रहा है। शहरी पथ विक्रेता आजीविका के पथ विक्रेताओं का व्यवसाय 8 माह से बिल्कुल बन्द होने के कारण पथ विक्रेताओं के परिवारों के हजारो सदस्यों के समक्ष रोजी रोटी एवं जीवनयापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है तथा हजारों व्यक्ति बेरोजगार होने के कारण भूखे मरने की नौबत आ चुकी है।

अब आंगनवाड़ी में पंजीरी देना बंद, आज से सूखे राशन और दूध पाउडर का होगा वितरण

Image
यूपी: प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज से सूखा राशन, दूध और घी बांटे जाने की शुरुआत हो रही है। पंजीरी वितरण में चल रहीं धांधली के चलते अब आंगनवाड़ी केंद्रों से पंजीरी की जगह सूखा राशन और सूखा दूध पाउडर दिए जाने की योजना तैयार की जा रही है। जानकारी मिली है कि राशन के रूप में गेहूं, चावल, दाल, सूखा दूध और देसी घी दिया जाएगा। इसका वितरण स्वयं सहायता समूह के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि प्रदेश में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति कराए जाने के आदेश हुए हैं। क्योकि पोषाहार उत्पादन प्लांट लगाने और इसकी अवस्थापना सुविधाओ को विकसित करने में न्यूनतम दो वर्ष का समय लगेगा। तब तक लाभार्थियों को सूखा राशन दिया जाएगा। आज से 1.60 करोड़ लाभार्थियों को पुष्टाहार बांटा जाना है।

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स पहली बार पहुंची फाइनल में, कप्तान ने बतायी अगले मैच की रणनीति

Image
IPL 2020 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में DC ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है । मैच खत्म होने के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फाइनल में उनके टीम की रणनीति क्या होगी इसका खुलासा किया है। कप्तान ने कहा उम्मीद है की अगले मैच में भी हम मुंबई के खिलाफ खुलकर खेल सकेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए हम 10 के रन रेट से आगे जा रहे थे, लेकिन हम जानते थे की बीच के ओवरों में राशिद खतरनाक साबित होंगे। श्रेयस ने आगे कहा कि यह अभी तक का सबसे अच्छा अनुभव रहा है। यह जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह रही है जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। खेल के अंत में हम एक परिवार के रूप में नजर आए हैं। हर खिलाड़ी ने अब तक जो प्रयास किया है, मैं उससे बहुत खुश हूं। मुझे कई बातें सिखाई गई हैं जिसमें यह भी पता चला कि एक कप्तान होने के साथ ही आपके पास बहुत सारी जिम्मेदारी आती हैं।

प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओ को पदभार ग्रहण कराये

Image
मेरठ: प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अज्जू पंडित के द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कारवां आगे बढ़ाते हुए सोहन वीर चौधरी को लोहिया वाहिनी का जिला महासचिव, रोहित शर्मा को जिला सचिव, दीपक किशन बबलू आदि को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई वही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा ने कहा अब हमें बूथ स्तर पर भी काम करना है और पार्टी और शिवपाल सिंह यादव की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है मनोनयन पत्र देते हुए लोहिया वाहिनी के समस्त पदाधिकारी प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, अज्जू पंडित, जीशान अहमद, मनोज भाटी, ऋषि पाल सैनी, दीपक, सुरेश पंडित, कलुआ, जाकिर प्रधान, फिरोज आदि मौजूद रहे।

पुलिस और एसओजी टीम मेरठ द्वारा छह महीने से अपह्रत नाबालिग किशोरी की बरामदगी, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ: दिनांक 31-5-2020 को थाना कंकरखेड़ा के ग्राम सिंधावाली से एक नाबालिग किशोरी उम्र 15 वर्ष को गाँव के ही रहने वाले शाकिब पुत्र इस्राइल द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना दी गई थी तो पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अपहर्ता की तलाश शुरू कर दी लेकिन छह महिनो तक भी पुलिस को नाबालिग लड़की और अभियुक्त शाकिब का कोई भी सुराख नही मिल पाया। इस दौरान मेरठ के कई संगठन अपहर्ता की बरामदगी एवम अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे। आज दिनांक 8 नवंबर को सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए थाना कंकरखेड़ा पुलिस और एसओजी मेरठ टीम के द्वारा अपहर्ता एवम मुख्य अभियुक्त शाकिब को दिल्ली देहरादून हाइवे से कही जाने की फिराक में जाते हुए अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य अभियुक्त शाकिब को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शाकिब ने पूछताछ पर बताया कि वह अपहर्ता को लेकर बागपत में एक भट्टे पर मजदूरी कर रहा था तथा आज दिल्ली जाने के लिए मेरठ आया था।

सोतीगंज में पुलिस का छापा, दुकानदारो ने डाले सटर मालिक फरार, इंजन और गाड़ी के पार्ट्स बरामद

