परतापुर में बंद बेग में मिला एक बच्चा, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
मेरठ: कहते है बच्चे भगवान का रूप होता है जिसे जन्म दायनी मां अपनी ममता के आंचल में हर दुखों और बलाओं से महफूज रखती है। मगर अकसर देखा जाता है कि नवजात कभी नग्नावस्था में तो कभी छिन्न भिन्न हालत में सड़क किनारे, नालों में या फिर झाड़ियों में बरामद होते आए है। जिंदगी से दूर मौत के दरवाजे तक इन मासूमों को पहुंचाने का जिम्मेदार अक्सर इन बच्चों के माता पिता को ही पाया गया है। जो या तो खराब आर्थिक स्थिति या फिर पारिवारिक कलह के कारण इन मासूमों को अपनी देह से दूर मरने के लिए छोड़ जाते है। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला कल बीती देर रात सामने आया है जहाँ के परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक बैग में छोटा बच्चा पाया गया। जिससे आसपास के लोगो के साथ पुलिस महकमे मे भी खलबली मच गयी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है, डॉक्टर के अनुसार वह ठीक है। पुलिस जांच में जुटि हुई है।