Image
मेरठ: आज दिनाक 8 नवंबर को थाना सदर बाजार क्षेत्र के सोतीगंज में पुलिस ने छापा मारा और कई गाड़ियों के इंजन बरामद किए। पुलिस के छापे से सोतीगंज के कबाड़ियों और दुकानदारो में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सोतीगंज स्थित हाजी इकबाल के गोदाम पर छापा मारा। इससे आस पास के कबाड़ियों में दहशत का माहौल बन गया और कई दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की छापे के दौरान कई इंजन और गाड़ी के अलग अलग पार्ट्स बरामद किए गए है।

ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एक की गिरफ्तारी, जबकि एक मौके से फरार

Image
मेरठ: आज दिनांक 8 नवंबर को पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन क्लास ठगी के मामले मे खुलासा करते हुए एक व्यक्ति अनुज वर्मा असली नाम अनुपम श्रीवास्तव निवासी झाँसी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कार्यरत एक नामी आई.ए.एस. कोचिंग संस्थान के प्रबंधक ने, 16 अक्तूबर को मेरठ पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज की थी कि टेलीग्राम पर एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो उनके संस्थान के ऑनलाइन कोर्स के वीडियो चुराकर अवैध रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में आईएएस व आईपीएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को क्लास बेचता व शेयर करता है मेरठ पुलिस की साइबर सेल को जाँच में पता चला कि इस प्रकार क्लास हैक कर ठगी करने वाला एक ही शख्स है जिसका नाम मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग है जो हिसार, हरियाणा का है, वह अलग-अलग फेक टेलीग्राम एकाउंट्स के माध्यम से सक्रिय है और इस गैंग का मुख्य कर्ता-धर्ता है। जब साइबर सैल टीम पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी तो झाँसी के रहने वाला एक व्यक्ति अनुज वर्मा असली नाम अनुपम श्रीवास्तव को दबोच लिया जबकि मुरारीलाल मौके से फरार हो गया। अब साइबर क्राइम ब्रांच उन सभी एकाउंट्स की भी जाँच क...

ढोल नगाडो के साथ पहुँची पुलिस, बदन सिंह बद्दो के बंगले की कुर्की, कुख्यात बद्दो ढाई लाख का इनामी है

Image
मेरठ: आज दिनाक 7 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस द्वारा बद्दो के आलीशान बंगले को कुर्क करते हुए घर में रखे सभी सामान को भी कुर्क कर लिया गया, पुलिस सामान को गाड़ी में लादकर ले गई है। इस कार्रवाई में एएसपी कृष्ण बिश्नोई और ब्रह्मपुरी सीओ अमित कुमार राय के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। बंगला पूरा किले की तरह बनाया गया था। कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को पूर्वांचल से गाजियाबाद में पेशी पर आया था। जो पुलिसकर्मियों से सांठगांठ कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल होटल पहुंचा और वहाँ से फरार हो गया। तभी से पुलिस व एसटीएफ बद्दो का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस कस्टडी से फरार बद्दो ढाई लाख रुपए का ईनामी है। 

कोविड-19 के अंतर्गत हॉटस्पॉट के साथ अन्य जगहो पर किया सैनिटाइजेशन

Image
मेरठ: आज दिनांक 6 नवंबर को जनपद मेरठ में कोविड-19 के अन्तर्गत चिन्हित हाॅटस्पाॅट के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी सैनिटाइजेशन किये जाने के विषय पिछले 217 दिनों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मेरठ द्वारा हाई प्रेशर वाटर मिस्टों के द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 6 को जनपद मेरठ के निम्न हाॅटस्पाॅट व अन्य स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया है आवास जिलाधिकारी, जिला नियन्त्रण कक्ष, नगर नियन्त्रण कक्ष, ए0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, बी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, सी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, डी0 ब्लाक आवासीय कालोनी पुलिस लाईन मेरठ, पुलिस चौकी हासिमपुरा थाना सिविल लाईन, पुलिस चौकी शोहराब गेट थाना कोतवाली, पुलिस चौकी शाहपीर गेट थाना कोतवाली, थाना कोतवाली परिसर,  उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में 3 हाई प्रेशर वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया है।

कंकरखेड़ा पुलिस ने मेरठ एसओजी टीम के साथ मिलकर की मुठभेड़, 25000 का इनामी वाहन चोर दबोचा

Image
मेरठ: दिनांक 4 नवंबर को थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं एसओजी टीम मेरठ को सूचना प्राप्त हुई कि शातिर वाहन चोर इमरान उर्फ टट्टी पुत्र मेहरबान निवासी 60 फुटा समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ ग्राम लाला मोहम्मदपुर से हाईवे की तरफ आ रहा है तथा उसके साथ एक अन्य बदमाश है इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कंकरखेड़ा फोर्स एवं एसओजी प्रभारी मेरठ फोर्स के साथ चेकिंग प्रारंभ की तो समय करीब रात 11 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आए जिन्होंने पुलिस द्वारा रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश इमरान उर्फ टट्टी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसका एक साथी आस मोहम्मद उर्फ पप्पू बकरा पुत्र शब्बीर मोहम्मद निवासी पुरबा अहमदनगर थाना देहली गेट मेरठ निवासी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व घायल बदमाश इमरान उपरोक्त शातिर वाहन चोर है तथा इस पर पूर्व से एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं तथा थाना भावनपुर से वांछित है एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा ₹25000 पुरस्कार घोषित है घायल बदमाश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है तथा फरार बदमाश की तलाश की जा रही है थान...

मोबाईल झपट कर भागते शातिर को थाना रेलवे रोड पुलिस ने दबोचा

Image
मेरठ: आज दिनाक चार नवंबर समय करीब 12 बजे रजत मलिक अपने साथी विशाल चपराना के साथ फोन पर बात करते हुए अपने काम से वर्धमान स्कूल के सामने से होकर दिल्ली रोड की तरफ को जा रहा था तभी अचानक से दो बाईक सवार युवक हल्के नीले काले रंग की FZ बाईक नंबर UP15BQ 4858 पर आये और रजत के हाथ से झपटा मारकर उसका फोन छीनकर भाग गये। तभी मौके पर ही रजत ने रेलवे रोड थाने मे अज्ञात अभियुक्तो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तुरंत सुनवाई करते हुए थाना अध्यक्ष इंद्रपल के नेतृत्व में थाना रेलवे रोड पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त को दबोच लिया और उसके पास से रजत का मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना नाम आहद कुरेशी s/o अस्फाक कुरेशी निवासी पूर्वा फयाज अली थाना देहली गेट मेरठ और उसका साथी शोऐब कुरेशी जो मौके से फरार हो गया। अभियुक्त आहद कुरेशी अपने साथी शोऐब कुरेशी के साथ मिलकर पहले भी अलग अलग थाना क्षेत्र में इस तरीके की कई वारदातो को अंजाम दे चुके है।

पुलिस मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की कार और नाजायज असला बरामद

Image
मेरठ: दिनांक 3 नवंबर को समय रात के करीब 10:30 बजे थाना ब्रहमपुरी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में चैकिग के दौरान दिल्ली की तरफ से दो गाडी आती दिखाई दी जब उन्हे रोकने का इशारा किया गया तो गाडी में बैठे बदमाशो ने पुलिस पर गाडी चढाने की कोशिश की तथा भागने में एक गाडी पेड से टकराकर छतिग्रस्त हो गई तथा बदमाश फाइरिग करते हुये दुसरी स्विफ्ट गाडी से भाग गये पुलिस द्वारा पिछा करने पर बिजली बम्बा वाईपास पर गाडी की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही मे दो बदमाश घायल हो गये तथा 02 बदमाश (अजरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र महबूब नि0 सोतीगज, थाना सदर बाजार, जिला - मेरठ और दूसरा राशिद उर्फ काला पुत्र शोकिन नि0 समर गार्डन, थाना – लिसाडी गेट , जिला - मेरठ) फायरिंग करते हुये भागने मे सफल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम और पता साकिब उर्फ गद्दु पुत्र कल्लू निवासी म0न0 84 ,गंज बजार थाना सदर बाजार जिला मेरठ और दूसरा मौ0 सायम उर्फ कुतिया पुत्र अय्यूब निवासी सोती गंज, थाना- सदर बाजार, जिला- मेरठ के निवासी है। मुठभेढ के उपरान्त दोनो बदमाशो को नाजाय...

पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली नोट बनाकर बाजार मे चलाने वाला शातिर

Image
मेरठ: शहर में बीते रविवार को थाना टी0पी0नगर पुलिस द्वारा समय करीब एक बजे चैकिंग के दौराने मुखबिर की सूचना पर वेदव्यासपुरी क्षेत्र से अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र दशरथ निवासी आजमपुर हुसैनपुर थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर हालपता किरायेदार गाँव चौहानपुर थाना ईकोटैक तृत्तीय जनपद गौततम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1,97,200 (एक लाख सत्तानवे हजार दौ सौ रूपये) के जाली नोट और 27900 (सत्ताईस हजार नौ सौ रूपये) के अर्द्धनिर्मित जाली नोट व 50000 (पचास हजार रूपये) रूपय के असली नोट बरामद हुए। अभियुक्त ने अपने जुर्म का इकबाल किया तथा अभियुक्त की निशादेही पर उसके फ्लैट गाँव चौहानपुर थाना ईकोटैक तृत्तीय जनपद गौतम बुद्धनगर से जाली नोट छापने का प्रिन्टर, ए4 साईज पेपर,कतरन ,कलर सैलोटेप ,वाईटनर ,पेन्सिल ,रवर ,शीशा ,पैमाना आदि सामान बरामद हुआ। मौके से अभियुक्त श्रीकान्त उर्फ काली चरन भागने मे सफल रहा अभियुक्त ने पुछ-ताछ मे बताया कि वह श्रीकान्त उर्फ कालीचरन के साथ मिलकर पिछले चार महीने से अपने फ्लैट पर जाली मुद्रा छाप रहा है तथा बाजार मे चला रहा है। अभि से अन्य जानकारी के लिये विस्तृत पूछताछ की जा...